टूण्डला के लक्ष्मी फॉर्म हाउस में हुआ सामूहिक विवाह का भव्य आयोजन

Published By Ravindra
On
Ravindra Picture

फिरोजाबाद, जनपद के टूण्डला में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अन्तर्गत भव्य सामूहिक विवाह का आयोजन लक्ष्मी फार्म हाउस, पीपल चौकी चुल्हावली रोड  पर किया गया
सामूहिक कार्यक्रम में जन प्रतिनिधियों एवं जिलाधिकारी सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारियों ने उपस्थिति दर्ज कराते हुए  नव विवाहित जोड़ों को आर्शीवाद देकर उनके उज्जवल भविष्य की कामनाएं की।
जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा, टूण्डला विधायक प्रेमपाल धनगर की गरिमामयी उपस्थिति में 122 जोड़ों का सामुहिक विवाह सम्पन्न कराया गया, जिनमें 110 हिन्दु और 12 मुस्लिम जोडे़ शामिल रहे।
 इस अवसर पर जिलाधिकारी ने कहा कि सरकार की यह पहल अपने आप में अनोखी और महत्वपूर्ण स्थान रखती है। आज के दौर में सामान्य परिवारों के जीवन में सबसे प्रमुख चिंता रोजगार, बच्चों की शादी और आकस्मिक चिकित्सा की होती है। मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ के नेतृत्व में सरकार हर क्षेत्र में कल्याणकारी कार्य कर रही है। बालिका के जन्म के बाद अभिभावक उसकी शादी के लिए जो थोडी बहुत बचत करते है। वह शादी समारोह में खर्च  हो जाती है, लेकिन इस योजना के माध्यम से अभिभावको को बेटी के विवाह की चिंता करने की आवश्यकता नही है।
इस योजना के तहत 3 लाख रू0 तक की वार्षिक आय वाले परिवार इस योजना का लाभ ले सकते है, इसके अलावा नव वधु के सुरक्षित भविष्य के लिए उनके खाते में धनराशि प्रेषित की जाती है। उन्होंने कहा कि प्रशासन की ओर से जनपद के सभी ऐसे पात्र एवं वंचित परिवारों से अपील की गयी है।  कि जिनकी शादियां तय हो चुकी है, वह आगे आकर इस जन कल्याणकारी योजना का अधिक से अधिक लाभ उठाये।
टूण्डला विधायक प्रेमपाल धनगर ने कहा कि मुख्यमंत्री सामुहिक विवाह योजना से आज सामान्य परिवारों को अपनी बेटी के विवाह की चिंता नही है। सरकार की इस जनकल्याणकारी योजना से सामान्य परिवारों की बेटियों की शादी की चिंता दूर हुई है। साथ ही उन्होने कहा कि सभी धर्म और जातियों के जोड़ो का एक साथ विवाह कराकर सरकार सामाजिक समरसता को बढ़ावा दे रही है।

लेखक के बारे में

Ravindra Picture

रविंद्र वर्मा वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ के फिरोज़ाबाद ब्यूरो चीफ के रूप में कार्यरत हैं। क्षेत्रीय मुद्दों पर ज़मीनी पकड़ के साथ वह समाचार कवरेज और रिपोर्टिंग का कार्य कर रहे हैं।

नवीनतम

अकाने पर अमेरिकी प्रतिबंधों के खिलाफ जापान, आईसीसी का समर्थन जारी

टोक्यो। जापान की प्रधानमंत्री साने ताकाइची ने अंतरराष्ट्रीय अपराध न्यायालय (आईसीसी) की अध्यक्ष और जापानी नागरिक तोमोको अकाने पर अमेरिका...
अंतर्राष्ट्रीय 
अकाने पर अमेरिकी प्रतिबंधों के खिलाफ जापान, आईसीसी का समर्थन जारी

बारिश में भरभराकर गिरी दीवार, मलबे में दबकर बच्चे की मौत

हमीरपुर। उत्तर प्रदेश में हमीरपुर जिले के बिवांर थाना क्षेत्र स्थित खड़ेहीजार गांव में बारिश के दौरान हादसा हो गया।...
उत्तर प्रदेश 
बारिश में भरभराकर गिरी दीवार, मलबे में दबकर बच्चे की मौत

जेपीएनआईसी को 35 साल के लिए लीज पर दिया गया  

कैबिनेट की हरी झंडी,दो साल में शुरू होगा संचालन
जेपीएनआईसी को 35 साल के लिए लीज पर दिया गया  

मनोज पटेल को राजीव गांधी पंचायतीराज संगठन का प्रदेश अध्यक्ष बनने पर कांग्रेसियों ने किया भव्य स्वागत

कौशाम्बी। जिले में राजीव गांधी पंचायतीराज संगठन के प्रदेश अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी मिलने के बाद मनोज पटेल का...
उत्तर प्रदेश 
मनोज पटेल को राजीव गांधी पंचायतीराज संगठन का प्रदेश अध्यक्ष बनने पर कांग्रेसियों ने किया भव्य स्वागत

बारावफात के अवसर पर निकलने वाले जुलूस मार्ग का डीएम एसएसपी ने किया पैदल गस्त

फिरोजाबाद, जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे ने बाराबफात की व्यवस्थाओं को लेकर निकलने वाले जुलूस...
उत्तर प्रदेश 
बारावफात के अवसर पर निकलने वाले जुलूस मार्ग का डीएम एसएसपी ने किया पैदल गस्त

उत्तर प्रदेश

बारिश में भरभराकर गिरी दीवार, मलबे में दबकर बच्चे की मौत

हमीरपुर। उत्तर प्रदेश में हमीरपुर जिले के बिवांर थाना क्षेत्र स्थित खड़ेहीजार गांव में बारिश के दौरान हादसा हो गया।...
उत्तर प्रदेश 
बारिश में भरभराकर गिरी दीवार, मलबे में दबकर बच्चे की मौत

बारावफात के अवसर पर निकलने वाले जुलूस मार्ग का डीएम एसएसपी ने किया पैदल गस्त

फिरोजाबाद, जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे ने बाराबफात की व्यवस्थाओं को लेकर निकलने वाले जुलूस...
उत्तर प्रदेश 
बारावफात के अवसर पर निकलने वाले जुलूस मार्ग का डीएम एसएसपी ने किया पैदल गस्त

मनोज पटेल को राजीव गांधी पंचायतीराज संगठन का प्रदेश अध्यक्ष बनने पर कांग्रेसियों ने किया भव्य स्वागत

कौशाम्बी। जिले में राजीव गांधी पंचायतीराज संगठन के प्रदेश अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी मिलने के बाद मनोज पटेल का...
उत्तर प्रदेश 
मनोज पटेल को राजीव गांधी पंचायतीराज संगठन का प्रदेश अध्यक्ष बनने पर कांग्रेसियों ने किया भव्य स्वागत

विकास भवन सभागार में 41 प्राविधिक सहायक अभ्यर्थियों को किये नियुक्ति पत्र वितरित

फिरोजाबाद, जनपद के विकास भवन में मंगलवार को उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा कृषि विभाग में प्राविधिक सहायक...
उत्तर प्रदेश 
विकास भवन सभागार में 41 प्राविधिक सहायक अभ्यर्थियों को किये नियुक्ति पत्र वितरित