बीकेटी तहसील परिसर में हंगामा, एसडीएम कोर्ट में अध्यक्ष से अभद्रता

Published By Harshit
On
Harshit Picture
By Harshit

बख्शी का तालाब। तहसील बख्शी का तालाब परिसर बुधवार को उस समय अखाड़े में तब्दील हो गया, जब एक अधिवक्ता ने बार एसोसिएशन के अध्यक्ष के साथ सरेआम अभद्र व्यवहार कर दिया। खुले न्यायालय में हुई इस बदसलूकी से वकीलों में भारी आक्रोश फैल गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए बीकेटी बार एसोसिएशन ने त्वरित कार्रवाई की है। एसोसिएशन ने आरोपी वकील सूर्य वीर विक्रम बहादुर सिंह चौहान को संगठन की प्राथमिक सदस्यता से 5 साल के लिए बाहर का रास्ता दिखा दिया है। इस बड़ी कार्रवाई से तहसील परिसर से लेकर बार काउंसिल तक हड़कंप मच गया है।

मिली जानकारी के अनुसार, आज तहसील बीकेटी में उपजिलाधिकारी (एसडीएम) की अदालत में सामान्य दिनों की तरह मामलों की सुनवाई चल रही थी। कोर्ट रूम में कई मामलों के पैरोकार और वकील मौजूद थे। इसी दौरान किसी बात को लेकर वकील सूर्य वीर विक्रम बहादुर सिंह चौहान और बीकेटी बार एसोसिएशन के मौजूदा अध्यक्ष व वरिष्ठ अधिवक्ता आशीष कुमार सिंह के बीच बहस शुरू हो गई।

देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि सूर्य वीर विक्रम बहादुर सिंह अपनी मर्यादा भूल गए। उन्होंने खुले कोर्ट रूम में ही अध्यक्ष आशीष कुमार सिंह के खिलाफ बेहद अमर्यादित और तीखी भाषा का इस्तेमाल करना शुरू कर दिया। एसडीएम कोर्ट के भीतर हुए इस हंगामे से वहां मौजूद अधिकारी, कर्मचारी और अन्य लोग सन्न रह गए।

अध्यक्ष के साथ हुई इस सरेआम बदसलूकी की खबर आग की तरह पूरे तहसील परिसर में फैल गई। वकीलों ने इसे पूरी बार एसोसिएशन के सम्मान पर ठेस माना। घटना के तुरंत बाद बीकेटी बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों और वरिष्ठ सदस्यों की एक आपात बैठक बुलाई गई। बैठक में मौजूद सभी वकीलों ने इस अमर्यादित व्यवहार की कड़े शब्दों में निंदा की। वकीलों का कहना था कि, बार के मुखिया के साथ इस तरह का बर्ताव किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा, इससे वकीलों की छवि धूमिल होती है।

लंबी चर्चा के बाद एसोसिएशन ने अनुशासनहीनता के खिलाफ सख्त कदम उठाने का फैसला किया। बार एसोसिएशन के महामंत्री जितेंद्र बहादुर सिंह ने आधिकारिक तौर पर घोषणा करते हुए बताया कि सूर्य वीर विक्रम बहादुर सिंह चौहान को 5 साल के लिए एसोसिएशन से निष्कासित कर दिया गया है। महामंत्री ने बताया कि, वकीलों के मान-सम्मान और गरिमा से समझौता नहीं किया जा सकता। इस कार्रवाई की लिखित जानकारी बार काउंसिल ऑफ उत्तर प्रदेश और बीकेटी के एसडीएम को भेज दी गई है ताकि आरोपी वकील के खिलाफ आगे की जरूरी कानूनी कार्रवाई की जा सके।

पेशाब करने से रोकने पर दुकानदार की पीटकर हत्या ये खबर भी पढ़े : पेशाब करने से रोकने पर दुकानदार की पीटकर हत्या

लेखक के बारे में

Harshit Picture

हर्षित साहू पिछले करीब दो वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।

नवीनतम

भाजपा नेता बिमलेश सिंह के निधन से पार्टी को बड़ा झटका, सरावगी दुखी

पटना। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं जनसंघ काल के पार्टी के...
भाजपा नेता बिमलेश सिंह के निधन से पार्टी को बड़ा झटका, सरावगी दुखी

गौरव भाटिया के खिलाफ अपलोड किए गए पोस्ट हटाएं CJP : हाई काेर्ट

नई दिल्ली। दिल्ली उच्च न्यायालय ने काकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) और उसके नेता अभिजीत दीपके, सौरभ दास और आशुतोष रांका...
राष्ट्रीय 
गौरव भाटिया के खिलाफ अपलोड किए गए पोस्ट हटाएं CJP : हाई काेर्ट

काठमांडू में गैस क्राइसिस..छात्रों ने बीच सड़क पर पकाया खाना

काठमांडू। काठमांडू में खाना पकाने वाली गैस (एलपीजी) की भारी कमी के विरोध में छात्रों ने अनोखा प्रदर्शन किया। माओवादी...
अंतर्राष्ट्रीय 
काठमांडू में गैस क्राइसिस..छात्रों ने बीच सड़क पर पकाया खाना

BRICS Summit से पहले दिल्ली में सुरक्षा कड़ी, 30 हजार जवान तैनात

नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली में 18वें BRICS शिखर सम्मेलन से पहले सुरक्षा व्यवस्था को बेहद कड़ा कर दिया गया है।...
राष्ट्रीय  दिल्ली 
BRICS Summit से पहले दिल्ली में सुरक्षा कड़ी, 30 हजार जवान तैनात

शिखर सम्मेलन पर सियासत गरमाई, कांग्रेस के बयान पर भाजपा का जवाब

नई दिल्ली। भारत में 12-13 सितंबर को होने वाले ब्रिक्स शिखर सम्मेलन को लेकर राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है।...
राष्ट्रीय 
शिखर सम्मेलन पर सियासत गरमाई, कांग्रेस के बयान पर भाजपा का जवाब

उत्तर प्रदेश

गोविंद बल्लभ पंत को दी श्रद्धांजलि, सीएम योगी ने उनके यूपी विकास कार्यों को किया याद

पंडित गोविंद बल्लभ पंत की 139वीं जयंती पर मुख्यमंत्री योगी ने दी श्रद्धाजंलि, उनके योगदान को किया नमन लखनऊ। महान...
उत्तर प्रदेश 
गोविंद बल्लभ पंत को दी श्रद्धांजलि, सीएम योगी ने उनके यूपी विकास कार्यों को किया याद

अबू सलेम को सुप्रीम कोर्ट से झटका, रिहाई की मांग खारिज

नई दिल्ली । साल 1993 के मुंबई सिलसिलेवार बम धमाकों के आरोपी और गैंगस्टर अबू सलेम को सुप्रीम कोर्ट  से...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
अबू सलेम को सुप्रीम कोर्ट से झटका, रिहाई की मांग खारिज

बाराबंकी में निजी अस्पतालों पर छापा, 3 अस्पताल सील, 6 को नोटिस

मनोज शर्मा, बाराबंकी संवाददाता
उत्तर प्रदेश 
बाराबंकी में निजी अस्पतालों पर छापा, 3 अस्पताल सील, 6 को नोटिस