नाबालिग का अपहरण कर दुष्कर्म के प्रयास के दो आरोपित मुठभेड़ में गिरफ्तार, दो सिपाही भी घायल

Published By Shishir Patel
On
Shishir Patel Picture

बांदा। उत्तर प्रदेश के जनपद बांदा में थाना कोतवाली नगर, थाना मरका और एसओजी की संयुक्त पुलिस टीम ने रविवार को नाबालिग बालिका का अपहरण कर दुष्कर्म का प्रयास करने वाले दो आरोपिताें को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। एक आरोपित के पैर में गोली लगी, जबकि दो पुलिसकर्मी भी घायल हो गए। सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी हालत सामान्य है। पुलिस ने आरोपिताें के कब्जे से एक अवैध तमंचा, दो जिंदा कारतूस, तीन खोखा कारतूस और घटना में प्रयुक्त ई-रिक्शा बरामद किया है।

अपर पुलिस अधीक्षक शिवराज ने बताया कि 24 जुलाई की शाम थाना मरका क्षेत्र की एक नाबालिग बालिका घर से नाराज होकर अपने ननिहाल नरैनी (फतेहपुर) जाने के लिए निकली थी। देर रात वह बांदा पहुंची और नरैनी जाने के लिए एक ई-रिक्शा में बैठी। आरोप है कि ई-रिक्शा चालक नरेश कुमार ने अपने साथी एजाज को बुलाकर बालिका का अपहरण किया और उसके साथ दुष्कर्म का प्रयास किया। घटना के बाद दोनों आरोपित मौके से फरार हो गए।

जंगल में छात्रा से गैंगरेप के आरोपित को पुलिस ने मुठभेड़ में किया गिरफ्तार ये खबर भी पढ़े : जंगल में छात्रा से गैंगरेप के आरोपित को पुलिस ने मुठभेड़ में किया गिरफ्तार

सूचना मिलते ही पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए पीड़ित को सकुशल बरामद किया और उसका मेडिकल परीक्षण कराया। जांच के दौरान पता चला कि बालिका के संबंध में थाना मरका में पहले से गुमशुदगी का मुकदमा दर्ज था। पुलिस अधीक्षक पलाश बंसल ने आरोपिताें गिरफ्तारी के लिए थाना कोतवाली नगर, थाना मरका, एसओजी और सर्विलांस टीमों का गठन किया।

पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज, तकनीकी साक्ष्यों और ई-रिक्शा के सत्यापन के आधार पर दोनों आरोपिताें की पहचान कर उनकी तलाश शुरू कर दी। रविवार को सूचना मिली कि दोनों आरोपित गंछा रोड पर मौजूद हैं। संयुक्त पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और आत्मसमर्पण करने के लिए कहा। खुद को घिरा देख आरोपिताें ने जान से मारने की नीयत से पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। आत्मरक्षा में पुलिस की गई जवाबी कार्रवाई में एजाज के पैर में गोली लगी, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं, दूसरे आरोपित नरेश कुमार को भी दबोच लिया गया। मुठभेड़ के दौरान कांस्टेबल मो. युनुस और इन्द्रपाल सिंह भी घायल हो गए। दोनों का अस्पताल में उपचार चल रहा है और उनकी हालत खतरे से बाहर है। घायल आरोपित एजाज पूर्व में भी आपराधिक मामलों में जेल जा चुका है।

पुलिस ने दाेनाें के खिलाफ थाना कोतवाली नगर में सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

लेखक के बारे में

Shishir Patel Picture

पत्रकारिता में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले शिशिर पटेल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में पोर्टल इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘स्वतंत्र भारत’ से की और इसके बाद हिंदुस्तान तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में ब्यूरो चीफ के रूप में काम किया। उत्तर प्रदेश में आधारित रहते हुए उन्हें समाचार संचालन, संपादन और डिजिटल मैनेजमेंट का व्यापक अनुभव है।

नवीनतम

बंगाल की खाड़ी के निम्न दबाव से पूरे पश्चिम बंगाल में वर्षा का प्रकोप, कई जिलों में चेतावनी

