राजस्थान में एसआई भर्ती परीक्षा दोबारा शुरू, 11 जिलों में कड़ी जांच

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

जयपुर। पेपर लीक के कारण रद्द की गई वर्ष 2021 की उपनिरीक्षक (एसआई) भर्ती परीक्षा रविवार को राजस्थान के 11 जिलों में दोबारा आयोजित की जा रही है।

परीक्षा को लेकर सुबह से ही केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा और सख्त जांच व्यवस्था देखने को मिली। सुबह 8 बजे से अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्रों में प्रवेश दिया गया।

अजमेर के सावित्री स्कूल सहित कई केंद्रों पर अभ्यर्थियों की मेटल डिटेक्टर से जांच की गई और प्रतिबंधित सामग्री को लेकर विशेष सतर्कता बरती गई।

अजमेर के सावित्री स्कूल केंद्र पर महिला अभ्यर्थियों की चूड़ियां उतरवाकर जांच की गई। वहीं हाथ और गले में बंधे धागे भी उतरवाए गए।

नगर निकाय जीत पर भाजपा का कांग्रेस पर हमला ये खबर भी पढ़े : नगर निकाय जीत पर भाजपा का कांग्रेस पर हमला

कुछ अभ्यर्थियों के चश्मे तक की मेटल डिटेक्टर से जांच की गई। अन्य केंद्रों पर भी अभ्यर्थियों के कपड़ों और सामान की बारीकी से जांच के बाद ही प्रवेश दिया गया।

राज्य के 11 जिलों में परीक्षा के लिए कुल 666 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। इनमें जयपुर में सर्वाधिक 187 केंद्र हैं, जबकि अजमेर और उदयपुर सहित अन्य जिलों में भी बड़ी संख्या में केंद्र बनाए गए हैं। परीक्षा में कुल 2 लाख 18 हजार 131 अभ्यर्थी शामिल हो रहे हैं।

परीक्षा दो पारियों में आयोजित होगी। पहली पारी में सामान्य हिंदी का प्रश्नपत्र सुबह 10 से दोपहर 12 बजे तक होगा। इसके लिए अभ्यर्थियों को सुबह 9 बजे तक केंद्र में प्रवेश दिया गया।

दूसरी पारी में सामान्य ज्ञान एवं सामान्य विज्ञान की परीक्षा दोपहर 3 बजे से होगी, जिसके लिए दोपहर 1 से 2 बजे तक प्रवेश दिया जाएगा।

इस बार परीक्षा व्यवस्था में महत्वपूर्ण बदलाव किया गया है। ओएमआर उत्तर-पत्रक में पांचवां विकल्प यानी ‘अनुत्तरित प्रश्न’ भरना अनिवार्य किया गया है।

यदि अभ्यर्थी किसी प्रश्न का उत्तर नहीं देना चाहता है, तो उसे पांचवें गोले को भरना होगा। इस प्रक्रिया के लिए प्रत्येक प्रश्नपत्र में 10 मिनट का अतिरिक्त समय दिया जाएगा। राजस्थान लोक सेवा आयोग की ओर से इस संबंध में शुद्धि पत्र भी जारी किया गया है।

परीक्षा की पारदर्शिता बनाए रखने के लिए इस बार पहचान सत्यापन की बहुस्तरीय व्यवस्था की गई है। परीक्षा केंद्रों पर अभ्यर्थियों के चेहरे का मिलान फेस रिकग्निशन तकनीक से किया जाएगा।

इसके साथ ही अंगूठे के निशान और जैविक पहचान का भी सत्यापन होगा। प्रवेश के दौरान हाथ से पकड़े जाने वाले धातु खोजी यंत्र से जांच की जा रही है।

ब्लूटूथ उपकरण, स्मार्ट चश्मे और अन्य आधुनिक इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों पर विशेष नजर रखी जा रही है। परीक्षा केंद्रों पर पुलिस एवं प्रशासन की निगरानी के साथ वीडियोग्राफी की व्यवस्था भी की गई है।

प्रतिबंधित अभ्यर्थियों और डमी अभ्यर्थियों के जरिए परीक्षा में गड़बड़ी रोकने के लिए जांच प्रक्रिया को बेहद सख्त रखा गया है।

