शिक्षकों को बीएलओ बनाया जा सकता है लेकिन उन पर अनावश्यक दबाव न हो: हाईकोर्ट

Published By Shishir Patel
On
Shishir Patel Picture

नई दिल्ली। दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा है कि दिल्ली में चल रहे विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के दौरान निर्वाचन आयोग स्कूलों के शिक्षकों को बूथ लेवल अफसर (बीएलओ) के रुप में तैनात कर सकता है लेकिन इससे शिक्षकों के ऊपर अनावश्यक तनाव नहीं होना चाहिए। मुख्य न्यायाधीश डीके उपाध्याय ने मंगलवार को ये टिप्पणी की। मामले की अगली सुनवाई 20 अगस्त को होगी।

सुनवाई के दौरान उच्च न्यायालय ने कहा कि विशेष गहन पुनरीक्षण के दौरान स्कूलों के शिक्षकों की तैनाती करते समय शिक्षा के अधिकार कानून के प्रावधानों को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता है। निर्वाचन आयोग ने अपने जवाब में कहा कि सेंट मेरीज स्कूल के मामले में उच्चतम न्यायालय के फैसले के मुताबिक वो किसी भी शिक्षक को स्कूल के टाइम में उनकी कोई सेवा नहीं लेगा।

'डिजिटल अरेस्ट' मामला: पीड़िता को 5.18 लाख रुपये लौटाने का बैंक को आदेश ये खबर भी पढ़े : 'डिजिटल अरेस्ट' मामला: पीड़िता को 5.18 लाख रुपये लौटाने का बैंक को आदेश

निर्वाचन आयोग के इस दावे का याचिकाकर्ता ने विरोध करते हुए कहा कि आयोग ने ये सर्कुलर तब निकाला जब उनकी याचिका उच्च न्यायालय में दाखिल की गई। इसका मतलब है कि याचिका दायर करने के पहले निर्वाचन आयोग सेंट मेरीज स्कूल के फैसले का पालन नहीं कर रहा था। याचिकाकर्ता ने कहा कि स्कूल के शिक्षकों को विरोधाभासी निर्देश मिल रहे हैं। स्कूल के प्रिंसिपल कुछ और निर्देश देते हैं और निर्वाचन अधिकारी कुछ अलग निर्देश देते हैं।

इसके पहले सुनवाई के दौरान उच्च न्यायालय ने निर्वाचन आयोग के फैसले पर सवाल खड़ा किया था। वकील अशोक अग्रवाल और राजेश कुमार गोगना की ओर से दायर याचिका में निर्वाचन आयोग के फैसले को चुनौती दी गई है। याचिका में कहा गया है कि निर्वाचन आयोग के आदेश के बाद दिल्ली के सरकारी स्कूलों, दिल्ली नगर निगम के स्कूलों और वित्त पोषित स्कूलों के शिक्षकों को बड़े पैमाने पर बीएलओ के रुप में तैनात किया गया है। इससे सरकारी स्कूलों में शिक्षण कार्य बाधित हो रहा है जबकि निजी स्कूलों में शिक्षण कार्य ठीक से चल रहा है।

याचिका में कहा गया है कि स्कूलों में शिक्षण कार्य प्रभावित होना बच्चों के शिक्षा पाने के संविधान के अनुच्छेद 14, 21 और 21ए के तहत मिले अधिकारों का उल्लंघन है। याचिका में कहा गया है कि निर्वाचन आयोग का ये आदेश उच्चतम न्यायालय के निर्वाचन आयोग बनाम सेंट मेरी स्कूल के फैसले के अलावा शिक्षा के अधिकार कानून का भी उल्लंघन है।

सुनवाई के दौरान कोर्ट ने निर्वाचन आयोग की ओर से पेश वकील से पूछा कि क्या आप जो भी फैसला करेंगे उसमें संविधान के अनुच्छेद 324 की आड़ ले लेंगे। आखिर आप किस हैसियत से शिक्षकों को विशेष गहन पुनरीक्षण के काम में लगा रहे हैं। कोर्ट ने निर्वाचन आयोग से कहा कि आप कहते हैं कि ये स्वैच्छिक है लेकिन जो शिक्षक इस काम को करने से इनकार कर रहे हैं उनके खिलाफ अनुशासनात्मक कार्यवाही की जा रही है। ऐसे में शिक्षक के पास क्या विकल्प बचता है।

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Shishir Patel Picture

पत्रकारिता में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले शिशिर पटेल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में पोर्टल इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘स्वतंत्र भारत’ से की और इसके बाद हिंदुस्तान तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में ब्यूरो चीफ के रूप में काम किया। उत्तर प्रदेश में आधारित रहते हुए उन्हें समाचार संचालन, संपादन और डिजिटल मैनेजमेंट का व्यापक अनुभव है।

नवीनतम

सर्पदंश के दो लोग हुए शिकार, अस्पताल में भर्ती, इलाज जारी

दुद्धी, सोनभद्र। मंगलवार को सर्पदंश की दो अलग-अलग घटनाओं में एक मासूम बालक और एक किशोरी जहरीले सांप के काटने...
उत्तर प्रदेश 
सर्पदंश के दो लोग हुए शिकार, अस्पताल में भर्ती, इलाज जारी

विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2026-27 की तैयारियां शुरू

सोनभद्र। जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी चर्चित गौड़ ने अवगत कराया है कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार आगामी विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2026-27...
उत्तर प्रदेश 
विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2026-27 की तैयारियां शुरू

वित्तविहीन शिक्षक महासभा ने डीएम को सौंपा चार सूत्रीय मांगपत्र

सोनभद्र। वित्तविहीन शिक्षक महासभा उत्तर प्रदेश सोनभद्र के तत्वावधान में सोमवार को वित्तविहीन शिक्षकों एवं कर्मचारियों को जीविकोपार्जन भर मासिक...
उत्तर प्रदेश 
वित्तविहीन शिक्षक महासभा ने डीएम को सौंपा चार सूत्रीय मांगपत्र

मोदी का वीडियो हटाने पर मेटा ने दी सफाई, तकनीकी गड़बड़ी बताकर मांगी माफी

पेपर लीक विवाद पर पीएम मोदी ने जेन-जी युवाओं को किया था संबोधित नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के वीडियो...
राष्ट्रीय 
मोदी का वीडियो हटाने पर मेटा ने दी सफाई, तकनीकी गड़बड़ी बताकर मांगी माफी

प्रस्तावित सर्किल रेट के विरोध में एडीएम से मिला अधिवक्ताओं का प्रतिनिधिमंडल, सौंपा ज्ञापन

दुद्धी,सोनभद्र। जमीन बैनामे (रजिस्ट्री) की प्रस्तावित नई मूल्य सूची (सर्किल रेट) के विरोध में तहसील क्षेत्र के अधिवक्ताओं का गुस्सा...