कोलकाता। बंगाल की खाड़ी में बने निम्न दबाव और सक्रिय मानसूनी ट्रफ रेखा के प्रभाव से पूरे पश्चिम बंगाल में...
पश्चिम बंगाल 
बंगाल की खाड़ी के निम्न दबाव से पूरे पश्चिम बंगाल में वर्षा का प्रकोप, कई जिलों में चेतावनी

डायना कैफे विवाद के बाद फायरिंग, युवक के पैर में गोली, आरोपियों की तलाश में पुलिस

लखनऊ। राजधानी के कैसरबाग क्षेत्र में देर रात डायना कैफे में हुए विवाद के बाद रतन स्क्वायर के पास फायरिंग...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
 डायना कैफे विवाद के बाद फायरिंग, युवक के पैर में गोली, आरोपियों की तलाश में पुलिस

अमेरिका-ईरान तनाव थमते ही कच्चे तेल में बड़ी गिरावट, ब्रेंट 91 डॉलर के करीब पहुंचा

नई दिल्ली। पश्चिम एशिया में पिछले दो सप्ताह से अमेरिका और ईरान के बीच जारी जंग के थमने का असर...
कारोबार 
अमेरिका-ईरान तनाव थमते ही कच्चे तेल में बड़ी गिरावट, ब्रेंट 91 डॉलर के करीब पहुंचा

हिमाचल: श्रद्धालुओं से भरी प्राइवेट बस दुर्घटनाग्रस्त, हादसे में 2 की मौत, 7 घायल

हिमाचल प्रदेश: हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर जिले में श्रद्धालुओं से भरी एक प्राइवेट बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई. हादसे में दो...
हिमाचल 
हिमाचल: श्रद्धालुओं से भरी प्राइवेट बस दुर्घटनाग्रस्त, हादसे में 2 की मौत, 7 घायल

असम में बाढ़ का कहर बरकरार, मृतकों की संख्या 68 पहुंची; 5.24 लाख लोग अब भी प्रभावित

गुवाहाटी। असम में बाढ़ का पानी अब तेजी से उतरने लगा है, लेकिन बाढ़ प्रभावित इलाकों की सूरत पूरी तरह...
राष्ट्रीय 
असम में बाढ़ का कहर बरकरार, मृतकों की संख्या 68 पहुंची; 5.24 लाख लोग अब भी प्रभावित

उत्तर प्रदेश

डायना कैफे विवाद के बाद फायरिंग, युवक के पैर में गोली, आरोपियों की तलाश में पुलिस

लखनऊ। राजधानी के कैसरबाग क्षेत्र में देर रात डायना कैफे में हुए विवाद के बाद रतन स्क्वायर के पास फायरिंग...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
 डायना कैफे विवाद के बाद फायरिंग, युवक के पैर में गोली, आरोपियों की तलाश में पुलिस

पांचाल घाट हत्याकांड: पत्नी और बेटे के सामने युवक की गोली मारकर हत्या, जांच जारी

फर्रुखाबाद। उत्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद में कादरी गेट थाने के पांचाल घाट मसेनी रोड स्थित एक पेट्रोल पंप के पास...
उत्तर प्रदेश 
पांचाल घाट हत्याकांड: पत्नी और बेटे के सामने युवक की गोली मारकर हत्या, जांच जारी

गोमतीनगर पुलिस ने वाहन चोरी के दो मामलों का किया खुलासा

लखनऊ। राजधानी के गोमतीनगर थाना पुलिस ने वाहन चोरी के दो मामलों का सफल खुलासा करते हुए 19 वर्षीय एक...
उत्तर प्रदेश 
गोमतीनगर पुलिस ने वाहन चोरी के दो मामलों का किया खुलासा

पड़ोसी की पीट-पीटकर हत्या, तीन आरोपी गिरफ्तार, वारदात में इस्तेमाल तीन डंडे बरामद

लखनऊ। राजधानी के गोसाईगंज थाना क्षेत्र में पड़ोसी के साथ मारपीट कर गंभीर रूप से घायल करने और इलाज के...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
पड़ोसी की पीट-पीटकर हत्या, तीन आरोपी गिरफ्तार, वारदात में इस्तेमाल तीन डंडे बरामद