भाई की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या,आरोपित मुठभेड़ में गिरफ्तार

Published By Shishir Patel
On
Shishir Patel Picture

इटावा। उत्तर प्रदेश के इटावा जनपद में थाना बकेवर क्षेत्र अंतर्गत चिकनी गांव में जमीन के विवाद में चचेरे भाई ने भाई की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या कर दी। हत्या के बाद आरोपित मौके से फरार हो गया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर आराेपित की तलाश शुरु कर दी।कुछ देर बाद पुलिस ने आराेपित काे मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया।उसके पैर में दाे गाेली लगी है।

पुलिस अधीक्षक देहात श्रीशचंद्र ने बताया कि चिकनी गांव में भाई रामकुमार ने विनय कुमार की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या कर मौके से भाग गया था। उसकी तलाश की जा रही थी।तभी एक सूचना पर घेराबंदी कर आराेपित राम कुमार काे आत्मसमपर्ण के लिए कहा ताे उसने फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्यवाही में पुलिस ने भी फायरिंग की, जिसमें आरोपित राजकुमार के दोनों पैरों में गोली लगी है। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने

पति के भाई के घर रह रही महिला ने लगाई गुहार, आवास पात्रता की दोबारा निष्पक्ष जांच की मांग ये खबर भी पढ़े : पति के भाई के घर रह रही महिला ने लगाई गुहार, आवास पात्रता की दोबारा निष्पक्ष जांच की मांग

आरोपित के पास से हत्या में इस्तेमाल कुल्हाड़ी एक तमंचा और कारतूस बरामद किया है। वहीं, हत्या के बाद मृतक के परिजनों में भारी आक्रोश देखा जा रहा है। परिजनों ने पुलिस के खिलाफ नारेबाजी करते हुए लापरवाही का आरोप लगाया है। महिला उमा देवी ने बताया कि मृतक विनय कुमार शर्मा रिटायर्ड सिक्याेरिटी गार्ड था। वह अपनी जमीन पर मकान बनवा रहा था, जिसको लेकर उसका भाई राजकुमार विवाद कर रहा था। 

पंद्रह दिन पहले विनय ने पुलिस में भाई के खिलाफ शिकायत करते हुए खुद की जान का खतरा बताया था। लेकिन पुुलिस की ओर से कोई सुनवाई और कार्यवाही नहीं हुई। मंगलवार काे जब विनय अपने घर से बाहर निकला ताे राजकुमार ने उसे घेरकर कुल्हाड़ी से हमला कर उसकी हत्या कर दी।परिजनाें ने घर के मुखिया की हत्या का जिम्मेदार पुलिस काे ठहराते हुए यह आरोप लगाया कि अगर पुलिस समय रहते सुनवाई करती तो आज विनय की हत्या नहीं होती।पुलिस अधीक्षक देहात का कहना है कि मामले की जांच कर रही है।

लेखक के बारे में

Shishir Patel Picture

पत्रकारिता में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले शिशिर पटेल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में पोर्टल इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘स्वतंत्र भारत’ से की और इसके बाद हिंदुस्तान तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में ब्यूरो चीफ के रूप में काम किया। उत्तर प्रदेश में आधारित रहते हुए उन्हें समाचार संचालन, संपादन और डिजिटल मैनेजमेंट का व्यापक अनुभव है।

नवीनतम

सुप्रीम कोर्ट ने सभी राज्यों में प्रदर्शनकारियों के खिलाफ पुलिस कार्रवाई पर रोक लगाई

नई दिल्ली। उच्चतम न्यायालय ने सभी राज्यों में प्रदर्शनकारियों के खिलाफ कार्रवाई पर रोक लगा दी है। मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत...
राष्ट्रीय  राज्य 
सुप्रीम कोर्ट ने सभी राज्यों में प्रदर्शनकारियों के खिलाफ पुलिस कार्रवाई पर रोक लगाई

