नौकरी दिलाने के नाम पर ऑनलाइन ठगी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़
छ: लोगों को किया गिरफ्तार
- आठ मोबाइल फोन, चार सिम कार्ड और तीन एटीएम कार्ड बरामद
कोलकाता। उत्तर 24 परगना के नैहाटी में ऑनलाइन ठगी और नौकरी दिलाने का झांसा देकर लोगों से पैसे ऐंठने के आरोप में पुलिस ने चार महिलाओं सहित छ: लोगों को हिरासत में लिया है। हालांकि पुलिस के पहुंचने से पहले एक आरोपी फरार हो गया। घटना नैहाटी नगरपालिका के वार्ड संख्या 18 स्थित मानिक साधुखा लेन इलाके की है।
सूत्रों के अनुसार, विश्वजीत झा के किराए के मकान से पिछले कई दिनों से यह कथित ठगी का गिरोह संचालित हो रहा था। गुप्त सूचना के आधार पर नैहाटी थाना पुलिस ने उक्त किराए के मकान पर छापेमारी की और हाजीनगर निवासी संजय वर्मा, हर्ष झा तथा चार महिलाओं को हिरासत में लेकर थाने ले गई।
ये खबर भी पढ़े : गहरे निम्न दबाव के कारण दक्षिण बंगाल में मूसलाधार बारिश, कोलकाता के कई इलाके जलमग्नपुलिस ने आरोपियों के कब्जे से आठ मोबाइल फोन, चार सिम कार्ड और तीन एटीएम कार्ड बरामद किए हैं। प्रारंभिक जांच में ऑनलाइन धोखाधड़ी और नौकरी दिलाने के नाम पर लोगों से ठगी किए जाने की आशंका जताई जा रही है। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि इस गिरोह का संबंध किसी बड़े अंतरराज्यीय या संगठित साइबर ठगी नेटवर्क से है या नहीं। मामले की जांच जारी है।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
हर्षित साहू पिछले करीब दो वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।
