अवैध गांजा की तस्करी करने वाला अभियुक्त गिरफ्तार
बस्ती - थाना कप्तानगंज पुलिस टीम द्वारा शांति/ क़ानून व्यवस्था एवं देखभाल क्षेत्र हेतु चेकिंग के दौरान मुखबिर ख़ास द्वारा प्राप्त सूचना के आधार पर भैरोपुर गांव से आगे सड़क के किनारे स्थित गैस एजेन्सी की तरफ से फरेंदा सेंगर बगीचे की ओर आते हुए कार चालक को रुकने का ईशारा किया गया, जिस पर वह वाहन को लेकर भागने का प्रयास किया गया, जिसे मनोज कुमार त्रिपाठी पुत्र शिव प्रसाद त्रिपाठी उम्र करीब 33 वर्ष निवासी सरैंया मिश्र थाना कप्तानगंज जनपद बस्ती को पुलिस बल द्वारा हिकमत अमली से रोक लिया गया, जिसकी गाड़ी को सड़क किनारे खड़ा करा कर जांच/ पूछताछ के दौरान गाड़ी में रखे गांजा 3 किलो 100 ग्राम, रुपये 970/- नगद, ए०टी०एम० मय इटियोस कार को दिनांक-05.08.2026 को समय करीब 23:50 बजे बरामद कर उसके विरुद्ध मु०अ०सं०-213/2026 धारा-8/20 NDPS Act पंजीकृत कर उसके कब्जे से बरामद कार गाड़ी संख्या-UP32-DW9736 टोयोटा ETIOS LIVA को अन्तर्गत धारा-207 MV Act के तहत सीज कर अन्य आवश्यक कार्यवाही की जा रही है |
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
पत्रकारिता में 10 वर्षों का अनुभव रखने वाले सर्वेश श्रीवास्तव उत्तर प्रदेश के बस्ती जनपद में ‘तरुणमित्र’ के ब्यूरो प्रमुख के रूप में कार्यरत हैं। क्षेत्रीय मुद्दों पर ज़मीनी पकड़ और तथ्यपरक कवरेज उनके काम की पहचान है।
