मासिक बैठक संपन्न : डिजिटलाइजेशन के साथ लोगों को जोड़ने पर दिया जोर

सावन में सामूहिक रुद्राभिषेक कराने पर हुई चर्चा

Published By Sarvesh Srivastava
On
Sarvesh Srivastava Picture

बस्ती - कायस्थ सेवा ट्रस्ट की मासिक बैठक चित्रगुप्त चौक स्थित चित्रगुप्त मंदिर में मंडल सचिव संजीव कुमार श्रीवास्तव के नेतृत्व में संपन्न हुई। बैठक को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष मुकेश कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि अगर सब कुछ ठीक-ठाक रहा और सभी पदाधिकारियो की सहमति बनी तो संगठन इस बार सावन में सामूहिक रुद्राभिषेक का आयोजन कर सकता है। वरिष्ठ पदाधिकारी दुर्गेश कुमार श्रीवास्तव ने रौता चौराहे का नाम चित्रगुप्त चौक के नाम से प्रचारित करने हेतु लोगों से आवाहन किया। मंडल उपाध्यक्ष अविनाश श्रीवास्तव ने लोगों से कहा कि हर काम के लिए सबसे जरूरी अर्थ होता है जब हमारे पास अर्थ की व्यवस्था होगी तो हम हर काम आसानी और सुचार रूप से कर पाएंगे । उन्होंने सभी पदाधिकारियों से समय से मासिक शुल्क जमा करने की अपील की। जिला संयोजक राजेश कुमार श्रीवास्तव ने कहा की सभी पदाधिकारियों को डिजिटल के माध्यम से संगठन का प्रचार प्रसार करना चाहिए । संगठन का जितना प्रचार प्रसार होगा, उतने ज्यादा लोग हम लोगों से जुड़ेंगे। जिला सचिव अभिषेक श्रीवास्तव ने कहा इन दोनों वन सप्ताह चल रहा है संगठन द्वारा जल्द ही वृक्षारोपण का कार्य कराया जाएगा। संस्थापक अजय कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि संगठन हमेशा समाज सेवा के लिए तत्पर रहता है। संगठन अपने व्यवस्था के अनुरूप लोगों का निरंतर मदद भी कर रहा है। इसके लिए उन्होंने संगठन के सभी पदाधिकारी का धन्यवाद देते हुए कहा की सभी के प्रयास से ही संगठन का हर कार्य संभव हो पा रहा है। बैठक में मुख्य रूप से मंडल प्रभारी बस्ती डब्बू श्रीवास्तव, सलाहकार समिति सदस्य अनिल श्रीवास्तव, मंडल महामंत्री आलोक श्रीवास्तव, मंडल उपाध्यक्ष राहुल श्रीवास्तव व अभय श्रीवास्तव, मंडल सचिव कुलदीप श्रीवास्तव, जिला महामंत्री अरुण कुमार श्रीवास्तव, जिला संगठन मंत्री नितेश श्रीवास्तव, जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष रनदीप माथुर, जिला उपाध्यक्ष राजेश कुमार श्रीवास्तव व रत्नेश कुमार श्रीवास्तव व रौता पार वार्ड अध्यक्ष विवेक कुमार श्रीवास्तव सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

लेखक के बारे में

Sarvesh Srivastava Picture

पत्रकारिता में 10 वर्षों का अनुभव रखने वाले सर्वेश श्रीवास्तव उत्तर प्रदेश के बस्ती जनपद में ‘तरुणमित्र’ के ब्यूरो प्रमुख के रूप में कार्यरत हैं। क्षेत्रीय मुद्दों पर ज़मीनी पकड़ और तथ्यपरक कवरेज उनके काम की पहचान है।

नवीनतम

35 करोड़ की काली कमाई के आरोप में रिटायर ARTO ललित कुमार गिरफ्तार

अब विजिलेंस उनके परिजनों को भी पूछताछ के लिए तलब करने की तैयारी में
राज्य  उत्तर प्रदेश 
35 करोड़ की काली कमाई के आरोप में रिटायर ARTO ललित कुमार गिरफ्तार

पत्रकार के साथ किए गए  दुर्व्यवहार की जांच को लेकर पत्रकारों का प्रतिनिधि मंडल मिला एसएसपी से 

विभिन्न संगठनों के संस्थापक राष्ट्रीय अध्यक्ष  व प्रदेश अध्यक्ष रहे मौजूद 
पत्रकार के साथ किए गए  दुर्व्यवहार की जांच को लेकर  पत्रकारों का प्रतिनिधि मंडल मिला एसएसपी से 

उत्तर प्रदेश

35 करोड़ की काली कमाई के आरोप में रिटायर ARTO ललित कुमार गिरफ्तार

अब विजिलेंस उनके परिजनों को भी पूछताछ के लिए तलब करने की तैयारी में
राज्य  उत्तर प्रदेश 
35 करोड़ की काली कमाई के आरोप में रिटायर ARTO ललित कुमार गिरफ्तार