सीएम सामूहिक विवाह योजनान्तर्गत 68 जोड़ों का सामूहिक विवाह धार्मिक रीति रिवाज के अनुसार हुआ सम्पन्न

Published By Dayanidhi Tripathi
On
Dayanidhi Tripathi Picture

संत कबीर नगर । जिलाधिकारी आलोक कुमार के कुशल दिशा-निर्देशन में ‘‘मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह’’ योजनान्तर्गत जनपद मुख्यालय स्थित ओम रिजॉर्ट एंड मैरिज लॉन सियरा सांथा, धनघटा रोड, संत कबीर नगर के परिसर में 68 जोड़ों का विवाह धार्मिक रीति रिवाज के अनुसार सकुशल सम्पन्न कराया गया। सामूहिक विवाह में दाम्पत्य सूत्र में बधने वाले नवयुगलों को लैगिंक समानता की शपथ भी दिलाई गयी। आज संपन्न हुए मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना अंतर्गत जनपद के विकासखंड बघौली के 36 एवं विकास खण्ड सेमरियावा के 32 जोड़ों का विवाह सकुशल संपन्न कराया गया।
इस सामूहिक विवाह कार्यक्रम में  विधायक मेहदावल अनिल कुमार त्रिपाठी  विधायक धनघटा गणेश चंद्र चौहान  व मुख्य विकास अधिकारी जयकेश त्रिपाठी सहित सभी सम्मानित अतिथियों ने नवदम्पत्तियों को अशीर्वाद देते हुए सुखद वैवाहिक जीवन की मंगल कामना की।
 विधायक मेहदावल अनिल कुमार त्रिपाठी  ने सामूहिक विवाह कार्यक्रम समारोह में पधारे सभी  जनप्रतिनिधिगणों सहित सभी वर पक्ष, वधू पक्ष एवं उनके संबंधियों का हार्दिक स्वागत करते हुए विवाह सूत्र में बधने वाले सभी नवयुगलों को उनके सफल वैवाहिक जीवन का आशीर्वचन दिया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना का मुख्य उद्देश्य ऐसे गरीब परिवारों के लड़के-लड़कियों की शादी करवाना है जो शादी का खर्च स्वंय नही उठा सकते। उन्होंने कहा कि बेटियों की आकान्क्षाओं को पूरी करने की दिशा में प्रदेश सरकार द्वारा बेटी पैदा होने से लेकर शादी होने तक की जिम्मेदारी प्रदेश सरकार विभिन्न योजनाओं के माध्यम से स्वंय वहन कर रही है। 
 विधायक धनघटा गणेश चन्द्र चौहान ने इस अवसर पर सभी का आभार व्यक्त किया तथा नवदम्पत्तियों को आशीर्वाद एवं उनके सुखद दाम्पत्य जीवन की शुभकामनाएं देते हुये कहा कि सरकार विभिन्न योजनाओं के माध्यम से जरुरतमंदों का जीवन स्तर बेहतर बनाने के लिये निरंतर प्रयासरत है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना का मुख्य उद्देश्य ऐसे गरीब परिवारों के लड़के-लड़कियों की शादी करवाना है जो शादी का खर्च स्वंय नही उठा सकते। उन्होंने देश के यशस्वी प्रधानमंत्री मा0 नरेन्द्र मोदी जी एवं  मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ  के नेतृत्व में देश व प्रदेश के चौमुखी विकास की सराहना करते हुए कहा कि हमारा देश हर क्षेत्र में तरक्की कर रहा है और नागरिकों को समस्त जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ बिना किसी बिचौलियों के माध्यम से सीधा लाभार्थी तक पहॅच रहा है।
सामूहिक विवाह कार्यक्रम समारोह में मुख्य विकास अधिकारी जयकेश त्रिपाठी ने कार्यक्रम में आये हुए सभी मा0 जनप्रतिनधिगणों एवं आगन्तुकगणों का आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया। उन्होंने कार्यक्रम में पधारे सभी वर पक्ष, वधू पक्ष एवं उनके संबंधियों का हार्दिक स्वागत करते हुए विवाह सूत्र में बधने वाले सभी नवयुगलों को उनके सफल वैवाहिक जीवन की हार्दिक शुभकामनाएं दीं।
इस अवसर पर जिला समाज कल्याण अधिकारी बृजेश कुमार सहित सम्बंधित अधिकारी/कर्मचारी एवं क्षेत्र के अन्य गणमान्य व्यक्ति आदि उपस्थित रहे।
 
लेखक के बारे में

Dayanidhi Tripathi Picture

पत्रकारिता में पाँच वर्षों का अनुभव रखने वाले दयानिधि त्रिपाठी वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ के संत कबीर नगर ब्यूरो चीफ के रूप में कार्यरत हैं। क्षेत्रीय मुद्दों पर ज़मीनी पकड़ और तथ्यपरक कवरेज के साथ वह लगातार रिपोर्टिंग कर रहे हैं।

