दो लाख पद खाली, आप करेगी कार्यकर्ता सम्मेलन 

Published By Rajesh Singh
On
Rajesh Singh Picture


लखनऊ। आम आदमी पार्टी के यूपी प्रभारी एवं सांसद संजय सिंह ने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर पार्टी कार्यकर्ता सम्मेलन शुरु करेगी। इसकी शुरुआत सितंबर के अंतिम सप्ताह से से होगी। प्रदेश में करीब दो लाख पदरिक्त है फिर भी युवाओं को सरकारी नौकरी नहीं दी जा रही है। पार्टी आलाकमान तय करेगा कि हमें कितनी सीटों पर और किस रणनीति के तहत चुनाव लड़ना है।
संजय सिंह ने बुधवार को यहां पर पार्टी कार्यालय पर प्रेस वार्ता में कहा कि  27 सितंबर को शहीद-ए-आजम भगत सिंह की जयंती पर  पार्टी प्रदेश के सभी जिÞलों में कार्यक्रम आयोजित करेगी। इस दौरान विचार गोष्ठियां, ब्लड डोनेशन कैंप लगाये जायेंगे। अक्टूबर माह से आम आदमी पार्टी पूरे प्रदेश में एक विशाल जन-यात्रा निकालेगी। यह यात्रा बेरोजगारी, भाजपा की नफरत की राजनीति, प्रभु श्री राम के मंदिर में चंदा चोरी, कमरतोड़ महंगाई और सामाजिक अन्याय के खिलाफ होगी। उन्होंने कहा कि भाजपा जानबूझकर सहारनपुर, सम्भल, मुरादाबाद और मेरठ में माहौल बिगाड़कर हिंदू-मुसलमान का झगड़ा कराना चाहती है, क्योंकि उनके पास विकास का कोई एजेंडा नहीं है। उन्होंने कहा कि हमने 6 साल पहले जल जीवन मिशन में महाघोटाले का खुलासा किया था, आज उसी का नतीजा है कि बरेली में साढ़े तीन करोड़ की लागत से बनी पानी की टंकी बह गई।

संजय सिंह ने कहा कि  बेसिक शिक्षा में 2 लाख से अधिक पद खाली हैं, लेकिन सरकार भर्ती करने के बजाय स्कूल बंद कर रही है । 15 लाख डीएलएड युवा बेरोजगार घूम रहे हैं। वहीं दूसरी तरफ, इंटर कॉलेजों में अचानक बीएड की अनिवार्यता थोपकर 7 लाख पोस्ट ग्रेजुएट (पीजी) छात्रों को शिक्षक भर्ती की दौड़ से बाहर कर दिया गया है। उन्होंने कहा, बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे पर 15 दिन में 90 गड्ढे हो गए, खुले मैनहोल में गिरकर लोग जान गंवा रहे हैं। 

बीकेटी तहसील परिसर में हंगामा, एसडीएम कोर्ट में अध्यक्ष से अभद्रता ये खबर भी पढ़े : बीकेटी तहसील परिसर में हंगामा, एसडीएम कोर्ट में अध्यक्ष से अभद्रता

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Rajesh Singh Picture

राजेश कुमार सिंह को पत्रकारिता एवं मीडिया क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है। उन्होंने लखनऊ विश्वविद्यालय से बीएससी, एलएलबी और मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। वर्तमान में वह हिंदी दैनिक ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं। राजनीतिक, प्रशासनिक और शासन से जुड़े विषयों पर उनकी गहरी समझ है। 

नवीनतम

भाजपा नेता बिमलेश सिंह के निधन से पार्टी को बड़ा झटका, सरावगी दुखी

पटना। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं जनसंघ काल के पार्टी के...
भाजपा नेता बिमलेश सिंह के निधन से पार्टी को बड़ा झटका, सरावगी दुखी

गौरव भाटिया के खिलाफ अपलोड किए गए पोस्ट हटाएं CJP : हाई काेर्ट

नई दिल्ली। दिल्ली उच्च न्यायालय ने काकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) और उसके नेता अभिजीत दीपके, सौरभ दास और आशुतोष रांका...
राष्ट्रीय 
गौरव भाटिया के खिलाफ अपलोड किए गए पोस्ट हटाएं CJP : हाई काेर्ट

काठमांडू में गैस क्राइसिस..छात्रों ने बीच सड़क पर पकाया खाना

काठमांडू। काठमांडू में खाना पकाने वाली गैस (एलपीजी) की भारी कमी के विरोध में छात्रों ने अनोखा प्रदर्शन किया। माओवादी...
अंतर्राष्ट्रीय 
काठमांडू में गैस क्राइसिस..छात्रों ने बीच सड़क पर पकाया खाना

BRICS Summit से पहले दिल्ली में सुरक्षा कड़ी, 30 हजार जवान तैनात

नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली में 18वें BRICS शिखर सम्मेलन से पहले सुरक्षा व्यवस्था को बेहद कड़ा कर दिया गया है।...
राष्ट्रीय  दिल्ली 
BRICS Summit से पहले दिल्ली में सुरक्षा कड़ी, 30 हजार जवान तैनात

शिखर सम्मेलन पर सियासत गरमाई, कांग्रेस के बयान पर भाजपा का जवाब

नई दिल्ली। भारत में 12-13 सितंबर को होने वाले ब्रिक्स शिखर सम्मेलन को लेकर राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है।...
राष्ट्रीय 
शिखर सम्मेलन पर सियासत गरमाई, कांग्रेस के बयान पर भाजपा का जवाब

उत्तर प्रदेश

गोविंद बल्लभ पंत को दी श्रद्धांजलि, सीएम योगी ने उनके यूपी विकास कार्यों को किया याद

पंडित गोविंद बल्लभ पंत की 139वीं जयंती पर मुख्यमंत्री योगी ने दी श्रद्धाजंलि, उनके योगदान को किया नमन लखनऊ। महान...
उत्तर प्रदेश 
गोविंद बल्लभ पंत को दी श्रद्धांजलि, सीएम योगी ने उनके यूपी विकास कार्यों को किया याद

अबू सलेम को सुप्रीम कोर्ट से झटका, रिहाई की मांग खारिज

नई दिल्ली । साल 1993 के मुंबई सिलसिलेवार बम धमाकों के आरोपी और गैंगस्टर अबू सलेम को सुप्रीम कोर्ट  से...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
अबू सलेम को सुप्रीम कोर्ट से झटका, रिहाई की मांग खारिज

बाराबंकी में निजी अस्पतालों पर छापा, 3 अस्पताल सील, 6 को नोटिस

मनोज शर्मा, बाराबंकी संवाददाता
उत्तर प्रदेश 
बाराबंकी में निजी अस्पतालों पर छापा, 3 अस्पताल सील, 6 को नोटिस