कांवड़ यात्रा के दृष्टिगत एडीजी व डीआईजी ने किया कछला घाट का निरीक्षण

Published By Shariq nasiry
On
Shariq nasiry Picture

बदायूं। एडीजी बरेली जोन बरेली रमित शर्मा व डीआईजी बरेली जोन बरेली अजय कुमार साहनी ने जिलाधिकारी अवनीश राय व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा के साथ संयुक्त रूप से कांवड़ यात्रा की तैयारियों के दृष्टिगत मंगलवार को कछला घाट का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने निर्देश दिए कि श्रद्धालुओं की सुरक्षा, यातायात व्यवस्था, बैरिकेडिंग, स्वच्छता, पेयजल, प्रकाश व्यवस्था एवं अन्य व्यवस्थाएं समय रहते पूर्ण कर ली जाएं, जिससे कांवड़ियों को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।

जिलाधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि आगामी श्रावण मास में 30 जुलाई से प्रारंभ होने वाली कांवड़ यात्रा को सकुशल एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन द्वारा व्यापक तैयारियां की जा रही हैं। उन्होंने विभिन्न व्यवस्थाओं के लिए सम्बंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने बताया कि कांवड़ यात्रा को सकुशल सम्पन्न कराने के लिए जनपद में सेक्टर व जोन बनाते हुए वहां मजिस्ट्रेट, अधिकारी नामित किए गए हैं। कांवड़ यात्रा के दौरान प्रकाश की बेहतर व्यवस्था की जा गई है तथा सीसीटीवी से निगरानी की जाएगी। शिविर संचालन के लिए भी स्थापना पूर्व अनुमति लेने सहित अन्य मापदण्ड बनाए गए हैं।

एसपी ने दीवानी न्यायालय परिसर का किया निरीक्षण ये खबर भी पढ़े : एसपी ने दीवानी न्यायालय परिसर का किया निरीक्षण

जिलाधिकारी ने जनपदवासियों एवं श्रद्धालुओं से अपील की कि यात्रा के दौरान किसी भी प्रकार की असुविधा अथवा आपात स्थिति में त्वरित सहायता एवं प्रभावी समन्वय के लिए कलेक्ट्रेट स्थित इंटीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर तथा पुलिस लाइन में कंट्रोल रूम स्थापित किए गए हैं। कलेक्ट्रेट स्थित आईसीसीसी कंट्रोल रूम के दूरभाष नंबर 05832-266049, 05832-266050, 05832-266052 एवं 05832-266054 तथा मोबाइल नंबर 7505389289 एवं 7505395940 जारी किए गए हैं। इसी प्रकार पुलिस लाइन स्थित कंट्रोल रूम के मोबाइल नंबर 9454402956 एवं 9454417440 पर भी किसी भी प्रकार की सूचना अथवा सहायता प्राप्त की जा सकती है। जिलाधिकारी ने बताया कि 30 जुलाई से प्रारंभ होने वाली कांवड़ यात्रा के दौरान प्रत्येक शुक्रवार सायं 8 बजे से सोमवार सायं 5 बजे तक लागू रहने वाले रूट डायवर्जन को प्रभावी ढंग से लागू कराया जाएगा। इस अवसर पर प्रशासनिक व पुलिस अधिकारी मौजूद रहे।

लेखक के बारे में

Shariq nasiry Picture

पत्रकारिता में 10 वर्षों का अनुभव रखने वाले शारिक नसीर वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ के बदायूं ब्यूरो चीफ के रूप में कार्यरत हैं। क्षेत्रीय मुद्दों पर ज़मीनी पकड़ और तथ्यपरक कवरेज के साथ वह लगातार रिपोर्टिंग कर रहे हैं।

नवीनतम

मोहनलालगंज: लाइन बनाकर कनेक्शन दिया नही, मीटर उखाड़ने पहुंच गई टीम 

अफसरों ने फटकार लगाकर मातहतों को जल्द से जल्द कनेक्शन देने की दी हिदायत  मोहनलालगंज। मोहनलालगंज के मोहनलाल खेड़ा में...
उत्तर प्रदेश 
मोहनलालगंज: लाइन बनाकर कनेक्शन दिया नही, मीटर उखाड़ने पहुंच गई टीम 

अधिवक्ताओं को कैशलेश इलाज की सुविधा देने को बनाएंगे व्यवस्था : सीएम योगी

बार एसोसिएशन सिविल कोर्ट गोरखपुर की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी परिचय समारोह,बोले योगी - सिर्फ मुकदमा नहीं लड़ते अधिवक्ता, वे समाज के...
अधिवक्ताओं को कैशलेश इलाज की सुविधा देने को बनाएंगे व्यवस्था : सीएम योगी

प्रयागराज पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अतीक अहमद से जुड़ी एक अरब से अधिक की जमीन को किया कुर्क

प्रयागराज। उत्तर प्रदेश की प्रयागराज जिले की पुलिस ने बड़ी कार्रवाई हुए मंगलवार को माफिया अतीक अहमद से जुड़ी 20.38...
राज्य  उत्तर प्रदेश 