लक्ष्मण टीला पर गंगाजल अर्पण करने वाली महिलाओं को परेशान का आरोप
— पुलिस प्रशासन गिरफ्तारी को लेकर कर रही छापेमारी
— अखण्ड आर्यावर्त महासभा ने पुलिस कार्यवाही ने रूकने पर सड़कों पर उतरने की चेतावनी
लखनऊ। पुलिस प्रशासन की रोक के बावजूद लक्ष्मण टीला के मुख्य द्वार पर जलाभिषेक करने की सोशल मीडिया पर सामने आयी वीडियो में दिख रही दो महिलाओं की धड़ पकड़ के लिये की जा रही छापेमारी और उनके परिवारीजनों को थाने ले जाकर जबरन परेशान किया जा रहा है। आज यहां अखण्ड आर्यावर्त आर्य त्रिदंडी महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ऋषि त्रिवेदी ने पुलिस प्रशासन द्वारा संगठन के महिला कार्यकर्ताओं के परिवारीजनों के साथ किये जा रहे इस तरह के बर्ताव की कड़ी निदा की है और चेतावनी देते हुये कहा है कि यदि पुलिस प्रशासन ने संगठन के कार्यकर्ताओं और उनके परिवारीजनों को परेशान करना बंद नहीं किया तो संगठन सड़कों पर उतरने केे लिये बाध्य होगा।
अखण्ड आर्यावर्त आर्य त्रिदंडी महासभा ने बीते 24 अगस्त को लक्ष्मण टीला में जलाभिषेक कार्यक्रम की घोषणा की थी, जिसको देखते हुये पुलिस प्रशासन ने इस कार्यक्रम पर रोक लगाते हुये संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सहित प्रमुख पदाधिकारियों को नजरबंद कर दिया था, इसके बावजूद संगठन से जुड़ी दो महिलाओं ने पुलिस प्रशासन की सुरक्षा व्यवस्था के बीच लक्ष्मण टीला के मुख्यद्वार पर पहुचकर गंगाजल अर्पण किया था, जिसकी वीडियो सोशल मीडिया पर जारी होने के बाद से पुलिस प्रशासन इन दो महिलाओं की गिरफ्तारी के लिये छापेमारी कर रही है, और उनके न मिलने पर महिलाओं के परिवारीजनों को परेशान किया जा रहा है।
राष्ट्रीय अध्यक्ष त्रिवेदी ने स्पष्ट कहा कि महिलाओं ने कोई गलत कार्य नहीं किया है, बल्कि शान्तिपूर्ण ढंग से वहां जाकर गंगा जल अर्पण किया है। उन्होंने पुलिस प्रशासन की कार्यवाही को माहौल को बिगाड़ने की कोशिश करने वाला बताया है। बीते 24 अगस्त को नजरबंद के बाद राष्ट्रीय अध्यक्ष ऋषि त्रिवेदी ने आगामी छह दिसम्बर को लक्ष्मण टीला पर कारसेवा करने की घोषणा की है। उन्होंने कहा कि संगठन अपने धार्मिक और ऐतिहासिक दावों को लेकर आगे भी लोकतांत्रिक एवं शांतिपूर्ण तरीके से आवाज उठाता रहेगा।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
शुभम कश्यप को पत्रकारिता और मीडिया क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव है। उन्होंने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं। उनकी विशेषज्ञता चिकित्सा एवं स्वास्थ्य क्षेत्र से जुड़ी खबरों और अस्पताल आधारित रिपोर्टिंग में है, जहाँ वह विषयों को तथ्यपरक, सटीक और जिम्मेदार ढंग से प्रस्तुत करते हैं।
