मोटोरोला ने दमदार बैटरी के साथ लॉन्च किया मोटोरोला G77 पावर, जानें कैमरा और फीचर्स...
7000mAh की बैटरी और 24GB तक रैम और 50MP कैमरा से लैस
- लॉन्च ऑफर के तहत ग्राहक 2,000 रुपये की छूट के बाद इसे 23,999 रुपये में खरीद सकते
मोटोरोला ने भारतीय बाजार में अपना नया स्मार्टफोन Motorola G77 Power लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने इसे लंबी बैटरी लाइफ और दमदार परफॉर्मेंस को ध्यान में रखते हुए पेश किया है। फोन की सबसे बड़ी खासियत इसकी 7000mAh की बैटरी और रैम बूस्ट फीचर है, जिसकी मदद से 8GB फिजिकल रैम को 16GB वर्चुअल रैम के साथ बढ़ाकर कुल 24GB तक इस्तेमाल किया जा सकता है।

फोन का एकमात्र 8GB रैम + 128GB स्टोरेज वेरिएंट बाजार में उतारा गया है। इसकी कीमत 25,999 रुपये रखी गई है। हालांकि लॉन्च ऑफर के तहत ग्राहक 2,000 रुपये की छूट के बाद इसे 23,999 रुपये में खरीद सकते हैं। यह स्मार्टफोन कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट और प्रमुख ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध है।
डिजाइन और बिल्ड क्वालिटी
Motorola G77 Power को मजबूत पॉलीकार्बोनेट बॉडी के साथ तैयार किया गया है। इसके बैक पैनल पर टेक्सचर्ड फिनिश दी गई है, जिससे फोन हाथ में अच्छी पकड़ देता है और उंगलियों के निशान भी कम दिखाई देते हैं। बड़ी बैटरी होने के बावजूद इसका वजन और डिजाइन संतुलित रखा गया है।
फोन के पिछले हिस्से में डुअल कैमरा सेटअप और एलईडी फ्लैश दिया गया है, जबकि सामने की ओर पतले बेजल्स के साथ पंच-होल डिस्प्ले मिलता है। दाईं तरफ वॉल्यूम बटन और फिंगरप्रिंट सेंसर से लैस पावर बटन मौजूद है। नीचे USB Type-C पोर्ट, स्पीकर और माइक्रोफोन दिए गए हैं।
डिस्प्ले
स्मार्टफोन में 6.72 इंच का फुल HD+ LCD डिस्प्ले दिया गया है, जिसका रेजोल्यूशन 2400×1080 पिक्सल है। स्क्रीन 120Hz रिफ्रेश रेट और 1050 निट्स पीक ब्राइटनेस को सपोर्ट करती है, जिससे धूप में भी डिस्प्ले साफ दिखाई देता है। इसकी सुरक्षा के लिए Corning Gorilla Glass 7i लगाया गया है।
प्रोसेसर और सॉफ्टवेयर
Motorola G77 Power में MediaTek Dimensity 6400 ऑक्टाकोर प्रोसेसर दिया गया है, जो 6nm तकनीक पर आधारित है और 2.5GHz तक की क्लॉक स्पीड पर काम करता है। ग्राफिक्स के लिए इसमें Mali-G57 GPU मिलता है। कंपनी के अनुसार, फोन ने AnTuTu बेंचमार्क में लगभग 5.95 लाख का स्कोर हासिल किया है। यह स्मार्टफोन Android 16 आधारित My UX इंटरफेस पर चलता है, जो साफ और हल्का यूजर एक्सपीरियंस प्रदान करता है।
रैम और स्टोरेज
फोन में 8GB LPDDR4X रैम और 128GB इंटरनल स्टोरेज दी गई है। रैम बूस्ट फीचर के जरिए इसमें 16GB तक वर्चुअल रैम जोड़ी जा सकती है, जिससे कुल रैम क्षमता 24GB तक पहुंच जाती है।
कैमरा
फोटोग्राफी के लिए फोन में 50 मेगापिक्सल का Sony प्राइमरी कैमरा दिया गया है, जिसके साथ एक सेकेंडरी कैमरा भी मौजूद है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फ्रंट में पंच-होल डिजाइन के भीतर फ्रंट कैमरा दिया गया है।
बैटरी और चार्जिंग
Motorola G77 Power में 7000mAh की बड़ी बैटरी दी गई है। कंपनी का दावा है कि सामान्य इस्तेमाल में यह एक बार चार्ज होने पर तीन दिन तक चल सकती है। फोन 30W TurboPower फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करता है और परीक्षण के दौरान 20 से 100 प्रतिशत चार्ज होने में करीब 80 मिनट का समय लगा।
इसके अलावा फोन में रिवर्स चार्जिंग फीचर भी मिलता है, जिससे इसे पावर बैंक की तरह इस्तेमाल कर अन्य डिवाइस जैसे स्मार्टफोन, इयरबड्स और स्मार्टवॉच को चार्ज किया जा सकता है।
अन्य फीचर्स
फोन में बेसिक स्प्लैश रेजिस्टेंस,Smart Water Touch तकनीक और साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर जैसे फीचर्स दिए गए हैं। यह स्मार्टफोन Pantone Nautical Blue, Pantone Fuchsia Red और Pantone Impenetrable रंग विकल्पों में उपलब्ध है।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
हर्षित साहू पिछले करीब दो वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।
