औद्योगिक विद्युत उपभोक्ताओं की समस्याओं के निदान हेतु की गयी बैठक
नये 132/33 केवी पारेषण उपकेन्द्र के निर्माण हेतु की गई मांग ।
संत कबीर नगर, आज मुख्य अभियन्ता (वितरण), पू0वि0वि0नि0लि0 बस्ती क्षेत्र, बस्ती की अध्यक्षता में औद्योगिक उपभोक्ताओं के समस्याओं एवं सुझावों को प्राप्त कर प्राथमिकता के आधार पर कार्यवाही किये जाने हेतु अधिशासी अभियन्ता, विद्युत वितरण खण्ड खलीलाबाद के कार्यालय में बैठक आयोजित की गयी । बैठक में जनपद के औद्योगिक इकाइयों के प्रतिनिधियों द्वारा अपने सुझाव एवं मांग प्रस्तुत किये गये, इसी क्रम में उ0प्र0 इण्डस्ट्रीज एसोसिएशन के अध्यक्ष, श्री अरविन्द पाठक द्वारा इण्डस्ट्रीयल एरिया के आस-पास 132/33 केवी0 सबस्टेशन के निर्माण की मांग गयी एवं श्री सुधाकर पाल, उद्यमी द्वारा ट्रिपिंग/ब्रेकडाउन की समस्या को कम करने व उपकेन्द्र पर अवर अभियन्ता एवं लाइन मैन की तैनाती मानक के अनुसार करने की मांग की गयी । मुख्य अभियन्ता (वि0) द्वारा उक्त मांगो पर सकारात्मक कार्यवाही हेतु आश्वस्त किया गया ।
बैठक में इं0 विजय कुमार गुप्ता, मुख्य अभियन्ता (वितरण), पू0वि0वि0नि0लि0 बस्ती क्षेत्र, बस्ती, अधीक्षण अभियन्ता, सन्तकबीर नगर, अधिशासी अभियन्ता, खलीलाबाद/मेंहदावल एवं परीक्षण खण्ड, उपखण्ड अधिकारी, खलीलाबाद टाउन, मेंहदावल टाउन व उ0प्र0 इण्डस्ट्रीज एसोसिएशन के अध्यक्ष, अरविन्द पाठक, सुधाकर पाल, वीर सिंह, मे0 कबीर ऑयल के प्रतिनिधि, मे0 गोयल एडिबल्स के प्रतिनिधि, मे0देव इण्डस्ट्रीज के प्रतिनिधि के साथ अन्य उद्यमी उपस्थित रहे ।
अधिशासी अभियन्ता (नोडल)
वि0वि0 खण्ड-खलीलाबाद
सन्तकबीर नगर
पत्रांक : ./वि0वि0खं0(ख0) सं0क0न0/प्रेस वि0/ दिनांक : /09/2026
प्रतिलिपिः-
1. जिला सूचना अधिकारी, जनपद –सन्तकबीर नगर को इस अनुरोध के साथ प्रेषित है कि कृपया उपरोक्त सूचना/विज्ञप्ति का प्रकाशन समस्त दैनिक हिन्दी समाचार पत्रों के स्थानीय पेज पर प्रमुखता से प्रकाशित कराने का कष्ट करें ।
2. मुख्य अभियन्ता (वितरण), पू0वि0वि0नि0लि0 बस्ती क्षेत्र, बस्ती को सादर सूचनार्थ प्रेषित ।
3. अधीक्षण अभियन्ता, वि0वि0 मण्डल सन्तकबीर नगर को सादर सूचनार्थ प्रेषित ।
4. अधिशासी अभियन्ता, वि0वि0 खण्ड-मेंहदावल/विद्युत परीक्षण खण्ड-सन्तकबीर नगर ।
5. सूचना पट पर चस्पा हेतु ।
अधिशासी अभियन्ता (नोडल)
वि0वि0 खण्ड-खलीलाबाद
सन्तकबीर नगर
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
पत्रकारिता में पाँच वर्षों का अनुभव रखने वाले दयानिधि त्रिपाठी वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ के संत कबीर नगर ब्यूरो चीफ के रूप में कार्यरत हैं। क्षेत्रीय मुद्दों पर ज़मीनी पकड़ और तथ्यपरक कवरेज के साथ वह लगातार रिपोर्टिंग कर रहे हैं।
