्पेपरमिल वार्ड: कालोनी चमाचम, गांव बदहाल

जलभराव, जर्जर सड़कें, आवारा पशु की समस्या बरकरार 

Published By Rajesh Singh
On
Rajesh Singh Picture


लखनऊ। राजधानी के  पेपरमिल वार्ड स्वच्छ वायु सर्वेक्षण में देश भर में सिरमौर बन गया है। इसके लिए महापौर, नगर आयुक्त एवं स्थानीय पार्षद का स्वागत जारी है। इस वार्ड में एलडीए की कालोनी तो चमाचम है लेकिन यहां के गांव बदहाली पर आंशू बहा रहे हैं। साथ ही यहां पर जलभराव एवं जर्जर सड़कों के साथ अवारा पशुओं की समस्या बरकरार है जिसके समाधान की यहां के लोगों में दरकार है। 
विधानभवन एवं मुखमंत्री आवास से महज दो किलोमीटर दूर पेपरमिल वार्ड की आबादी करीब 40 हजार है। इस वार्ड को स्वच्छ वायु सर्वेक्षण में देश भर में पहला स्थान मिलने का कारण यहां के 80 पार्को के साथ ही एलडीए द्वारा विकसित पेपरमिल एवं विश्वास खण्ड जैसी कालोनी एवं सौमित्र वन है। लेकिन इस वार्ड  में भीखमपुर, बाबा पुरवा, तकिया, चक्कर पुरवा, जुगौली, नेहरु  इनक्लेव अपनी बदहाली पर आंशु बहा रहे हैं। बदशाह नगर, रेलवे एवं राजकीय कालोनी भी के हालत भी कमोवेश सामान्य है। 
भीखमपुर, बाबा पुरवा, तकिया, चक्कर पुरवा, जुगौली गांव में आज भी कई डेरिया चल रही है। जर्जर सड़कों के बीच नालियां बजबजा रही है। जगह- जगह कूढ़े एवं गोबर के ढेर लगे हैं। पेयजल के लिए यहां पर आपूर्ति होने वाले पानी में दुगंध आती रहती है। बात पेपरमिल कालोनी की करें यहां की मुख्य सड़कों की हालत तो ठीक होने के साथ ही साफ एवं सुथरा है। लेकिन गलियां गोबर युक्त है क्योंकि सुबह शाम यहां पर पशुओं का रेला निकलता है। महज एक घंटे बारिश होने पर यहां पर जलभराव हो जाता है। इस पानी निकलने में घंटो लग जाते हैं। 
कालोनी की विघा यादव ने बताया कि यह सर्वेक्षण हमारे समझ से परे है क्योंकि पार्षद के कार्यालय के समीप ही कई स्थानों पर कूढ़े के ढेर मिल जायेंगे। सड़क के किनारे जो कूढ़दान रखे है वह कई दिनों तक खाली नहीं होते है। जिसे आवारा कुत्ते सड़क पर फैलाया करते हैं। यहीं की आशा कनौजिया ने बताया कि  यह वीआईपी वार्ड तो हो गया अधिकारी भी खुब दौरा करने लगे हैं लेकिन यहां की जर्जर गलियोंं की मरम्मत कब होगी। सुरेन्द्र सोनकर ने कहा कि स्थानीय सभासद के यहां कोई भी समस्या लेकर जाओ तो तुरंत उसका समाधान कराते है। लेकिन सफाई व्यवस्था और बेहतर होनी चाहिए। रौनक तिवारी ने कहा कि इस वार्ड के गांवों की दशा कब सुधरेगी जबकि अधिकांश लोग गृह एवं जलकर अदा करते हैं। कुछ पार्को में ओपेन जिम की मांग  अभी लंबित है। 

स्मार्ट वार्ड बनाने की पहल शुरु : पार्षद 
स्थानीय पार्षद राजेश सिंह गब्बर ने बताया कि हमारे वार्ड का हर पार्क हरा भरा है जिसमें यहां के नागरिकों का भी बड़ा योगदान है। इस वार्ड को स्मार्ट बनाने की प्रक्रिया शुरु हो गयी है। इसके लिए नगर निगम एवं एलडीए सर्वे कर रहे हैं।  वार्ड में नियमित साफाई, कूढ़ा प्रबंधन के साथ ही पार्को एवं सड़क के किनारे पौध रोपण को बीते कई साल से बढ़ावा दिया जा रहा है। इसी कारण आज यह सम्मान मिला है। समारोह में मुझे भी बुलाना चाहिए था। उन्होंने कहा कि हर शिकायत का समय बृद्ध समाधान कराने की प्राथमिकता दी जाती है। 