जीएसटी की विसंगतियों को लेकर व्यापारियों ने वित्त मंत्री को भेजा ज्ञापनः आन्दोलन की चेतावनी

बस्ती - मंगलवार को उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल उत्तर प्रदेश के  प्रदेश उपाध्यक्ष एवं बस्ती मण्डल अध्यक्ष हरि मूर्ति सिंह...
उत्तर प्रदेश 
जीएसटी की विसंगतियों को लेकर व्यापारियों ने वित्त मंत्री को भेजा ज्ञापनः  आन्दोलन की चेतावनी

शिक्षकों को बीएलओ बनाया जा सकता है लेकिन उन पर अनावश्यक दबाव न हो: हाईकोर्ट

नई दिल्ली। दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा है कि दिल्ली में चल रहे विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के दौरान निर्वाचन...
राष्ट्रीय  राज्य 
शिक्षकों को बीएलओ बनाया जा सकता है लेकिन उन पर अनावश्यक दबाव न हो: हाईकोर्ट

बांदा: गारमेंट्स दुकान में लगी भीषण आग, महिलाएं और बच्चे सुरक्षित रेस्क्यू

बांदा। उत्तर प्रदेश के जनपद बांदा में शहर की कोतवाली नगर क्षेत्र स्थित मुख्य बाजार में मंगलवार सुबह एक गारमेंट्स...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
बांदा: गारमेंट्स दुकान में लगी भीषण आग, महिलाएं और बच्चे सुरक्षित रेस्क्यू

साहित्य, संगीत और सांस्कृतिक चेतना के भव्य संगम में हुआ कवि सम्मेलन

बस्ती - नगर पंचायत नगर बाजार स्थित अटल भवन आदर्श नगर पंचायत के सभागार में आयोजित सम्वर्धन कार्यक्रम साहित्य, संगीत...
उत्तर प्रदेश 
साहित्य, संगीत और सांस्कृतिक चेतना के भव्य संगम में हुआ कवि सम्मेलन

उत्तर प्रदेश

जीएसटी की विसंगतियों को लेकर व्यापारियों ने वित्त मंत्री को भेजा ज्ञापनः आन्दोलन की चेतावनी

बस्ती - मंगलवार को उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल उत्तर प्रदेश के  प्रदेश उपाध्यक्ष एवं बस्ती मण्डल अध्यक्ष हरि मूर्ति सिंह...
उत्तर प्रदेश 
जीएसटी की विसंगतियों को लेकर व्यापारियों ने वित्त मंत्री को भेजा ज्ञापनः  आन्दोलन की चेतावनी

बांदा: गारमेंट्स दुकान में लगी भीषण आग, महिलाएं और बच्चे सुरक्षित रेस्क्यू

बांदा। उत्तर प्रदेश के जनपद बांदा में शहर की कोतवाली नगर क्षेत्र स्थित मुख्य बाजार में मंगलवार सुबह एक गारमेंट्स...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
बांदा: गारमेंट्स दुकान में लगी भीषण आग, महिलाएं और बच्चे सुरक्षित रेस्क्यू

साहित्य, संगीत और सांस्कृतिक चेतना के भव्य संगम में हुआ कवि सम्मेलन

बस्ती - नगर पंचायत नगर बाजार स्थित अटल भवन आदर्श नगर पंचायत के सभागार में आयोजित सम्वर्धन कार्यक्रम साहित्य, संगीत...
उत्तर प्रदेश 
साहित्य, संगीत और सांस्कृतिक चेतना के भव्य संगम में हुआ कवि सम्मेलन

एक दिवसीय माटीकला जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन

बस्ती - जिला ग्रामोद्योग कार्यालय के तत्वाधान में उत्तर प्रदेश माटीकला बोर्ड स्थापना पखवाडा़ पर आयोजित एक दिवसीय माटीकला जागरूकता...
उत्तर प्रदेश 
एक दिवसीय माटीकला जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन