‘भैया कब आएगा?’ , मासूम की मौत की गुत्थी बरकरार, फोरेंसिक रिपोर्ट का इंतजार.....

परिवार शोक में, छोटी बहन भाई को याद कर रही

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

मथुरा: मथुरा के बलदेव में मासूम माधव की मौत के बाद पूरा परिवार परेशान है। पांच वर्षीय साक्षी घर में हर आने-जाने वाले से एक ही सवाल कर रही है...भैया कब आएगा। यह सवाल सुनकर परिजन की आंखें भर आती हैं। इधर, पोस्टमार्टम में मासूम की मौत की पुष्टि न होने पर पुलिस को अब फोरेंसिक रिपोर्ट का इंतजार है।

पिता कृष्ण मुरारी का कहना है कि बेटा माधव और बेटी साक्षी दोनों हर समय साथ रहते थे। खेलना, खाना और घर में शरारत करना उनकी की दिनचर्या का हिस्सा था। माधव की मौत ने पूरे परिवार को झकझोर दिया है।

ये खबर भी पढ़े : 29 सितम्बर तक जनपद में धारा 163 प्रभावी

साक्षी अभी इतनी छोटी है कि उसे इस घटना की गंभीरता का पूरा अहसास नहीं है। वह बार-बार अपने भाई को पुकारती है और उसके खिलौनों को संभालकर रखती है।

परिवार के लोग किसी तरह खुद को संभालने का प्रयास कर रहे हैं, लेकिन साक्षी की मासूम आवाज और भाई को याद कर उसकी बेचैनी हर किसी को भावुक कर देती है।

इधर, पुलिस मामले की वैज्ञानिक जांच में जुटी हुई है। बृहस्पतिवार को ब्रह्मांड घाट से बच्चे का शव निकाल कर पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेजा, लेकिन पोस्टमार्टम में मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है।

पुलिस ने हायॉयड हड्डी (गले की हड्डी) व अन्य अवशेष फोरेंसिक जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे हैं। साथ ही डीएनए सैंपल भी सुरक्षित रखा गया है।

सीओ महावन संजीव राय ने बताया कि फोरेंसिक रिपोर्ट के बाद मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा। फिलहाल पुलिस अन्य साक्ष्य जुटाने में जुटी है।

छौली निवासी कृष्ण मुरारी ने अपनी पत्नी रुचि जिंदल के खिलाफ 28 जून को बलदेव थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई थी। आरोप है कि रुचि अपने प्रेमी से फोन पर बात कर रही थी।

इस दौरान माधव बार-बार उसके पास आकर रो रहा था। बच्चे के रोने से रुचि के बात करने में बाधा उत्पन्न होने लगी। इससे गुस्से में आकर उसने बेटे का गला दबा दिया, जिससे उसकी मौत हो गई।

दिन बीत रहे थे और परिवार धीरे-धीरे इस दुख से उबरने की कोशिश कर रहा था। लेकिन 21 जुलाई का दिन इस परिवार के लिए एक और भूचाल लेकर आया।

कृष्ण मुरारी ने अपनी पत्नी रुचि को किसी से फोन पर रहस्यमयी तरीके से बात करते सुना। उन्होंने छुपकर सारी बातें सुनीं और जो कुछ उनके कानों में पड़ा, उसने उनके पैरों तले जमीन खिसका दी।

 रुचि फोन पर अपने प्रेमी को बता रही थी कि कैसे उस दिन माधव बार-बार रो रहा था और चुप होने का नाम नहीं ले रहा था। फोन पर बात करने में खलल पड़ने और गुस्से के आवेश में आकर, उसने अपने ही बच्चे का गला घोंट दिया था।

सच्चाई जानने के बाद जब कृष्ण मुरारी ने अपनी पत्नी से कड़ाई से पूछताछ की, तो रुचि टूट गई। उसने अपना जुर्म कबूल करते हुए बताया कि 'रोहित' नाम के एक युवक के साथ उसका प्रेम प्रसंग चल रहा है।

