कोलंबो में पांचवें दिन कैसा सा रहेगा मौसम का हाल?

Published By Subhash Pandey
On
Subhash Pandey Picture

कोलंबो टेस्ट : भारत और श्रीलंका के बीच में खेली जा रही दो टेस्ट मैचों की सीरीज का दूसरा मुकाबला कोलंबो के एसएससी ग्राउंड पर खेला जा रहा है, जिसमें चौथे दिन का खेल खत्म होने पर टीम इंडिया की स्थिति काफी मजबूत थी। भारतीय टीम के पहली पारी के स्कोर के 503 रनों के स्कोर मुकाबले श्रीलंकाई टीम चौथे दिन के खेल की शुरुआत होने के साथ अपनी पहली पारी में 290 रन बनाकर सिमट गई थी। इसके बाद श्रीलंका को फॉलोऑन खेलने पर मजबूर होना पड़ा जिसमें जब चौथे दिन का खेल आखिरी सेशन में बारिश के खलल की वजह से जल्दी खत्म किया गया तो उस समय तक उन्होंने अपनी दूसरी पारी में 6 विकेट के नुकसान पर 229 रन बना लिए थे और उनके पास 16 रनों की बढ़त हासिल हो चुकी थी। अब सभी की नजरें कोलंबो टेस्ट में पांचवें दिन के खेल में मौसम को लेकर टिकी हुई हैं जिसमें वह भारतीय टीम की जीत में सबसे बड़ी विलेन बन सकती है।


कोलंबो में पांचवें दिन पहले सेशन में ऐसा रहेगा मौसम का हाल
5वें दिन के खेल को लेकर बात की जाए तो भारत और श्रीलंका के बीच कोलंबो टेस्ट मैच के आखिरी दिन का खेल भारतीय समयानुसार सुबह 9:45 पर शुरू होगा। ऐसे में एक्यूवेदर की रिपोर्ट के अनुसार श्रीलंका में सुबह 9 से 10 बजे के बीच के मौसम को लेकर बात की जाए तो उस समय 49 फीसदी बारिश की संभावना जताई गई है। वहीं कोलंबो में 27 अगस्त के दिन बारिश होने की संभावना को लेकर बात की जाए तो वह करीब 96 फीसदी है। ऐसे में टीम इंडिया के लिए यह मौसम काफी टेंशन बढ़ाने वाला रहेगा। सुबह 10 से 11 बजे के बीच के मौसम को लेकर बात की जाए तो उस समय बारिश होने की संभावना 84 फीसदी रहेगी तो वहीं 12 बजे तक भी यह 80 फीसदी के करीब रहने वाली है। ऐसे में पहले सेशन का खेल बारिश के चलते धुलने की संभावना मानी जा सकती है।

लिखित समझौता के बाद दिव्यांग महागठबंधन का आंदोलन स्थगित  ये खबर भी पढ़े : लिखित समझौता के बाद दिव्यांग महागठबंधन का आंदोलन स्थगित

दूसरे सेशन में कम बारिश की संभावना
कोलंबो टेस्ट मैच के 5वें दिन के खेल के पहले सेशन में जहां काफी ज्यादा बारिश की संभावना है तो वहीं दूसरे सेशन के खेल में मौसम को लेकर बात की जाए तो वह दोपहर 12 से एक बजे तक 49 फीसदी है, जबकि एक से दो बजे तक यह 58 फीसदी तक पहुंच जाएगी। ऐसे में इस सेशन में थोड़ा मौसम बेहतर हो सकता है। वहीं दोपहर 2 बजे से तीन बजे तक बारिश होने की संभावना को लेकर बात की जाए तो वह 58 से 60 फीसदी तक रह सकती है।

दिन के आखिरी सेशन में लगभग 50 फीसदी बारिश की संभावना
आखिरी दिन के आखिरी सेशन के मौसम को लेकर बात की जाए तो उसमें बारिश होने की संभावना करीब 50 फीसदी के आसपास रहने की उम्मीद है। ऐसे में टीम इंडिया को यदि आखिरी दिन के खेल में खेलने का मौका मिलता है तो उनको श्रीलंकाई पारी को जल्द समेटने के साथ टारगेट को जल्दी हासिल करने की कोशिश करनी होगी ताकि मुकाबले में किसी तरह के खलल से पहले उसे अपने नाम किया जा सके।

