शिखर सम्मेलन पर सियासत गरमाई, कांग्रेस के बयान पर भाजपा का जवाब

विरोध की राजनीति से ऊपर उठकर कांग्रेस को भारत की प्रगति का स्वागत करना चाहिएः भाजपा

Published By Harshit
On
Harshit Picture
By Harshit

नई दिल्ली। भारत में 12-13 सितंबर को होने वाले ब्रिक्स शिखर सम्मेलन को लेकर राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पी. चिदंबरम द्वारा ब्रिक्स से भारत को हुए ठोस लाभ पर सवाल उठाए जाने के बाद भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने पलटवार किया है। भाजपा ने कहा कि कांग्रेस और उसके नेताओं को विरोध की राजनीति से ऊपर उठकर भारत की प्रगति का स्वागत करना चाहिए।

भाजपा के राष्ट्रीय मीडिया सह-संयोजक आशीष ऊषा अग्रवाल ने एक्स पोस्ट में चिदंबरम पर तंज कसते हुए कहा कि भारत ब्रिक्स जैसे महत्वपूर्ण वैश्विक मंच की मेजबानी कर रहा है और दुनिया भारत की बढ़ती ताकत और भूमिका को स्वीकार कर रही है, लेकिन कांग्रेस को उपलब्धि की जगह केवल सवाल दिखाई दे रहे हैं। उन्होंने चिदंबरम से बयान देने से पहले आंकड़ों पर नजर डालने की बात कही।

मनी लॉन्ड्रिंग से जुड़े मामले में कर्नाटक के मंत्री और सांसद पर छापा ये खबर भी पढ़े : मनी लॉन्ड्रिंग से जुड़े मामले में कर्नाटक के मंत्री और सांसद पर छापा

भाजपा नेता ने दावा किया कि ब्रिक्स में भारत का व्यापार और प्रभाव लगातार बढ़ रहा है और देश अब दुनिया की अगली कतार में ही नहीं, बल्कि नेतृत्व की कतार में खड़ा है। उन्होंने जी20, 5जी और डिजिटल क्रांति का उल्लेख करते हुए कहा कि कांग्रेस की पुरानी आदत रही है कि भारत आगे बढ़े तो सवाल उठाए जाएं और दुनिया भारत का सम्मान करे तो उस पर भी संदेह किया जाए।

चिदंबरम ने कहा था कि उन्हें पिछले दो-तीन ब्रिक्स सम्मेलनों से कोई खास ठोस फायदा या नतीजा दिखाई नहीं दिया। उन्होंने ब्रिक्स के साथ-साथ जी20, एससीओ और क्वाड जैसे बहुपक्षीय समूहों में भारत की भागीदारी के लाभ पर भी सवाल उठाए थे।

वहीं, भारत की ब्रिक्स अध्यक्षता के दौरान व्यापार और आर्थिक सहयोग को लेकर कई पहल हुई हैं। अगस्त में जयपुर में हुई ब्रिक्स व्यापार मंत्रियों की बैठक में ब्रिक्स इकोनामिक पार्टनरशिप 2030 की रणनीति को अंतिम रूप देने की दिशा में प्रगति हुई है। वहीं एमएसएमई के लिए व्यापार वित्त बढ़ाने जैसे मुद्दों पर सहमति बनी थी। अग्रवाल ने कांग्रेस से मोदी सरकार का विरोध करते-करते देश की उपलब्धियों का विरोध नहीं करने की अपील की। उन्होंने कहा कि विरोध की राजनीति से ऊपर उठकर भारत की प्रगति का स्वागत किया जाना चाहिए।

लेखक के बारे में

Harshit Picture

हर्षित साहू पिछले करीब दो वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।

नवीनतम

काठमांडू में गैस क्राइसिस..छात्रों ने बीच सड़क पर पकाया खाना

काठमांडू। काठमांडू में खाना पकाने वाली गैस (एलपीजी) की भारी कमी के विरोध में छात्रों ने अनोखा प्रदर्शन किया। माओवादी...
अंतर्राष्ट्रीय 
काठमांडू में गैस क्राइसिस..छात्रों ने बीच सड़क पर पकाया खाना

BRICS Summit से पहले दिल्ली में सुरक्षा कड़ी, 30 हजार जवान तैनात

नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली में 18वें BRICS शिखर सम्मेलन से पहले सुरक्षा व्यवस्था को बेहद कड़ा कर दिया गया है।...
राष्ट्रीय  दिल्ली 
BRICS Summit से पहले दिल्ली में सुरक्षा कड़ी, 30 हजार जवान तैनात

शिखर सम्मेलन पर सियासत गरमाई, कांग्रेस के बयान पर भाजपा का जवाब

नई दिल्ली। भारत में 12-13 सितंबर को होने वाले ब्रिक्स शिखर सम्मेलन को लेकर राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है।...
राष्ट्रीय 
शिखर सम्मेलन पर सियासत गरमाई, कांग्रेस के बयान पर भाजपा का जवाब

उपचुनाव से पहले भाजपा ने गठित की 263 सदस्यीय प्रदेश कार्यकारिणी

कोलकाता। पश्चिम बंगाल में विधानसभा उपचुनाव से पहले सत्तारूढ़ भाजपा ने 263 सदस्यीय प्रदेश कार्यकारिणी समिति का गठन किया है।...
पश्चिम बंगाल 
उपचुनाव से पहले भाजपा ने गठित की 263 सदस्यीय प्रदेश कार्यकारिणी

उत्तर प्रदेश

गोविंद बल्लभ पंत को दी श्रद्धांजलि, सीएम योगी ने उनके यूपी विकास कार्यों को किया याद

पंडित गोविंद बल्लभ पंत की 139वीं जयंती पर मुख्यमंत्री योगी ने दी श्रद्धाजंलि, उनके योगदान को किया नमन लखनऊ। महान...
उत्तर प्रदेश 
गोविंद बल्लभ पंत को दी श्रद्धांजलि, सीएम योगी ने उनके यूपी विकास कार्यों को किया याद

अबू सलेम को सुप्रीम कोर्ट से झटका, रिहाई की मांग खारिज

नई दिल्ली । साल 1993 के मुंबई सिलसिलेवार बम धमाकों के आरोपी और गैंगस्टर अबू सलेम को सुप्रीम कोर्ट  से...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
अबू सलेम को सुप्रीम कोर्ट से झटका, रिहाई की मांग खारिज

बाराबंकी में निजी अस्पतालों पर छापा, 3 अस्पताल सील, 6 को नोटिस

मनोज शर्मा, बाराबंकी संवाददाता
उत्तर प्रदेश 
बाराबंकी में निजी अस्पतालों पर छापा, 3 अस्पताल सील, 6 को नोटिस