छात्रहित में जेल सरकारी ज़ुल्म- सपा
मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ के रायबरेली आगमन पर छात्रो बेरोजगारों एवं रायबरेली के आमजनमानस की आवाज उठाने पर सरकार ने सलाखों में किया क़ैद
शुभम लोहिया की जेल से रिहाई पर सपा नेताओं ने शुभम लोहिया का माला पहनाकर किया स्वागत
समाजवादी छात्र सभा के जिला अध्यक्ष शुभम लोहिया की कल मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ के रायबरेली आगमन पर छात्रो बेरोजगारों एवं रायबरेली के आमजनमानस की आवाज उठाने पर निरंकुश बीजेपी सरकार के तानाशाह प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा जेल की सलाखों में क़ैद कर दिया गया जिससे एक बार पुनः स्पष्ट हो गया है कि बीजेपी लोकतंत्र को नहीं मानती लोगों की आवाज अनसुनी कर विपक्ष का दमन करना उसकी प्राथमिकता है।

देर शाम जेल से रिहाई के बाद जिला अध्यक्ष इ.वीरेंद्र यादव की मौजूदगी में बड़ी संख्या में जेल के बाहर उपस्थित सपा नेताओं ने शुभम लोहिया का माला पहनाकर हौसलाफजाई किया।
इस अवसर पर छात्र सभा अध्यक्ष शुभम लोहिया ने कहा कि छात्र हित एवं जनसामान्य की समस्याओं को लेकर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की नीतियों पर चलकर संघर्ष जारी रहेगा।
जेल से बाहर शुभम लोहिया का वरिष्ठ नेता चौ.सुरेश निर्मल,हसीन अहमद जिला महासचिव मो.अरशद खान,डा.अखिलेश पासी,प्रदीप तिवारी,आफताब अहमद रज्जू,मो.मुशीर,सौरभ सिंह,विजय मिश्रा,शिवम सिंह,सुरजीत सिंह,अजय यादव,मेराज शम्स,नरेंद्र यादव,सुनील यादव,इज़हार खान,राजेश मौर्य,अरविंद चौधरी,विनय यादव,श्रवण आज़ाद,धर्मेंद्र यादव,हरीश यादव,अभिकल यादव,विकास यादव,राजेंद्र यादव,अरुण यादव,आलोक यादव,देवतादीन यादव आदि अनेकों कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
पिछले दस वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय संजय मौर्य समाचार कवरेज और कंटेंट लेखन में अनुभव रखते हैं। ज़मीनी रिपोर्टिंग और खबरों की सटीक समझ के साथ वह लगातार काम करते रहे हैं। वर्तमान में वह ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं।
