साइबर ठगी करने वाले अन्तर्जनपदीय 02 अभियुक्त गिरफ्तार

Published By Dayanidhi Tripathi
On
Dayanidhi Tripathi Picture

संत कबीर नगर, पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर  संदीप कुमार मीना* के निर्देशन में साइबर अपराधों की रोकथाम एवं साइबर अपराध में संलिप्त अभियुक्तों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में साइबर थाना संतकबीरनगर पुलिस द्वारा प्रभावी कार्यवाही करते हुए ब्लैकमेल कर युवती से करीब 5,06,580 रुपये की धनराशि ठगने के मामले में 02 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है।

*घटना का विवरण-*
वादी द्वारा साइबर थाना संतकबीरनगर पर तहरीर देकर बताया गया कि उसकी पुत्री को ब्लैकमेल कर दिनांक 25.08.2025 से 04.10.2025 तक विभिन्न नामों एवं मोबाइल नम्बरों के माध्यम से लगभग 05 लाख रुपये की धनराशि मांगी गई तथा युवती को डरा-धमकाकर, तंत्र-मंत्र का सहारा लेते हुए उसके निजी/आपत्तिजनक फोटो वायरल करने की धमकी दी गई । भय एवं दबाव के कारण युवती द्वारा अलग-अलग माध्यमों से धनराशि भेजी जाती रही।
विवेचना के दौरान अभियोग से सम्बन्धित अभिलेखीय साक्ष्यों एवं डिजिटल तथ्यों के आधार पर संदिग्ध खाताधारक रामू मौर्या पुत्र स्व0 जीत पाल, निवासी शान्ती नगर, थाना कोतवाली, जनपद फतेहपुर तथा राजेन्द्र प्रसाद पुत्र गजराज, निवासी शान्ती नगर, थाना कोतवाली, जनपद फतेहपुर को पूछताछ हेतु साइबर थाना पर बुलाया गया।
विस्तृत पूछताछ एवं उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर दोनों की घटना में संलिप्तता पाए जाने पर अभियोग दोनों को अभियुक्त बनाया गया तथा नियमानुसार गिरफ्तार कर  न्यायालय रवाना किया गया।
*गिरफ्तार अभियुक्तगण-*
1. रामू मौर्या पुत्र स्व0 जीत पाल निवासी मनलाव थाना थरियाव फतेहपुर हाल मुकाम शान्ती नगर थाना कोतवाली जनपद फतेहपुर।
2. राजेन्द्र प्रसाद पुत्र गजराज निवासी टेकसारी बहरामपुर फतेहपुर हाल मुकाम शान्ती नगर थाना कोतवाली जनपद फतेहपुर।

जिनौनियां में मृत गौवंशीय पशु को विधि विधान के साथ किया दाह संस्कार ये खबर भी पढ़े : जिनौनियां में मृत गौवंशीय पशु को विधि विधान के साथ किया दाह संस्कार

प्रकरण में अपराध में प्रयुक्त मोबाइल फोन, सिम कार्ड एवं अन्य डिजिटल उपकरणों की बरामदगी, अपराध से प्राप्त धनराशि के अग्रिम प्रवाह एवं अंतिम लाभार्थी का पता लगाना, अन्य संदिग्ध बैंक खातों/यूपीआई एवं डिजिटल ट्रांजेक्शन का सत्यापन तथा अपराध में संलिप्त अन्य व्यक्तियों की पहचान एवं उनकी भूमिका का निर्धारण किया जाना शेष है। इस संबंध में विवेचना एवं आवश्यक विधिक कार्यवाही प्रचलित है।
अभियुक्तगण की गिरफ्तारी की सूचना नियमानुसार उनके परिजनों को दी गई तथा  सर्वोच्च न्यायालय एवं मानवाधिकार आयोग के दिशा-निर्देशों का पालन किया गया। अभियुक्तगण को गिरफ्तार करते हुए नियमानुसार  न्यायालय रवाना किया गया।

 

लेखक के बारे में

Dayanidhi Tripathi Picture

पत्रकारिता में पाँच वर्षों का अनुभव रखने वाले दयानिधि त्रिपाठी वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ के संत कबीर नगर ब्यूरो चीफ के रूप में कार्यरत हैं। क्षेत्रीय मुद्दों पर ज़मीनी पकड़ और तथ्यपरक कवरेज के साथ वह लगातार रिपोर्टिंग कर रहे हैं।

नवीनतम

गौरव भाटिया के खिलाफ अपलोड किए गए पोस्ट हटाएं CJP : हाई काेर्ट

नई दिल्ली। दिल्ली उच्च न्यायालय ने काकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) और उसके नेता अभिजीत दीपके, सौरभ दास और आशुतोष रांका...
राष्ट्रीय 
गौरव भाटिया के खिलाफ अपलोड किए गए पोस्ट हटाएं CJP : हाई काेर्ट

काठमांडू में गैस क्राइसिस..छात्रों ने बीच सड़क पर पकाया खाना

काठमांडू। काठमांडू में खाना पकाने वाली गैस (एलपीजी) की भारी कमी के विरोध में छात्रों ने अनोखा प्रदर्शन किया। माओवादी...
अंतर्राष्ट्रीय 
काठमांडू में गैस क्राइसिस..छात्रों ने बीच सड़क पर पकाया खाना

BRICS Summit से पहले दिल्ली में सुरक्षा कड़ी, 30 हजार जवान तैनात

नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली में 18वें BRICS शिखर सम्मेलन से पहले सुरक्षा व्यवस्था को बेहद कड़ा कर दिया गया है।...
राष्ट्रीय  दिल्ली 
BRICS Summit से पहले दिल्ली में सुरक्षा कड़ी, 30 हजार जवान तैनात

शिखर सम्मेलन पर सियासत गरमाई, कांग्रेस के बयान पर भाजपा का जवाब

नई दिल्ली। भारत में 12-13 सितंबर को होने वाले ब्रिक्स शिखर सम्मेलन को लेकर राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है।...
राष्ट्रीय 
शिखर सम्मेलन पर सियासत गरमाई, कांग्रेस के बयान पर भाजपा का जवाब

उत्तर प्रदेश

गोविंद बल्लभ पंत को दी श्रद्धांजलि, सीएम योगी ने उनके यूपी विकास कार्यों को किया याद

पंडित गोविंद बल्लभ पंत की 139वीं जयंती पर मुख्यमंत्री योगी ने दी श्रद्धाजंलि, उनके योगदान को किया नमन लखनऊ। महान...
उत्तर प्रदेश 
गोविंद बल्लभ पंत को दी श्रद्धांजलि, सीएम योगी ने उनके यूपी विकास कार्यों को किया याद

अबू सलेम को सुप्रीम कोर्ट से झटका, रिहाई की मांग खारिज

नई दिल्ली । साल 1993 के मुंबई सिलसिलेवार बम धमाकों के आरोपी और गैंगस्टर अबू सलेम को सुप्रीम कोर्ट  से...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
अबू सलेम को सुप्रीम कोर्ट से झटका, रिहाई की मांग खारिज

बाराबंकी में निजी अस्पतालों पर छापा, 3 अस्पताल सील, 6 को नोटिस

मनोज शर्मा, बाराबंकी संवाददाता
उत्तर प्रदेश 
बाराबंकी में निजी अस्पतालों पर छापा, 3 अस्पताल सील, 6 को नोटिस