मौसम अलर्ट: पूर्वोत्तर भारत में अगले दो दिन भारी बारिश के आसार

दिल्ली-एनसीआर के कई जगहो पर दो-तीन दिनों तक हल्की बारिश का अनुमान

Published By Harshit
On
Harshit Picture
By Harshit

  • मौसम विज्ञान का अनुमान, तापमान क्रमशः 32-34 डिग्री सेल्सियस और 23-25 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना

नई दिल्ली। देश के पूर्वोत्तर क्षेत्र के विभिन्न इलाकों में अगले दो दिनों के दौरान भारी बारिश होने के आसार हैं। दिल्ली-एनसीआर में भी कहीं-कहीं पर अगले दो-तीन दिनों तक हल्की बारिश का सिलसिला जारी रहने का अनुमान है।

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार दिल्ली-एनसीआर में बुधवार को सुबह से दोपहर के बीच कई जगहों पर हल्की बारिश और कुछ जगहों पर मध्यम बारिश होने के आसार हैं। दिल्ली में अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमशः 32-34 डिग्री सेल्सियस और 23-25 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है। गुरुवार और शुक्रवार को भी यही स्थिति रहने के आसार हैं। छह अगस्त को अधिकतम तापमान 31-33 डिग्री सेल्सियस जबकि 7 अगस्त का अधिकतम तापमान 32-34 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।

रेलवे के पांच बड़े अफसरों की जबरन नौकरी से छुट्टी ये खबर भी पढ़े : रेलवे के पांच बड़े अफसरों की जबरन नौकरी से छुट्टी

आईएमडी के मुताबिक अगले 2 दिनों के दौरान पूर्वोत्तर और उससे सटे पूर्वी भारत में कुछ जगहों पर और इसके बाद के 5 दिनों तक कुछ जगहों पर भारी बारिश होने की संभावना है। इस दौरान सिक्किम, असम और मेघालय के कुछ जगहों पर बहुत अधिक भारी बारिश (21 सेमी) होने की संभावना है। केरल, तटीय और दक्षिणी आंतरिक कर्नाटक में भी अगले तीन दिनों के दौरान भारी वर्षा होने का अनुमान है।

उत्तर-पश्चिम भारत, मध्य भारत, पूर्वी भारत, पूर्वोत्तर भारत और पश्चिम भारत के अलग-अलग क्षेत्रों में अगले 5-6 दिनों के दौरान कहीं भारी वर्षा और कहीं बहुत अधिक भारी वर्षा होने के आसार हैं। इसी दौरान अलग-अलग क्षेत्रों में तेज हवाएं चलने की संभावना है।

पिछले 24 घंटों के दौरान मध्य महाराष्ट्र में बहुत अधिक भारी बारिश (21 सेमी), उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, मेघालय, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम, झारखंड, तटीय कर्नाटक, केरल, दक्षिणी आंतरिक कर्नाटक, तेलंगाना में भी बहुत अधिक बारिश (12-20 सेमी), पश्चिमी उत्तर प्रदेश, छत्तीसगढ़, सौराष्ट्र, हरियाणा, पश्चिमी मध्य प्रदेश, गोवा, अरुणाचल प्रदेश, गंगा के मैदानी इलाकों वाले पश्चिम बंगाल, ओडिशा, बिहार, तमिलनाडु, उत्तरी आंतरिक कर्नाटक, तटीय आंध्र प्रदेश में भारी बारिश (7-11 सेमी) दर्ज की गई।

लेखक के बारे में

Harshit Picture

हर्षित साहू पिछले करीब दो वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।

नवीनतम

खबर का असर: डीएम से शिकायत के बाद SP-1 टावर की छत से निजी मोटर हटाई

गाजियाबाद। राकेश मार्ग स्थित गुलमोहर एन्क्लेव सोसायटी के SP-1 टावर की ओवरहेड पानी की टंकी से निजी मोटर लगाकर सीधे...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
खबर का असर: डीएम से शिकायत के बाद SP-1 टावर की छत से निजी मोटर हटाई

‘चल ना रील बनाते हैं' कैसे बना जेन ज़ी का नया एंथम? जानें वजह

वॉल्यूम बढ़ा दीजिए, क्योंकि जेन ज़ी का नया एंथम आ चुका है। स्टार प्लस के नए शो 'ये फितूर तेरा'...
मनोरंजन 
‘चल ना रील बनाते हैं' कैसे बना जेन ज़ी का नया एंथम? जानें वजह

गाजियाबाद में RWA फेडरेशन की बैठक, बढ़े हाउस टैक्स पर पुनर्विचार की मांग

गाजियाबाद। स्वदेशी चौक, विजयनगर स्थित लाइनपार फेडरेशन कार्यालय में RWA फेडरेशन गाजियाबाद के चेयरमैन आर के गर्ग का भव्य स्वागत...
उत्तर प्रदेश 
गाजियाबाद में RWA फेडरेशन की बैठक, बढ़े हाउस टैक्स पर पुनर्विचार की मांग

डीएम द्वारा विकासखंड पौली के ग्राम सभा बगही में हाईटेक नर्सरी का किया गया औचक निरीक्षण

संत कबीर नगर, 04 अगस्त 2026(सूचना विभाग)।* जिलाधिकारी आलोक कुमार द्वारा विकासखंड पौली के ग्राम सभा बगही में स्थापित कृषि...