झुलसे दक्ष के इलाज को डीएम ने दिए 1 लाख रुपये ये खबर भी पढ़े : झुलसे दक्ष के इलाज को डीएम ने दिए 1 लाख रुपये

हमारे शहर का सबसे बेहतरीन पेपरमिल वार्ड है। इसे और बेहतर बनाने एवं स्मार्ट के साथ माडल वार्ड बनाने का भी प्रस्ताव लंबित है। हमारा प्रयास होगा कि पेपर मिल की तरह ही शहर के सभी वार्ड बेहतर हो इसके लिए सभी नागरिकों को सहयोग अपेक्षित है। 
वर्जन ..महापौर सुषमा खर्कवाल 

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Rajesh Singh Picture

राजेश कुमार सिंह को पत्रकारिता एवं मीडिया क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है। उन्होंने लखनऊ विश्वविद्यालय से बीएससी, एलएलबी और मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। वर्तमान में वह हिंदी दैनिक ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं। राजनीतिक, प्रशासनिक और शासन से जुड़े विषयों पर उनकी गहरी समझ है। 

नवीनतम

गौरव भाटिया के खिलाफ अपलोड किए गए पोस्ट हटाएं CJP : हाई काेर्ट

नई दिल्ली। दिल्ली उच्च न्यायालय ने काकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) और उसके नेता अभिजीत दीपके, सौरभ दास और आशुतोष रांका...
राष्ट्रीय 
गौरव भाटिया के खिलाफ अपलोड किए गए पोस्ट हटाएं CJP : हाई काेर्ट

काठमांडू में गैस क्राइसिस..छात्रों ने बीच सड़क पर पकाया खाना

काठमांडू। काठमांडू में खाना पकाने वाली गैस (एलपीजी) की भारी कमी के विरोध में छात्रों ने अनोखा प्रदर्शन किया। माओवादी...
अंतर्राष्ट्रीय 
काठमांडू में गैस क्राइसिस..छात्रों ने बीच सड़क पर पकाया खाना

BRICS Summit से पहले दिल्ली में सुरक्षा कड़ी, 30 हजार जवान तैनात

नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली में 18वें BRICS शिखर सम्मेलन से पहले सुरक्षा व्यवस्था को बेहद कड़ा कर दिया गया है।...
राष्ट्रीय  दिल्ली 
BRICS Summit से पहले दिल्ली में सुरक्षा कड़ी, 30 हजार जवान तैनात

शिखर सम्मेलन पर सियासत गरमाई, कांग्रेस के बयान पर भाजपा का जवाब

नई दिल्ली। भारत में 12-13 सितंबर को होने वाले ब्रिक्स शिखर सम्मेलन को लेकर राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है।...
राष्ट्रीय 
शिखर सम्मेलन पर सियासत गरमाई, कांग्रेस के बयान पर भाजपा का जवाब

उत्तर प्रदेश

गोविंद बल्लभ पंत को दी श्रद्धांजलि, सीएम योगी ने उनके यूपी विकास कार्यों को किया याद

पंडित गोविंद बल्लभ पंत की 139वीं जयंती पर मुख्यमंत्री योगी ने दी श्रद्धाजंलि, उनके योगदान को किया नमन लखनऊ। महान...
उत्तर प्रदेश 
गोविंद बल्लभ पंत को दी श्रद्धांजलि, सीएम योगी ने उनके यूपी विकास कार्यों को किया याद

अबू सलेम को सुप्रीम कोर्ट से झटका, रिहाई की मांग खारिज

नई दिल्ली । साल 1993 के मुंबई सिलसिलेवार बम धमाकों के आरोपी और गैंगस्टर अबू सलेम को सुप्रीम कोर्ट  से...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
अबू सलेम को सुप्रीम कोर्ट से झटका, रिहाई की मांग खारिज

बाराबंकी में निजी अस्पतालों पर छापा, 3 अस्पताल सील, 6 को नोटिस

मनोज शर्मा, बाराबंकी संवाददाता
उत्तर प्रदेश 
बाराबंकी में निजी अस्पतालों पर छापा, 3 अस्पताल सील, 6 को नोटिस