बदायूं: डीएम ने किया कांवड़ मार्ग का निरीक्षण

Published By Shariq nasiry
On
Shariq nasiry Picture

बदायूं। जिलाधिकारी अवनीश राय ने सोमवार को कांवड़ यात्रा की तैयारियों के दृष्टिगत दातागंज से शाहजहांपुर बोर्डर तक का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने निर्देश दिए कि श्रद्धालुओं की सुरक्षा, यातायात व्यवस्था, बैरिकेडिंग, स्वच्छता, पेयजल, प्रकाश व्यवस्था एवं अन्य व्यवस्थाएं समय रहते पूर्ण कर ली जाएं, जिससे कांवड़ियों को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।

जिलाधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि आगामी श्रावण मास में 30 जुलाई से प्रारंभ होने वाली कांवड़ यात्रा को सकुशल एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन द्वारा व्यापक तैयारियां की जा रही हैं। जिलाधिकारी ने बताया कि कांवड़ यात्रा को सकुशल सम्पन्न कराने के लिए जनपद में सेक्टर व जोन बनाते हुए वहां मजिस्ट्रेट/अधिकारी नामित किए गए हैं। कांवड़ यात्रा के दौरान बेहतर प्रकाश व्यवस्था के लिए हाईमास्क लाइट भी लगाई जा रही है तथा सीसीटीवी से निगरानी की जाएगी। शिविर संचालन के लिए भी स्थापना पूर्व अनुमति लेने सहित अन्य मापदण्ड बनाए गए हैं।

अंबेडकरनगर में पुलिस मुठभेड़: 15 हजार का इनामी हिस्ट्रीशीटर निखिल यादव उर्फ हैप्पी घायल अवस्था में गिरफ्तार ये खबर भी पढ़े : अंबेडकरनगर में पुलिस मुठभेड़: 15 हजार का इनामी हिस्ट्रीशीटर निखिल यादव उर्फ हैप्पी घायल अवस्था में गिरफ्तार

जिलाधिकारी ने जनपदवासियों एवं श्रद्धालुओं से अपील की कि यात्रा के दौरान किसी भी प्रकार की असुविधा अथवा आपात स्थिति में त्वरित सहायता एवं प्रभावी समन्वय के लिए कलेक्ट्रेट स्थित इंटीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर तथा पुलिस लाइन में कंट्रोल रूम स्थापित किए गए हैं। कलेक्ट्रेट स्थित आईसीसीसी कंट्रोल रूम के दूरभाष नंबर 05832-266049, 05832-266050, 05832-266052 एवं 05832-266054 तथा मोबाइल नंबर 7505389289 एवं 7505395940 जारी किए गए हैं। इसी प्रकार पुलिस लाइन स्थित कंट्रोल रूम के मोबाइल नंबर 9454402956 एवं 9454417440 पर भी किसी भी प्रकार की सूचना अथवा सहायता प्राप्त की जा सकती है। जिलाधिकारी ने बताया कि 30 जुलाई से प्रारंभ होने वाली कांवड़ यात्रा के दौरान प्रत्येक शुक्रवार सायं 8 बजे से सोमवार सायं 5 बजे तक लागू रहने वाले रूट डायवर्जन को प्रभावी ढंग से लागू कराया जाएगा। इस अवसर पर प्रशासनिक व पुलिस अधिकारी मौजूद रहे।

लेखक के बारे में

Shariq nasiry Picture

पत्रकारिता में 10 वर्षों का अनुभव रखने वाले शारिक नसीर वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ के बदायूं ब्यूरो चीफ के रूप में कार्यरत हैं। क्षेत्रीय मुद्दों पर ज़मीनी पकड़ और तथ्यपरक कवरेज के साथ वह लगातार रिपोर्टिंग कर रहे हैं।

नवीनतम

केजीएमयू : ट्रामा सर्जनों ने जटिल सर्जरी कर बचाई जान

— विपरीत परिस्थितियों पर विजय केजीएमयू एक नई मिसाल
उत्तर प्रदेश 
केजीएमयू : ट्रामा सर्जनों ने जटिल सर्जरी कर बचाई जान

दारुलशफा में पूर्व मंत्री की 7वीं मंजिल से गिरकर मौत, हादसे या आत्महत्या? जांच  जारी 

लखनऊ। मंगलवार दारुलशफा स्थित नए विधायक आवास में को पूर्व मंत्री और भाजपा ओबीसी मोर्चा के प्रदेश महामंत्री नानकदीन भुर्जी...
उत्तर प्रदेश 
दारुलशफा में पूर्व मंत्री की 7वीं मंजिल से गिरकर मौत, हादसे या आत्महत्या? जांच  जारी 

बीएसए से मिला प्राथमिक शिक्षक संघ 

लखनऊ। प्राथमिक शिक्षक संघ ने मंगलवार को जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, लखनऊ भेंट कर शिक्षकों की लंबित समस्याओं के निराकरण...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
बीएसए से मिला प्राथमिक शिक्षक संघ 

भातखण्डे विवि में भाषण व सांगीतिक प्रस्तुति का आयोजन

लखनऊ। भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय में आयोजित “ दीक्षारम्भ–2026 ” कार्यक्रम के अंतर्गत मंगलवार को विश्वविद्यालय के कला मंडल सभागार में...