अखिलेश पर जयंत का पलटवार, बोले- ‘एबीसीडी के बाद भी बहुत कुछ आता है, समय आने पर दिखाएंगे’

बागपत में रालोद प्रमुख ने राजनीतिक मर्यादा बनाए रखने की अपील की

Published By Shishir Patel
On
Shishir Patel Picture

एनडीए में सीटों को लेकर अखिलेश के बयान पर भी कसा तंज

बागपत। बागपत पहुंचे केंद्रीय राज्यमंत्री और रालोद प्रमुख जयंत चौधरी ने गुरुवार को खेकड़ा में समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव के बयानों पर तीखा पलटवार किया। उन्होंने कहा कि “एबीसीडी के बाद भी बहुत कुछ आता है, समय आने पर दिखा देंगे।” साथ ही कार्यकर्ताओं से संयम बनाए रखने की अपील करते हुए कहा कि किसी को भी “लक्ष्मण रेखा” पार नहीं करनी चाहिए।

जयंत चौधरी खेकड़ा स्थित गांधी विद्यालय इंटर कॉलेज में ‘प्रोजेक्ट पुस्तकालय’ के तहत आनंदया फाउंडेशन द्वारा तैयार लाइब्रेरी के उद्घाटन कार्यक्रम में पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने राजनीतिक मर्यादा बनाए रखने पर जोर देते हुए कहा कि विरोध अपनी जगह है, लेकिन भाषा और व्यवहार की सीमाएं नहीं टूटनी चाहिए।

बेतवा समेत कई नदियां उफान पर, बांधों के गेट खोले गए, गांवों में अलर्ट ये खबर भी पढ़े : बेतवा समेत कई नदियां उफान पर, बांधों के गेट खोले गए, गांवों में अलर्ट

पोस्टर विवाद पर प्रतिक्रिया देते हुए उन्होंने कहा कि उन्हें यह जानकारी नहीं है कि पोस्टर किसने लगाए। वहीं एनडीए में रालोद को ज्यादा सीटें मिलने संबंधी अखिलेश यादव के बयान पर व्यंग्य करते हुए बोले, “क्या उन्हें ही पैरवी के लिए भेज दें?”

चीनी के बढ़ते दामों के मुद्दे पर जयंत चौधरी ने कहा कि नया गन्ना सीजन शुरू होने वाला है और गन्ना किसानों की मेहनत से ही घर-घर मिठास पहुंचती है। इससे न सिर्फ किसान बल्कि चीनी मिलों के श्रमिक और पूरी इंडस्ट्री लाभान्वित होती है। उन्होंने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि किसानों के हितों की बात करने के बजाय महंगाई के नाम पर भ्रम फैलाया जा रहा है।

यूजीसी मामले पर उन्होंने कहा कि सुप्रीम कोर्ट के आदेश का पालन किया जा रहा है। साथ ही प्रधानमंत्री से मुलाकात का जिक्र करते हुए कहा कि चौधरी चरण सिंह के आदर्शों को नई पीढ़ी से जोड़ना जरूरी है।

उन्होंने शिक्षा व्यवस्था पर भी बात करते हुए कहा कि स्कूलों को बेहतर बनाना केवल सरकार की जिम्मेदारी नहीं है, इसमें अभिभावकों और छात्रों की भी भागीदारी जरूरी है। इसी सोच के तहत 36 स्कूलों में ‘प्रोजेक्ट पुस्तकालय’ के माध्यम से लाइब्रेरी विकसित की गई हैं।

कार्यक्रम से पहले जयंत चौधरी ने खेकड़ा में रणजीत सिंह और बसी गांव में 108 वर्षीय छोटूराम की तेहरवीं में शामिल होकर श्रद्धांजलि दी। इसके बाद वे छात्रों और खिलाड़ियों से संवाद करते हुए उनकी जरूरतों के बारे में जानकारी ली। कार्यक्रम के पश्चात वह बागपत स्थित चौधरी अजित सिंह ज्ञान वाटिका (जाट भवन) भी पहुंचे।

 

