फूलन देवी ने सामाजिक अन्याय के खिलाफ संघर्ष किया - गीता भारती
जयंती पर संगोष्ठी, जरूरतमंदों में किया वस्त्र का वितरण
बस्ती - समाजवादी पार्टी महिला सभा जिलाध्यक्ष गीता भारती के संयोजन में महादेवा विधानसभा क्षेत्र के कुदरहा विकास खण्ड क्षेत्र के बरतनिया छोटी पुरवा में पूर्व सांसद फूलन देवी के जयंती जयंती उपलक्ष्य में संगोष्ठी का आयोजन किया गया।
सपा नेता गीता भारती ने कहा कि फूलन देवी ने सामाजिक अन्याय और अत्याचार के खिलाफ संघर्ष किया और बाद में संसद तक पहुंचीं। तत्कालीन सपा प्रमुख नेता जी मुलायम सिंह यादव की भूमिका फूलन देवी को मुख्य धारा की राजनीति में लाने में महत्वपूर्ण रही। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुटने का आवाहन करते हुये कहा कि जब तक निषाद, पिछड़े, गरीब, उत्पीडित समाज को न्याय नहीं मिलता फूलनदेवी की प्रासंगिकता बनी रहेगी। फूलन देवी का जीवन संघर्ष, साहस और विपरीत परिस्थितियों में आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है। सपा नेता गीता भारती ने इस मौके पर जरूरतमंदों में वस्त्र का वितरण भी किया।
कार्यक्रम में मो. स्वालेह, राजेन्द्र चौधरी, देवनाथ यादव, विवेक यादव विक्की, मान सिंह, गंगा यादव, विजय लक्ष्मी, प्रिया श्रीवास्तव, सावित्री सिंह, सुशीला देवी, राधा देवी, पिंकी सिंह, अवधेश निषाद, अजय निषाद, रामकेश निषाद, सीताराम निषाद, नागेन्द्र निषाद, महेन्द्र, रमेश, धर्मराज निषाद के साथ ही सपा के अनेक पदाधिकारी और ग्रामीण उपस्थित रहे।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
पत्रकारिता में 10 वर्षों का अनुभव रखने वाले सर्वेश श्रीवास्तव उत्तर प्रदेश के बस्ती जनपद में ‘तरुणमित्र’ के ब्यूरो प्रमुख के रूप में कार्यरत हैं। क्षेत्रीय मुद्दों पर ज़मीनी पकड़ और तथ्यपरक कवरेज उनके काम की पहचान है।
