जौनपुर में सरेराह फायरिंग, युवक के सीने में लगी गोली

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

जौनपुर। उत्तर प्रदेश के जौनपुर में सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के मल्हनी मार्ग पर सफदरगंज तिराहे के पास बुधवार देर रात कार सवार युवक पर फायरिंग की घटना से सनसनी फैल गई।

हमलावरों की गोली से 28 वर्षीय विपिन यादव गंभीर रूप से घायल हो गए। एक गोली उनके सीने में लगी, जबकि दूसरी कान को छूते हुए निकल गई।

‘मजिस्ट्रेट की हिम्मत कैसे हुई छात्र को नोटिस देने की? - सुप्रीम कोर्ट ये खबर भी पढ़े : ‘मजिस्ट्रेट की हिम्मत कैसे हुई छात्र को नोटिस देने की? - सुप्रीम कोर्ट

वहीं, कार में बैठे उनके चचेरे भाई अंश के पैर में भी गोली लगी। गंभीर हालत में विपिन को जिला अस्पताल से वाराणसी ट्रामा सेंटर रेफर किया गया है।

बाबरखा गांव निवासी मेहीलाल यादव के पुत्र विपिन यादव स्विफ्ट डिजायर कार से भटेवरा गांव से अपने घर लौट रहे थे। करंजाकला क्षेत्र में सफदरगंज तिराहे के पास पहुंचने पर उनकी कार के सामने अर्टिगा और थार आकर रुक गईं।

दोनों वाहनों से कुछ लोग उतरकर विपिन के पास पहुंचे। इस दौरान दोनों पक्षों में किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई आरोप है कि कहासुनी के बाद थार सवार लोगों ने अचानक फायरिंग शुरू कर दी।

गोली लगने से विपिन गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि अंश के पैर में भी गोली लगी। फायरिंग की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके की ओर दौड़े तो हमलावर दोनों वाहनों में सवार होकर फरार हो गए।

स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद विपिन की गंभीर हालत को देखते हुए वाराणसी ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों ने की फुटेज खंगालकर हमलावरों और उनके वाहनों की पहचान करने में जुटी है।

थानाध्यक्ष राजेश सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। सीसीटीवी फुटेज समेत अन्य बिंदुओं पर छानबीन जारी है। आरोपियों की पहचान कर शीघ्र गिरफ्तारी का प्रयास किया जा रहा है। घटना की जानकारी मिलते ही क्षेत्राधिकार शहर गोल्डी गुप्ता ने जिला अस्पताल पहुंचकर घायलों का हाल-चाल लिया।

 

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

काठमांडू में गैस क्राइसिस..छात्रों ने बीच सड़क पर पकाया खाना

काठमांडू। काठमांडू में खाना पकाने वाली गैस (एलपीजी) की भारी कमी के विरोध में छात्रों ने अनोखा प्रदर्शन किया। माओवादी...
अंतर्राष्ट्रीय 
काठमांडू में गैस क्राइसिस..छात्रों ने बीच सड़क पर पकाया खाना

BRICS Summit से पहले दिल्ली में सुरक्षा कड़ी, 30 हजार जवान तैनात

नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली में 18वें BRICS शिखर सम्मेलन से पहले सुरक्षा व्यवस्था को बेहद कड़ा कर दिया गया है।...
राष्ट्रीय  दिल्ली 
BRICS Summit से पहले दिल्ली में सुरक्षा कड़ी, 30 हजार जवान तैनात

शिखर सम्मेलन पर सियासत गरमाई, कांग्रेस के बयान पर भाजपा का जवाब

नई दिल्ली। भारत में 12-13 सितंबर को होने वाले ब्रिक्स शिखर सम्मेलन को लेकर राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है।...
राष्ट्रीय 
शिखर सम्मेलन पर सियासत गरमाई, कांग्रेस के बयान पर भाजपा का जवाब

उपचुनाव से पहले भाजपा ने गठित की 263 सदस्यीय प्रदेश कार्यकारिणी

कोलकाता। पश्चिम बंगाल में विधानसभा उपचुनाव से पहले सत्तारूढ़ भाजपा ने 263 सदस्यीय प्रदेश कार्यकारिणी समिति का गठन किया है।...
पश्चिम बंगाल 
उपचुनाव से पहले भाजपा ने गठित की 263 सदस्यीय प्रदेश कार्यकारिणी

उत्तर प्रदेश

गोविंद बल्लभ पंत को दी श्रद्धांजलि, सीएम योगी ने उनके यूपी विकास कार्यों को किया याद

पंडित गोविंद बल्लभ पंत की 139वीं जयंती पर मुख्यमंत्री योगी ने दी श्रद्धाजंलि, उनके योगदान को किया नमन लखनऊ। महान...
उत्तर प्रदेश 
गोविंद बल्लभ पंत को दी श्रद्धांजलि, सीएम योगी ने उनके यूपी विकास कार्यों को किया याद

अबू सलेम को सुप्रीम कोर्ट से झटका, रिहाई की मांग खारिज

नई दिल्ली । साल 1993 के मुंबई सिलसिलेवार बम धमाकों के आरोपी और गैंगस्टर अबू सलेम को सुप्रीम कोर्ट  से...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
अबू सलेम को सुप्रीम कोर्ट से झटका, रिहाई की मांग खारिज

बाराबंकी में निजी अस्पतालों पर छापा, 3 अस्पताल सील, 6 को नोटिस

मनोज शर्मा, बाराबंकी संवाददाता
उत्तर प्रदेश 
बाराबंकी में निजी अस्पतालों पर छापा, 3 अस्पताल सील, 6 को नोटिस