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Shishir Patel Picture

पत्रकारिता में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले शिशिर पटेल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में पोर्टल इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘स्वतंत्र भारत’ से की और इसके बाद हिंदुस्तान तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में ब्यूरो चीफ के रूप में काम किया। उत्तर प्रदेश में आधारित रहते हुए उन्हें समाचार संचालन, संपादन और डिजिटल मैनेजमेंट का व्यापक अनुभव है।

नवीनतम

चितवन के नारायणी नदी से मिले 233 शवों में सिर्फ चार की पहचान

काठमांडू। चितवन स्थित नारायणी नदी में मिले 233 शवों में अब तक केवल चार लोगों की पहचान हो सकी है।...
अंतर्राष्ट्रीय 
चितवन के नारायणी नदी से मिले 233 शवों में सिर्फ चार की पहचान

ईद मीलादुन्नबी के उपलक्ष्य में हुआ जलसा, मुफ्ती राहिल ने लोगों को खिताब किया 

शाहजहांपुर। नगर में ककरा स्थित मोहल्ला मामूडी में ईद मीलादुन्नबी के उपलक्ष्य में महफिल-ए-मीलाद का आयोजन किया गया। जिसमें अल्लाह...
ईद मीलादुन्नबी के उपलक्ष्य में हुआ जलसा, मुफ्ती राहिल ने लोगों को खिताब किया 

युवाओं को भरपूर अवसर देने का तैयार हुआ ईको सिस्टम: सीएम योगी

महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय गोरखपुर का पांचवां स्थापना दिवस समारोह,आर्थिक समृद्धि में सहायक हो सकता युवाओं को मिल रहा अवसर 
युवाओं को भरपूर अवसर देने का तैयार हुआ ईको सिस्टम: सीएम योगी

मोना ने अधिवक्ताओं समेत बड़ी संख्या मंे भाईयों की कलाई में बांधी राखी

लालगंज, प्रतापगढ़। रक्षाबंधन के पर्व पर बडी संख्या में कार्यकर्ताओं व समर्थकों ने प्रदेश कांग्रेस विधानमण्डल दल की नेता आराधना...
मोना ने अधिवक्ताओं समेत बड़ी संख्या मंे भाईयों की कलाई में बांधी राखी

सीएम योगी आज करेंगे बशारतपुर मे कल्याण मंडपम का लोकार्पण

विधायक निधि से जीडीए ने कराया है कल्याण मंडपम का निर्माण,मूलभूत सुविधाओं से जुड़ी नगर निगम की 140 और जीडीए...
सीएम योगी आज करेंगे बशारतपुर मे कल्याण मंडपम का लोकार्पण

उत्तर प्रदेश

ऑपरेशन मजनू: जनपद के समस्त थानों की पुलिस का मनचलों पर कड़ा प्रहार

संत कबीर नगर, पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर  संदीप कुमार मीना* के निर्देशन में चलाए जा रहे 02 दिवसीय आपरेशन मजनू अभियान...
उत्तर प्रदेश 
ऑपरेशन मजनू: जनपद के समस्त थानों की पुलिस का मनचलों पर कड़ा प्रहार

रक्षाबंधन पर सपा जिलाध्यक्ष तनवीर खां के बहनों ने बांधी राखी

शाहजहांपुर। रक्षाबंधन के महान पर्व पर महानगर में भाई-बहन के अटूट प्रेम और विश्वास का खूबसूरत संदेश देखने को मिला।...
उत्तर प्रदेश 
रक्षाबंधन पर सपा जिलाध्यक्ष तनवीर खां के बहनों ने बांधी राखी

गढ़िया रंगीन में नकली दूध का कथित धंधा बेनकाब, एक गिरफ्तार

गढ़िया रंगीन में खाद्य सुरक्षा विभाग-पुलिस की संयुक्त छापेमारी; घर से पामोलीन, सोयाबीन तेल, मिल्क पाउडर, कास्टिक और अज्ञात रसायन...
उत्तर प्रदेश 
गढ़िया रंगीन में नकली दूध का कथित धंधा बेनकाब, एक गिरफ्तार