रुद्राभिषेक कर जिलाध्यक्ष ने की जनपदवासियों के सुख-शांति और समृद्धि की कामना
कौशाम्बी। जिले के मंझनपुर स्थित भाजपा जिला कार्यालय में जिलाध्यक्ष धर्मराज मौर्य ने पार्टी कार्यकर्ताओं और श्रद्धालुओं के साथ सामूहिक रुद्राभिषेक एवं पूजन-अर्चन किया। इस दौरान उन्होंने जनपदवासियों के सुख, शांति, समृद्धि और आपसी सद्भाव के लिए भगवान शिव से प्रार्थना की।
रुद्राभिषेक के दौरान धार्मिक वातावरण में श्रद्धालुओं ने भगवान भोलेनाथ की पूजा-अर्चना की। जिलाध्यक्ष धर्मराज मौर्य ने कहा कि जीवन में कितनी भी कठिन परिस्थितियां आएं, हमें धैर्य, संयम और सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ना चाहिए। उन्होंने कहा कि नीलकंठ महादेव ने संसार के कल्याण के लिए विष तक को अपने कंठ में धारण कर लिया। भगवान शिव का यह आदर्श हमें समाज और राष्ट्रहित में त्याग, सेवा और समर्पण की भावना के साथ कार्य करने की प्रेरणा देता है।
ये खबर भी पढ़े : मनोज पटेल को राजीव गांधी पंचायतीराज संगठन का प्रदेश अध्यक्ष बनने पर कांग्रेसियों ने किया भव्य स्वागतउन्होंने कामना की कि जनपद के सभी लोगों के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और सद्भाव बना रहे। समाज आपसी प्रेम, भाईचारे और सेवा की भावना से और अधिक मजबूत हो।
इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष प्रदीप कुमार शीलू पांडेय, भोलेशंकर कुशवाहा, चक्रेश मिश्रा, भूपेंद्र पटेल, नितिन पासी, कमलेश निषाद, विनीता गुप्ता, जिला महामंत्री राकेश पांडेय, जगदीश सरोज, ज्योति केसरवानी, जिला मंत्री दिनेश पांडेय, दिनेश सोनकर, भास्कर सिंह, फूलमती सरोज, बृजेश लोधी, नरेंद्र पटेल, नगर पालिका अध्यक्ष मंझनपुर वीरेंद्र सरोज फौजी, कोऑपरेटिव चेयरमैन शिवमोहन मौर्य, सिराथू चेयरमैन राजेंद्र कुमार भोला यादव, शांति कुशवाहा, ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि संदीप मिश्रा, किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष योगेंद्र सिंह, भैय्यन पासी, नीतू कनौजिया, शिवप्रताप मौर्य सहित बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता एवं श्रद्धालु उपस्थित रहे।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
पिछले छह वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय रोहित तिवारी कौशांबी में आधारित हैं और क्षेत्रीय मुद्दों की कवरेज में लगातार कार्य कर रहे हैं। वर्तमान में वह ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं।
