Samsung गैलेक्सी एम47 और एफ70 प्रो की कीमतों में ₹3,000 का उछाल
आज से लागू, सैमसंग के फोन 3 हजार रुपये देने होगे एक्स्ट्रा
नई दिल्ली। Samsung ने भारतीय बाजार में अपने दो लोकप्रिय 5G स्मार्टफोन गैलेक्सी एम47 5जी और गैलेक्सी एफ70 प्रो 5जी की कीमतों में बढ़ोतरी की है। कंपनी ने दोनों स्मार्टफोन्स के सभी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत में सीधे 3,000 रुपये का इजाफा किया है। नई कीमतें 9 सितंबर 2026 से लागू हो गई हैं।
कंपनी की ओर से रिटेल पार्टनर्स को जारी किए गए प्राइस डॉक्यूमेंट के मुताबिक, दोनों फोन के बेस मॉडल की कीमत अब 32,999 रुपये से बढ़कर 35,999 रुपये हो गई है। इसी तरह 8GB रैम और 128GB स्टोरेज वाले वेरिएंट की कीमत 36,999 रुपये से बढ़कर 39,999 रुपये और 8GB रैम व 256GB स्टोरेज मॉडल की कीमत 41,999 रुपये से बढ़कर 44,999 रुपये हो गई है। कीमतों में यह बढ़ोतरी डीलर और लिस्ट प्राइस, दोनों पर लागू की गई है।
सैमसंग गैलेक्सी M47 5G के फीचर्स
गैलेक्सी M47 5G में 6.7 इंच का FHD+ सुपर AMOLED डिस्प्ले दिया गया है। स्क्रीन 120Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करती है और इसकी सुरक्षा के लिए कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास विक्टस+ का इस्तेमाल किया गया है। परफॉर्मेंस के लिए फोन में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 6 जेन 3 प्रोसेसर दिया गया है। इसे LPDDR5X रैम और UFS 3.1 स्टोरेज के साथ जोड़ा गया है।
फोटोग्राफी के लिए फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिलता है। इसमें 50MP का मुख्य कैमरा, 5MP अल्ट्रा-वाइड एंगल लेंस और 2MP मैक्रो सेंसर शामिल है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 12MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है। पावर बैकअप के लिए गैलेक्सी M47 5G में 6000mAh की बैटरी दी गई है, जो 45W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है।
सैमसंग गैलेक्सी F70 प्रो 5G के फीचर्स
गैलेक्सी F70 प्रो 5G में 6.7 इंच का FHD+ सुपर AMOLED डिस्प्ले मिलता है। इसका रिजॉल्यूशन 1080×2340 पिक्सल है। डिस्प्ले में 120Hz रिफ्रेश रेट और 1400 निट्स की पीक ब्राइटनेस का सपोर्ट दिया गया है। स्क्रीन की सुरक्षा के लिए गोरिल्ला ग्लास विक्टस+प्रोटेक्शन मिलता है।
फोन में Snapdragon 6 Gen 3 चिपसेट दिया गया है, जो 4nm प्रोसेस पर तैयार किया गया है। इसका ऑक्टा-कोर प्रोसेसर 2.4GHz तक की क्लॉक स्पीड पर काम करता है। ग्राफिक्स के लिए इसमें Adreno 710 GPU दिया गया है।
कैमरा सेटअप की बात करें तो गैलेक्सी F70 प्रो 5G में 50MP का OIS सपोर्ट वाला मुख्य कैमरा दिया गया है। इसके साथ 5MP अल्ट्रा-वाइड और 2MP मैक्रो सेंसर मिलता है। वहीं, सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 12MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है।
नई कीमतों पर खरीदना होगा फोन
Samsung के इन दोनों 5G स्मार्टफोन्स की कीमत में एक साथ 3,000 रुपये की बढ़ोतरी होने से अब ग्राहकों को इन्हें खरीदने के लिए पहले की तुलना में अधिक रकम खर्च करनी होगी। दोनों मॉडल के सभी स्टोरेज वेरिएंट पर नई कीमतें लागू कर दी गई हैं।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
हर्षित साहू पिछले करीब दो वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।