28 जून को जब वह रोहित से फोन पर बात कर रही थी, तब माधव लगातार रो रहा था। प्रेमी से बातचीत में हो रही इस बाधा से वह इतनी झल्ला गई कि उसने गुस्से में अपने ही बेटे का गला दबा दिया, जिससे उसकी जान चली गई।

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

कांग्रेस का आरोप: माफी की बजाय खुद को पीड़ित दिखा रहे प्रधानमंत्री

कांग्रेस महासचिव का पीएम मोदी पर गंभीर आरोप नई दिल्ली। कांग्रेस महासचिव (संचार) जयराम रमेश ने नीट प्रश्नपत्र लीक मामले...
राष्ट्रीय 
कांग्रेस का आरोप: माफी की बजाय खुद को पीड़ित दिखा रहे प्रधानमंत्री

प्रधानमंत्री, उनकी मां के लिए अपशब्द कहने वाली किशोरी ने सोशल मीडिया पर मांगी माफी

जीरो एफआईआर के बाद मामला दिल्ली पुलिस को हस्तांतरित नोएडा। राजधानी नई दिल्ली में जंतर मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी...
उत्तर प्रदेश 
प्रधानमंत्री, उनकी मां के लिए अपशब्द कहने वाली किशोरी ने सोशल मीडिया पर मांगी माफी

यातायात व्यवस्था को और प्रभावी बनाने की दिशा में प्रतापगढ़ पुलिस को मिली अत्याधुनिक इनोवा इंटरसेप्टर वाहन की सौगात

प्रतापगढ़।पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ दीपक भूकर द्वारा पुलिस लाइन, प्रतापगढ़ से वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। इस अवसर...
उत्तर प्रदेश 
यातायात व्यवस्था को और प्रभावी बनाने की दिशा में प्रतापगढ़ पुलिस को मिली अत्याधुनिक इनोवा इंटरसेप्टर वाहन की सौगात

एक कैंटीन से उठा सवाल: व्यवस्था का सच आखिर कहाँ है?: प्रो. आरके जैन

विश्वास अट्ठानवे प्रतिशत से नहीं, ईमानदार आचरण से अर्जित होता है लोकतंत्र की सबसे बड़ी विडंबना गलती होना नहीं, बल्कि...
विचार मित्र 
एक कैंटीन से उठा सवाल: व्यवस्था का सच आखिर कहाँ है?: प्रो. आरके जैन

उत्तर प्रदेश

प्रधानमंत्री, उनकी मां के लिए अपशब्द कहने वाली किशोरी ने सोशल मीडिया पर मांगी माफी

जीरो एफआईआर के बाद मामला दिल्ली पुलिस को हस्तांतरित नोएडा। राजधानी नई दिल्ली में जंतर मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी...
उत्तर प्रदेश 
प्रधानमंत्री, उनकी मां के लिए अपशब्द कहने वाली किशोरी ने सोशल मीडिया पर मांगी माफी

यातायात व्यवस्था को और प्रभावी बनाने की दिशा में प्रतापगढ़ पुलिस को मिली अत्याधुनिक इनोवा इंटरसेप्टर वाहन की सौगात

प्रतापगढ़।पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ दीपक भूकर द्वारा पुलिस लाइन, प्रतापगढ़ से वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। इस अवसर...
उत्तर प्रदेश 
यातायात व्यवस्था को और प्रभावी बनाने की दिशा में प्रतापगढ़ पुलिस को मिली अत्याधुनिक इनोवा इंटरसेप्टर वाहन की सौगात

रायबरेली: पति-पत्नी ने प्रेमी की हत्या कर घर के भीतर दफ़नाया शव, महिला हिरासत में...

रायबरेली: रायबरेली के डलमऊ थाना क्षेत्र के पूरे रजऊ मजरे मुस्तफाबाद बेलहनी गांव में बड़ी वारदात सामने आई है। यहां...
उत्तर प्रदेश 
रायबरेली: पति-पत्नी ने प्रेमी की हत्या कर घर के भीतर दफ़नाया शव, महिला हिरासत में...