 

लेखक के बारे में

Subhash Pandey Picture

सुभाष पांडेय एक सीनियर और अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया क्षेत्र में 32 वर्षों का समृद्ध अनुभव है। अपने लंबे करियर के दौरान उन्होंने समाचार लेखन, संपादन और रिपोर्टिंग के विभिन्न आयामों में कार्य करते हुए पत्रकारिता को मजबूत दिशा दी है।

नवीनतम

बंगाल में बदला मौसम, उत्तर में भारी बारिश का अलर्ट

कोलकाता। पश्चिम बंगाल में मौसम का मिजाज एक बार फिर बदला है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग और क्षेत्रीय मौसम केंद्र...
पश्चिम बंगाल 
बंगाल में बदला मौसम, उत्तर में भारी बारिश का अलर्ट

मध्य प्रदेश के 17 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, मानसून सक्रिय

भोपाल। मध्य प्रदेश में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है। प्रदेश के पूर्वी और उत्तरी हिस्से के 17...
मध्य प्रदेश 
मध्य प्रदेश के 17 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, मानसून सक्रिय

अकीदत के साथ निकला जुलूस-ए-मोहम्मदी 

बदायूं। मजहब-ए-इस्लाम के आखिरी नबी हजरत मुहम्मद सल्लल्लाहो तआला अलैहि वसल्लम की यौमे पैदाइश के मौके पर बुधवार को जिलेभर...
उत्तर प्रदेश 
अकीदत के साथ निकला जुलूस-ए-मोहम्मदी 

नेपाल: बाढ़ से हाइड्रो पावर प्रोजेक्ट पूरी तरह बंद, बिजली उत्पादन बाधित

काठमांडू। रसुवा स्थित भोटेकोशी नदी में आई बाढ़ के कारण नेपाल की कुल विद्युत उत्पादन क्षमता का करीब 10 प्रतिशत...
अंतर्राष्ट्रीय 
नेपाल: बाढ़ से हाइड्रो पावर प्रोजेक्ट पूरी तरह बंद, बिजली उत्पादन बाधित

शिक्षिकाओं ने राखी बांधकर मांगी नौकरी की सुरक्षा

बदायूं। रक्षाबंधन के अवसर पर उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ बदायूं की तहसील प्रभारी प्रीति राठौर के नेतृत्व में शिक्षिकाओं...
उत्तर प्रदेश 
शिक्षिकाओं ने राखी बांधकर मांगी नौकरी की सुरक्षा

उत्तर प्रदेश

अकीदत के साथ निकला जुलूस-ए-मोहम्मदी 

बदायूं। मजहब-ए-इस्लाम के आखिरी नबी हजरत मुहम्मद सल्लल्लाहो तआला अलैहि वसल्लम की यौमे पैदाइश के मौके पर बुधवार को जिलेभर...
उत्तर प्रदेश 
अकीदत के साथ निकला जुलूस-ए-मोहम्मदी 

शिक्षिकाओं ने राखी बांधकर मांगी नौकरी की सुरक्षा

बदायूं। रक्षाबंधन के अवसर पर उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ बदायूं की तहसील प्रभारी प्रीति राठौर के नेतृत्व में शिक्षिकाओं...
उत्तर प्रदेश 
शिक्षिकाओं ने राखी बांधकर मांगी नौकरी की सुरक्षा

डॉ. शकील के कैंप में अकीदतमंदों का स्वागत

बदायूं। जुलूस-ए-मोहम्मदी के अवसर पर समाजवादी पार्टी के जिला उपाध्यक्ष डॉ. शकील अहमद की ओर से इस्तकबालिया कैंप लगाया गया।...
उत्तर प्रदेश 
डॉ. शकील के कैंप में अकीदतमंदों का स्वागत

पूर्व मंत्री आबिद रज़ा ने किया जुलूस-ए-मोहम्मदी का इस्तकबाल

बदायूं। जुलूस-ए-मोहम्मदी के अवसर पर बुधवार को पूर्व मंत्री आबिद रज़ा की ओर से हज़रत शाह विलायत गेट के पास...
उत्तर प्रदेश 
पूर्व मंत्री आबिद रज़ा ने किया जुलूस-ए-मोहम्मदी का इस्तकबाल