इंदिरा नगर में लूट-हत्या के मुख्य आरोपी को एसटीएफ ने बाराबंकी से दबोचा

-परिवार को घायल करने के मामले में वांछित था

Published By Satya Prakash Bharti
On
Satya Prakash Bharti Picture

-इंदिरा नगर लूट और मारपीट मामले में चल रहा था फरार

लखनऊ। बुधवार इंदिरा नगर में घर में घुसकर लूट के दौरान विरोध करने पर परिवार के सदस्यों को घायल करने के मामले में वांछित चल रहे अपराधी फिरोज उर्फ इम्तियाज उर्फ बाबर उर्फ माथू को एसटीएफ ने मंगलवार को बाराबंकी से गिरफ्तार कर लिया।

आरोपित के खिलाफ लखनऊ समेत बाराबंकी, हरदोई और संतकबीरनगर में करीब 15 से ज्यादा मुकदमे दर्ज हैं। इनमें हत्या, लूट, चोरी, आर्म्स एक्ट और गैंगस्टर एक्ट के मामले शामिल हैं। अपर पुलिस अधीक्षक दीपक कुमार सिंह ने बताया कि आरोपी इंदिरा नगर थाने में दर्ज मुकदमे में वांछित था। उसके बाराबंकी के पल्हरी चौराहे के पास मौजूद होने की सूचना मिली थी। एएसपी ने बताया कि पूछताछ में फिरोज ने बताया कि करीब तीन माह पहले ही वह जेल से बाहर आया था। आरोपित के मुताबिक, 24 जुलाई 2025 की रात वह अपने साथियों के साथ इंदिरानगर के अमराही गांव में एक घर में घुसा था।

चोरी के दौरान घरवालों ने विरोध किया तो आरोपियों ने उन्हें घायल कर दिया और फरार हो गए। इस मामले में इंदिरा नगर थाने में फिरोज और उसके साथियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ था। पुलिस की लगातार दबिश के बाद सभी आरोपी अलग-अलग स्थानों पर छिपकर रह रहे थे। फिरोज ने पूछताछ में वर्ष 2015 की एक हत्या की घटना में शामिल होने की बात भी बताई। उसके मुताबिक, ब्लाक प्रमुख चुनाव की रंजिश में उसने अपने साथियों सुरेंद्र रावत, रामू, रज्जो और राजू के साथ मिलकर रामनगर पुरवा निवासी राम बहादुर सिंह के बेटे दुर्गेश की हत्या की थी। इस मामले में इंदिरा नगर थाने में मुकदमा दर्ज हुआ था और वह जेल गया था।
 
एसटीएफ के अनुसार, आरोपी के खिलाफ वर्ष 2013 से 2023 तक चोरी, लूट, हत्या, हत्या की साजिश, आर्म्स एक्ट और गैंगस्टर एक्ट समेत करीब 23 मुकदमे दर्ज हैं। इनमें रामसनेहीघाट, मोहम्मदपुर खाला, जैदपुर, देवा, फतेहपुर और कोठी समेत कई थानों के मामले शामिल हैं। संतकबीरनगर और हरदोई में भी उसके खिलाफ चोरी व गैंगस्टर एक्ट के मुकदमे दर्ज हैं। पूछताछ में फिरोज ने घटना में शामिल दरबारी उर्फ ननकुन्ना का नाम भी बताया। एसटीएफ ने उसकी तलाश में दबिश दी, लेकिन वह नहीं मिला। उसकी गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। गिरफ्तार आरोपी को इंदिरा नगर थाने में दर्ज मुकदमे में दाखिल कर दिया गया है। आगे की कार्रवाई स्थानीय पुलिस कर रही है।
 
लेखक के बारे में

Satya Prakash Bharti Picture

पिछले छह वर्षों से क्राइम रिपोर्टिंग में सक्रिय सत्य प्रकाश भारती अपराध से जुड़े मामलों पर गहरी पकड़ रखते हैं। तथ्यपरक रिपोर्टिंग और संतुलित प्रस्तुति उनकी कार्यशैली की पहचान है। वर्तमान में वह ‘तरुणमित्र’ में कार्यरत हैं।

नवीनतम

महिला की मौत पर हंगामा, निजी अस्पताल पर इलाज में लापरवाही का आरोप 

मोहनलालगंज। मोहनलालगंज के निजी अस्पताल में दो माह पूर्व हुए आपरेशन के बाद महिला की हालत बिगड़ती चली गई। परिजनों...
उत्तर प्रदेश 
महिला की मौत पर हंगामा, निजी अस्पताल पर इलाज में लापरवाही का आरोप 

व्यक्ति के आंतरिक भावनाओं को उजागर करता नाटक पार्क

लखनऊ। सामाजिक एवं सांस्कृतिक संस्था श्रद्धा मानव सेवा कल्याण समिति, की ओर से भारत सरकार के संस्कृति मंत्रालय, नई दिल्ली...
उत्तर प्रदेश 
व्यक्ति के आंतरिक भावनाओं को उजागर करता नाटक पार्क

लखनऊ में मूसलाधार बारिश: मरीन ड्राइव में भरा दो फ़ीट पानी

लक्ष्मण मेला मैदान और बैकुंठ धाम के बीच पुल की सड़क क्षतिग्रस्त लखनऊ। बुधवार सुबह से रुक-रुककर बारिश हो रही...
उत्तर प्रदेश 
लखनऊ में मूसलाधार बारिश: मरीन ड्राइव में भरा दो फ़ीट पानी

पीएम एफएमई योजना: उत्तर प्रदेश देश में टाप पर 

लखनऊ। उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्योग उन्नयन पीएम एफएमई योजना के माध्यम से महिलाओं की...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
पीएम एफएमई योजना: उत्तर प्रदेश देश में टाप पर 

लखनऊ नगर निगम की पशुचर भूमि पर अवैध कब्जे का प्रयास

गोसाईगंज लखनऊ। सुशांत गोल्फ सिटी क्षेत्र के ग्राम-मलाक में नगर निगम में निहित शासकीय भूमि पर अवैध कब्जे का मामला...