मामूली कहासुनी के बाद युवक के सिर पर चापड़ से हमला
बिजनौर में वारदात, गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर
बिजनौर। उत्तर प्रदेश में जनपद बिजनौर के थाना नूरपुर क्षेत्र में मामूली कहासुनी के बाद एक युवक पर चापड़ से हमला कर दिया गया। सिर में गंभीर चोट लगने से युवक बेहोश हो गया। परिजन उसे उपचार के लिए सीएचसी लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देखते हुए उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
गांव पीपला जागीर निवासी राशिद ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनका भाई मोहम्मद आसिफ लेखपाल के पास जा रहा था। रास्ते में मोहम्मदनगर निवासी दानिश और उसका भाई फैजान मिल गए। इस दौरान किसी बात को लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी हो गई। राशिद का आरोप है कि गाली-गलौज का विरोध करने पर दानिश ने चापड़ से आसिफ के सिर पर हमला कर दिया। हमले में आसिफ गंभीर रूप से घायल होकर बेहोश हो गया। घटना की सूचना मिलने पर परिजन मौके पर पहुंचे और घायल को सीएचसी ले गए।
डॉक्टरों ने आसिफ की हालत गंभीर देखते हुए प्राथमिक उपचार के लिए उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। परिजनों के मुताबिक, आसिफ की हालत अभी भी गंभीर बनी हुई है। राशिद ने पुलिस से आरोपिताें के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की मांग की है। थाना प्रभारी प्रवेज कुमार ने बताया कि शिकायत के आधार पर मामले में कार्रवाई की जा रही है।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
पत्रकारिता में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले शिशिर पटेल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में पोर्टल इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘स्वतंत्र भारत’ से की और इसके बाद हिंदुस्तान तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में ब्यूरो चीफ के रूप में काम किया। उत्तर प्रदेश में आधारित रहते हुए उन्हें समाचार संचालन, संपादन और डिजिटल मैनेजमेंट का व्यापक अनुभव है।