पेपर लीक के बाद दोबारा हो रही इस परीक्षा में प्रशासन की सबसे बड़ी चुनौती निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से परीक्षा संपन्न कराना है।

 

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

राजस्थान निकाय चुनाव: 301 परिणामों में भाजपा के 197 अध्यक्ष

जयपुर। राजस्थान में नगर निकाय चुनाव के तहत अब तक 301 निकायों के महापौर, सभापति और अध्यक्ष पदों के परिणाम...
राष्ट्रीय  राजस्थान 
राजस्थान निकाय चुनाव: 301 परिणामों में भाजपा के 197 अध्यक्ष

पति के आपराधिक मामलों की जानकारी छिपाने पर कोर्ट ने दी तलाक मंजूरी

जयपुर। जयपुर मेट्रो-प्रथम की पारिवारिक न्यायालय मामलों की विशेष अदालत क्रम-1 ने एक फैसले में कहा कि क्रिमिनल केस की...
राजस्थान 
पति के आपराधिक मामलों की जानकारी छिपाने पर कोर्ट ने दी तलाक मंजूरी

जयपुर में ‘म्यूल हंटर’ अभियान के तहत साइबर ठग गिरफ्तार

जयपुर। माणकचौक थाना पुलिस ने साइबर ठगी के खिलाफ चलाए जा रहे ‘म्यूल हंटर’ अभियान के तहत कार्रवाई करते हुए...
राजस्थान 
जयपुर में ‘म्यूल हंटर’ अभियान के तहत साइबर ठग गिरफ्तार

ग्वालियर एलिवेटेड रोड फेज-2 का सिंधिया ने किया निरीक्षण

ग्वालियर। केंद्रीय संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने सोमवार को मध्य प्रदेश के ग्वालियर में निर्माणाधीन एलिवेटेड रोड फेज-2 का...
राष्ट्रीय  मध्य प्रदेश 
ग्वालियर एलिवेटेड रोड फेज-2 का सिंधिया ने किया निरीक्षण

अकबरपुर में एसपी प्राची सिंह ने बांटे हेलमेट, यातायात नियमों के पालन की अपील

अंबेडकरनगर। सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों के प्रति आमजन को जागरूक करने के उद्देश्य से सोमवार, 21 सितंबर 2026 को...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
अकबरपुर में एसपी प्राची सिंह ने बांटे हेलमेट, यातायात नियमों के पालन की अपील

उत्तर प्रदेश

अकबरपुर में एसपी प्राची सिंह ने बांटे हेलमेट, यातायात नियमों के पालन की अपील

अंबेडकरनगर। सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों के प्रति आमजन को जागरूक करने के उद्देश्य से सोमवार, 21 सितंबर 2026 को...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
अकबरपुर में एसपी प्राची सिंह ने बांटे हेलमेट, यातायात नियमों के पालन की अपील

नोएडा में केयरटेकर की हत्या, पत्नी और प्रेमी को उम्रकैद

नोएडा। थाना बीटा-2 क्षेत्र के गांव बिरोड़ा स्थित सुलभ शौचालय की देखरेख करने वाले कर्मी की हत्या के मामले में...
उत्तर प्रदेश 
नोएडा में केयरटेकर की हत्या, पत्नी और प्रेमी को उम्रकैद

वैश्विक मंच पर गूंजेगा कौशाम्बी के मुंगौड़े का स्वाद, 80 देशों के खरीदारों के सामने लाइव बनेगा पारंपरिक व्यंजन

कौशाम्बी। जिले के पारंपरिक और प्रसिद्ध मूंग आधारित व्यंजन मुंगौड़ा को अब अंतरराष्ट्रीय पहचान मिलने जा रही है। उत्तर...
उत्तर प्रदेश 
वैश्विक मंच पर गूंजेगा कौशाम्बी के मुंगौड़े का स्वाद, 80 देशों के खरीदारों के सामने लाइव बनेगा पारंपरिक व्यंजन

युवाओं से 2047 तक विकसित भारत का आह्वान

मेरठ। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने सोमवार को युवाओं का आह्वान किया कि वे अपनी ऊर्जा...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
युवाओं से 2047 तक विकसित भारत का आह्वान