बांदा: गारमेंट्स दुकान में लगी भीषण आग, महिलाएं और बच्चे सुरक्षित रेस्क्यू

Published By Shishir Patel
On
Shishir Patel Picture

बांदा। उत्तर प्रदेश के जनपद बांदा में शहर की कोतवाली नगर क्षेत्र स्थित मुख्य बाजार में मंगलवार सुबह एक गारमेंट्स की दुकान में अचानक भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और दुकान में रखा बड़ी मात्रा में कपड़ा व अन्य सामान जलकर राख हो गया। आग की ऊंची लपटें उठती देख बाजार में अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने तत्काल पुलिस और फायर ब्रिगेड को सूचना दी।

जानकारी के अनुसार, महेश्वरी देवी मंदिर चौक के पास भारत गुप्ता पुत्र राधेश्याम गुप्ता की कल्पना गारमेंट्स नाम से दुकान है। आज सुबह करीब 9.20 बजे दुकान के गोदाम में आग लग गई, जिसने कुछ ही देर में पूरी दुकान को अपनी चपेट में ले लिया।

ये खबर भी पढ़े : 30 जुलाई को लगायी जाएगी सचल ग्राम न्यायालय

आग की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की चार दमकल गाड़ियों के साथ टीम मौके पर पहुंची। दमकल कर्मियों ने करीब दो घंटे तक कड़ी मशक्कत कर आग पर पूरी तरह काबू पाया। आग लगने के समय दुकान के ऊपर बने आवास में महिलाएं और बच्चे मौजूद थे, जो आग की वजह से अंदर फंस गए थे। फायर ब्रिगेड और पुलिस की टीम ने तत्काल रेस्क्यू अभियान चलाकर सभी को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। इस घटना में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई।

आगजनी की इस घटना में दुकान मालिक को करीब डेढ़ करोड़ रुपये का नुकसान होने का अनुमान है। प्रारंभिक तौर पर स्थानीय लोगों ने आशंका जताई है कि दुकान के पास चार्जिंग पर लगी स्कूटी में शॉर्ट सर्किट होने से आग लगी होगी, हालांकि आग लगने के वास्तविक कारणों की जांच की जा रही है।

मुख्य अग्निशमन अधिकारी मतलूब हुसैन ने बताया कि सुबह दुकान में आग लगने की सूचना मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम तत्काल मौके पर पहुंची और समय रहते आग पर काबू पा लिया गया। उन्होंने बताया कि दुकान के ऊपर बने आवास में फंसी महिलाओं और बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है तथा घटना में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई। आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है। प्रारंभिक रूप से शॉर्ट सर्किट की संभावना जताई जा रही है, लेकिन स्पष्ट कारण जांच के बाद ही सामने आएगा।

लेखक के बारे में

Shishir Patel Picture

पत्रकारिता में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले शिशिर पटेल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में पोर्टल इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘स्वतंत्र भारत’ से की और इसके बाद हिंदुस्तान तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में ब्यूरो चीफ के रूप में काम किया। उत्तर प्रदेश में आधारित रहते हुए उन्हें समाचार संचालन, संपादन और डिजिटल मैनेजमेंट का व्यापक अनुभव है।

नवीनतम

कांवड़ यात्रा के दृष्टिगत एडीजी व डीआईजी ने किया कछला घाट का निरीक्षण

   बदायूं। एडीजी बरेली जोन बरेली रमित शर्मा व डीआईजी बरेली जोन बरेली अजय कुमार साहनी ने जिलाधिकारी अवनीश राय व...
उत्तर प्रदेश 
कांवड़ यात्रा के दृष्टिगत एडीजी व डीआईजी ने किया कछला घाट का निरीक्षण

फर्जी कॉल सेंटर मामले में ईडी ने मास्टरमाइंड को किया गिरफ्तार

हैदराबाद । प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने फर्जी कॉल सेंटर के जरिए अमेरिकी नागरिकों से साइबर ठगी और धनशोधन (मनी लॉन्ड्रिंग)...
राष्ट्रीय  राज्य 
फर्जी कॉल सेंटर मामले में ईडी ने मास्टरमाइंड को किया गिरफ्तार

निवेश फ्राड़ के  पीड़ितों द्वारा पुलिस अधीक्षक को अंगवस्त्र व स्मृति चिन्ह प्रदान कर किया गया सम्मानित

संत कबीर नगर, पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर  संदीप कुमार मीना* के निर्देशन में थाना साइबर क्राइम पुलिस द्वारा शेयर मार्केट में...
उत्तर प्रदेश 
निवेश फ्राड़ के  पीड़ितों द्वारा पुलिस अधीक्षक को अंगवस्त्र व स्मृति चिन्ह प्रदान कर किया गया सम्मानित

डीएम व एसपी द्वारा संयुक्त रूप से जिला कारागार का किया गया निरीक्षण

संत कबीर नगर। जिलाधिकारी आलोक कुमार व पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना द्वारा संयुक्त रूप से जिला कारागार का...
उत्तर प्रदेश 
डीएम व एसपी द्वारा संयुक्त रूप से जिला कारागार का किया गया निरीक्षण

30 जुलाई को लगायी जाएगी सचल ग्राम न्यायालय

संत कबीर नगर।  सचल ग्राम न्यायालय (Mobile Village Court) ऐसा न्यायिक एवं जनसेवा कार्यक्रम होता है, जिसमें न्यायिक अधिकारी,...