मजदूरों से भरी ट्रॉली को ट्रक ने मारी टक्कर, दो की मौत

हादसे के बाद ट्रक चालक वाहन समेत फरार

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

मंदसौर। मध्य प्रदेश के मंदसौर जिले के दलोदा थाना क्षेत्र में लखमा खेड़ी फंटे के पास शनिवार-रविवार की दरमियानी रात करीब 12:15 बजे मजदूरों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली को पीछे से तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में ट्रॉली सवार 6 साल की बच्ची और 45 साल की महिला की मौके पर ही मौत हो गई।

हादसे में कई मजदूर घायल हुए हैं। इनमें 18 साल की युवती के दोनों पैर नीचे से कट गए, जबकि तीन अन्य गंभीर घायलों को रतलाम मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है।

हादसे के बाद ट्रक चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया। पुलिस ने दोनों मृतकों के शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मर्ग कायम किया है और ट्रक व चालक की तलाश शुरू कर दी है।

घायल मजदूरों के मुताबिक, वे रतलाम जिले के रावटी और आसपास के गांवों के रहने वाले हैं। सभी मंदसौर में रेलवे के काम में मजदूरी कर रहे थे। शनिवार रात करीब 11:30 बजे काम खत्म करने के बाद मजदूर ट्रैक्टर-ट्रॉली से उज्जैन के लिए निकले थे।

खाद्यान्न उत्पादन में सबसे आगे बढ़ा मप्र,'फूड बास्केट' का मिला दर्जा ये खबर भी पढ़े : खाद्यान्न उत्पादन में सबसे आगे बढ़ा मप्र,'फूड बास्केट' का मिला दर्जा

लखमा खेड़ी फंटे के पास पीछे से आए ट्रक ने ट्रॉली को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर से ट्रॉली पलट गई और उसमें बैठे मजदूर सड़क पर जा गिरे। उनका सामान भी सड़क पर बिखर गया।

अपर कलेक्टर एकता जायसवाल ने बताया कि सूचना रात करीब 12:30 बजे मिली थी। मौके पर पहुंचने के बाद पता चला कि ट्रैक्टर-ट्रॉली में रेलवे के मजदूर उज्जैन जा रहे थे। उनके अनुसार ट्रॉली में करीब 20 लोग सवार थे।

हादसे में कल्पना पिता विनोद भील (18), निवासी रानीसिंह, गंभीर रूप से घायल हुई हैं। उनके दोनों पैर नीचे से कट गए। उन्हें रतलाम मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। इसके अलावा 4 साल के बच्चे और 8 साल के बच्चे के पैरों में फ्रैक्चर हुआ है। दोनों को भी रतलाम मेडिकल कॉलेज भेजा गया।

जिला अस्पताल में भर्ती चंचल पिता संजय भील (18) के पैर में फ्रैक्चर के साथ सिर, चेहरे और शरीर के अन्य हिस्सों में चोट आई है। नीरू पिता तेर सिंह भील (14) की कमर में फ्रैक्चर है।

शंकर पिता गलिया भील (26), सविता पति राहुल भील (20) और सोनू पति अब्बू लाल भील (28) का भी जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है।

अन्य घायलों में राहुल (23), सुरपाल (15), लीला (26), आशा (5), गोपाल (18), मनीष (19), पूजा (10), करण (7) और पप्पूडी (30) शामिल हैं। प्राथमिक उपचार के बाद इन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।

मृतकों की पहचान रतलाम जिले के रावटी थाना क्षेत्र के ग्राम लासिया निवासी बसंती पति पेरू भील (45) और ग्राम मोटूका निवासी 6 वर्षीय बच्ची के रूप में हुई है। पुलिस ने दोनों के शवों का पोस्टमार्टम कराया है।

हादसे में शवों को गंभीर चोटें आई थीं। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अमला सक्रिय हो गया। अपर कलेक्टर एकता जायसवाल, एसडीएम, तहसीलदार और दलोदा थाना प्रभारी समेत अधिकारी मौके पर पहुंचे।

अपर कलेक्टर रात करीब 2 बजे जिला अस्पताल पहुंचीं और घायलों से मुलाकात कर उनका हाल जाना। उन्होंने गंभीर घायलों के इलाज को लेकर डॉक्टरों से चर्चा की। प्रशासन ने घायलों को जरूरी उपचार उपलब्ध कराने की बात कही है।

दलोदा थाना प्रभारी रविंद्र प्रताप डांगी ने बताया कि हादसे के बाद ट्रक चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया। पुलिस ट्रक और चालक की तलाश कर रही है। दो लोगों की मौत के मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी गई है।

 

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

राजस्थान निकाय चुनाव: 301 परिणामों में भाजपा के 197 अध्यक्ष

जयपुर। राजस्थान में नगर निकाय चुनाव के तहत अब तक 301 निकायों के महापौर, सभापति और अध्यक्ष पदों के परिणाम...
राष्ट्रीय  राजस्थान 
राजस्थान निकाय चुनाव: 301 परिणामों में भाजपा के 197 अध्यक्ष

पति के आपराधिक मामलों की जानकारी छिपाने पर कोर्ट ने दी तलाक मंजूरी

जयपुर। जयपुर मेट्रो-प्रथम की पारिवारिक न्यायालय मामलों की विशेष अदालत क्रम-1 ने एक फैसले में कहा कि क्रिमिनल केस की...
राजस्थान 
पति के आपराधिक मामलों की जानकारी छिपाने पर कोर्ट ने दी तलाक मंजूरी

जयपुर में ‘म्यूल हंटर’ अभियान के तहत साइबर ठग गिरफ्तार

जयपुर। माणकचौक थाना पुलिस ने साइबर ठगी के खिलाफ चलाए जा रहे ‘म्यूल हंटर’ अभियान के तहत कार्रवाई करते हुए...
राजस्थान 
जयपुर में ‘म्यूल हंटर’ अभियान के तहत साइबर ठग गिरफ्तार

ग्वालियर एलिवेटेड रोड फेज-2 का सिंधिया ने किया निरीक्षण

ग्वालियर। केंद्रीय संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने सोमवार को मध्य प्रदेश के ग्वालियर में निर्माणाधीन एलिवेटेड रोड फेज-2 का...
राष्ट्रीय  मध्य प्रदेश 
ग्वालियर एलिवेटेड रोड फेज-2 का सिंधिया ने किया निरीक्षण

अकबरपुर में एसपी प्राची सिंह ने बांटे हेलमेट, यातायात नियमों के पालन की अपील

अंबेडकरनगर। सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों के प्रति आमजन को जागरूक करने के उद्देश्य से सोमवार, 21 सितंबर 2026 को...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
अकबरपुर में एसपी प्राची सिंह ने बांटे हेलमेट, यातायात नियमों के पालन की अपील

उत्तर प्रदेश

अकबरपुर में एसपी प्राची सिंह ने बांटे हेलमेट, यातायात नियमों के पालन की अपील

अंबेडकरनगर। सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों के प्रति आमजन को जागरूक करने के उद्देश्य से सोमवार, 21 सितंबर 2026 को...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
अकबरपुर में एसपी प्राची सिंह ने बांटे हेलमेट, यातायात नियमों के पालन की अपील

नोएडा में केयरटेकर की हत्या, पत्नी और प्रेमी को उम्रकैद

नोएडा। थाना बीटा-2 क्षेत्र के गांव बिरोड़ा स्थित सुलभ शौचालय की देखरेख करने वाले कर्मी की हत्या के मामले में...
उत्तर प्रदेश 
नोएडा में केयरटेकर की हत्या, पत्नी और प्रेमी को उम्रकैद

वैश्विक मंच पर गूंजेगा कौशाम्बी के मुंगौड़े का स्वाद, 80 देशों के खरीदारों के सामने लाइव बनेगा पारंपरिक व्यंजन

कौशाम्बी। जिले के पारंपरिक और प्रसिद्ध मूंग आधारित व्यंजन मुंगौड़ा को अब अंतरराष्ट्रीय पहचान मिलने जा रही है। उत्तर...
उत्तर प्रदेश 
वैश्विक मंच पर गूंजेगा कौशाम्बी के मुंगौड़े का स्वाद, 80 देशों के खरीदारों के सामने लाइव बनेगा पारंपरिक व्यंजन

युवाओं से 2047 तक विकसित भारत का आह्वान

मेरठ। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने सोमवार को युवाओं का आह्वान किया कि वे अपनी ऊर्जा...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
युवाओं से 2047 तक विकसित भारत का आह्वान