नवीनतम

लोकबंधु चिकित्सालय के निदेशक डॉ. विवेक गुप्ता ने संभाला कार्यभार

रोग के प्रति जागरूक रहने का दिया संदेश  लखनऊ। लोकबंधु राज नारायण संयुक्त चिकित्सालय के नवनियुक्त निदेशक एवं प्रमुख अधीक्षक...
उत्तर प्रदेश 
लोकबंधु चिकित्सालय के निदेशक डॉ. विवेक गुप्ता ने संभाला कार्यभार

पूर्व मंत्री का हुआ अंतिम संस्कार, विधायक के केयरटेकर के खिलाफ तहरीर

मामले कीजांच में जुटी पुलिस लखनऊ। बुधवार भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेश महामंत्री और पूर्व राज्यमंत्री (दर्जा प्राप्त) नानकदीन...
उत्तर प्रदेश 
पूर्व मंत्री का हुआ अंतिम संस्कार, विधायक के केयरटेकर के खिलाफ तहरीर

रक्षा मंत्री ने लखनऊ में देश के पहले सैन्य चिकित्सा विभाग का किया वर्चुअल उद्घाटन

रक्षा मंत्री ने युद्ध की तैयारी बढ़ाने के लिए प्रौद्योगिकी आधारित निवारक स्वास्थ्य देखभाल का किया आह्वान  लखनऊ। रक्षामंत्री राजनाथ...
राष्ट्रीय  उत्तर प्रदेश 
रक्षा मंत्री ने लखनऊ में देश के पहले सैन्य चिकित्सा विभाग का किया वर्चुअल उद्घाटन

लोकसभा में पेश हुआ जन्म-मृत्यु पंजीकरण संशोधन विधेयक, डिजिटल होंगा रिकॉर्ड

जन्म और मृत्यु के रिकॉर्ड को डिजिटल करना और फर्जी दस्तावेजों पर रोक लगाने का उद्देश्य नई दिल्ली। लोकसभा में...
राष्ट्रीय 
लोकसभा में पेश हुआ जन्म-मृत्यु पंजीकरण संशोधन विधेयक, डिजिटल होंगा रिकॉर्ड

गुजरात में कल मांजलपुर विधानसभा सीट पर वोटिंग, प्रशासन ने पूरी की तैयारियां

निर्वाचन क्षेत्र के 2,19,494 मतदाता अपने मताधिकार का करेंगे प्रयोग  वडोदरा। गुजरात के वडोदरा जिले की मांजलपुर विधानसभा सीट पर...
गुजरात 
गुजरात में कल मांजलपुर विधानसभा सीट पर वोटिंग, प्रशासन ने पूरी की तैयारियां

उत्तर प्रदेश

लोकबंधु चिकित्सालय के निदेशक डॉ. विवेक गुप्ता ने संभाला कार्यभार

रोग के प्रति जागरूक रहने का दिया संदेश  लखनऊ। लोकबंधु राज नारायण संयुक्त चिकित्सालय के नवनियुक्त निदेशक एवं प्रमुख अधीक्षक...
उत्तर प्रदेश 
लोकबंधु चिकित्सालय के निदेशक डॉ. विवेक गुप्ता ने संभाला कार्यभार

पूर्व मंत्री का हुआ अंतिम संस्कार, विधायक के केयरटेकर के खिलाफ तहरीर

मामले कीजांच में जुटी पुलिस लखनऊ। बुधवार भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेश महामंत्री और पूर्व राज्यमंत्री (दर्जा प्राप्त) नानकदीन...
उत्तर प्रदेश 
पूर्व मंत्री का हुआ अंतिम संस्कार, विधायक के केयरटेकर के खिलाफ तहरीर

रक्षा मंत्री ने लखनऊ में देश के पहले सैन्य चिकित्सा विभाग का किया वर्चुअल उद्घाटन

रक्षा मंत्री ने युद्ध की तैयारी बढ़ाने के लिए प्रौद्योगिकी आधारित निवारक स्वास्थ्य देखभाल का किया आह्वान  लखनऊ। रक्षामंत्री राजनाथ...
राष्ट्रीय  उत्तर प्रदेश 
रक्षा मंत्री ने लखनऊ में देश के पहले सैन्य चिकित्सा विभाग का किया वर्चुअल उद्घाटन

पुलिस व राजस्व टीम पर पथराव करने में चार महिलाओं समेत छह गिरफ्तार

जौनपुर। उत्तर प्रदेशकों जौनपुर जनपद में सुजानगंज थाना क्षेत्र के ग्राम कोटिला में बीते शनिवार को मेड़बंदी कराने गई राजस्व...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
 पुलिस व राजस्व टीम पर पथराव करने में चार महिलाओं समेत छह गिरफ्तार