गाले टेस्ट में भारत ने श्रीलंका को 165 रन से मात देकर पहुंचा आगे

गाले टेस्ट में भारत ने श्रीलंका को 165 रनों से हराया, सुथार के 10 विकेट और पडिक्कल के 211 रन

Published By Harshit
On
Harshit Picture
By Harshit

  • गाले टेस्ट में श्रीलंका को 165 रन से हराकर भारत ने 1-0 की बढ़त बनाई

गाले (श्रीलंका)। भारतीय टीम ने गाले में खेले गए पहले टेस्ट मैच में श्रीलंका को 165 रनों से हराकर दो मैचों की टेस्ट सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है। भारत ने मेजबान टीम के सामने 372 रनों का विशाल लक्ष्य रखा था, जिसके जवाब में श्रीलंका की दूसरी पारी बुधवार को 206 रनों पर सिमट गई। भारतीय बल्लेबाज देवदत्त पडिक्कल टेस्ट की दोनों पारियों में कुल 211 रन बनाकर प्लेअर ऑफ दी मैच बने।

भारतीय टीम की इस जीत में स्पिन ऑलराउंडर मानव सुथार और बल्लेबाज देवदत्त पडिक्कल का अहम योगदान रहा। सुथार ने जहां पहली पारी में 4 और दूसरी पारी में 6 विकेट हासिल करते हुए 10 श्रीलंकाई बल्लेबाजों को पवेलियन भेजा, वहीं पडिक्कल ने अपने बल्ले से कमाल का प्रदर्शन करते हुए मुकाबले में कुल 211 रन बनाए। पडिक्कल ने पहली पारी में 167 रन और दूसरी पारी में 44 रनों की पारी खेली।

 स्कॉटलैंड बनाम कनाडा का मैच बना 5000वां वनडे क्रिकेट ये खबर भी पढ़े :  स्कॉटलैंड बनाम कनाडा का मैच बना 5000वां वनडे क्रिकेट

मुकाबले में भारत ने अपनी पहली पारी में 462 रन बनाए थे। श्रीलंका की पहली पारी 284 रन पर सिमट गई थी। इससे भारतीय टीम को दूसरी पारी में 178 रन की बढ़त मिली। इसके बाद भारतीय टीम ने अपनी दूसरी पारी में 193 रन बनाए और कुल 371 रन की बढ़त हासिल की। इस तरह श्रीलंका को 372 रनों का लक्ष्य मिला था। जवाब में मेजबान टीम 206 रन ही बना पाई। इस जीत के साथ भारत ने दो मैचों की टेस्ट सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है। सीरीज का दूसरा और आखिरी टेस्ट 23 अगस्त से कोलंबो में खेला जाएगा।

पांचवें दिन श्रीलंका ने 122 रन पर गंवाए छह विकेट
मैच के पांचवें और आखिरी दिन श्रीलंका ने अपनी दूसरी पारी 84/4 के स्कोर से आगे शुरू की। कप्तान धनंजय डी सिल्वा और सोनल दिनुषा ने संभलकर बल्लेबाजी करते हुए टीम को शुरुआती झटकों से उबारा। दोनों ने अपने-अपने अर्धशतक पूरे किए और टीम का स्कोर 140 रन के पार पहुंचाया।

इस साझेदारी को रवींद्र जडेजा ने तोड़ा। उन्होंने धनंजय डी सिल्वा को मानव सुथार के हाथों कैच कराया। धनंजय ने 151 गेंदों पर सात चौकों की मदद से 59 रन बनाए। श्रीलंका का छठा विकेट 156 रन के स्कोर पर गिरा। निरोशन डिकवेला 10 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद टीम ने कुछ और रन जोड़े, लेकिन 199 के स्कोर पर एक के बाद एक तीन विकेट गंवा दिए। सोनल दिनुषा 128 गेंदों पर 84 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद प्रभाथ जयसूर्या और लाहिरू कुमारा खाता खोले बिना पवेलियन लौट गए। श्रीलंका का आखिरी विकेट केशरा नुवंता के रूप में गिरा, जिन्होंने 20 रन बनाए।

भारत ने दूसरी पारी में बनाए 193 रनभारतीय टीम ने अपनी दूसरी पारी में 193 रन बनाए थे। इस पारी में भारत की ओर से ऋषभ पंत ने सर्वाधिक 66 रन बनाए। देवदत्त पडिक्कल ने 44 और केएल राहुल ने 35 रन का योगदान दिया।

श्रीलंका के लिए असिथा फर्नांडो ने चार विकेट लिए, जबकि प्रभाथ जयसूर्या ने तीन, लाहिरू कुमारा ने दो और केशरा नुवंथा ने एक विकेट हासिल किया। श्रीलंका की पहली पारी 284 रन पर सिमटीइससे पहले श्रीलंका की पहली पारी 284 रन पर सिमट गई थी। सोनल दिनुषा ने शानदार शतकीय पारी खेलते हुए निरोशन डिकवेला के साथ 146 रन की साझेदारी की। सोनल ने 100 रन बनाए, जबकि डिकवेला ने 80 रन का योगदान दिया। इनके अलावा कोई अन्य श्रीलंकाई बल्लेबाज बड़ी पारी नहीं खेल सका।

भारत की ओर से मानव सुथार ने चार विकेट लिए। रवींद्र जडेजा को तीन, जबकि मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा और कुलदीप यादव को एक-एक विकेट मिला। भारत की पहली पारी और पडिक्कल का शतकटॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम ने पहली पारी में 462 रन बनाए। 

देवदत्त पडिक्कल ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 230 गेंदों पर 15 चौकों और एक छक्के की मदद से 167 रनों की पारी खेली थी। केएल राहुल ने 175 गेंदों पर 10 चौकों और एक छक्के की मदद से 82 रन बनाए। वहीं, ध्रुव जुरेल ने 51 रनों का योगदान दिया, जबकि ऋषभ पंत ने 39, यशस्वी जायसवाल ने 32 और मानव सुथार ने 24 रन बनाए। श्रीलंका की ओर से प्रभात जयसूर्या ने चार विकेट लिए। केशरा नुवंथा ने तीन और असिथा फर्नांडो ने दो विकेट हासिल किए।

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Harshit Picture

हर्षित साहू पिछले करीब दो वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।

नवीनतम

जो सुविधाएं आगरा के मेडिकल कॉलेज में है, वह फिरोजाबाद में क्यों नहीं- जफर आलम

फिरोजाबाद, जिला स्वास्थ्य समिति सदस्य एवं चिराग सोसायटी निदेशक जफर आलम ने फिरोजाबाद के मेडिकल कॉलेज पर सवाल उठाते हुए...
उत्तर प्रदेश 
जो सुविधाएं आगरा के मेडिकल कॉलेज में है, वह फिरोजाबाद में क्यों नहीं- जफर आलम

गाले टेस्ट में भारत ने श्रीलंका को 165 रन से मात देकर पहुंचा आगे

गाले टेस्ट में श्रीलंका को 165 रन से हराकर भारत ने 1-0 की बढ़त बनाई गाले (श्रीलंका)। भारतीय टीम ने...
खेल 
गाले टेस्ट में भारत ने श्रीलंका को 165 रन से मात देकर पहुंचा आगे

कनाडा पर टैरिफ लगाने से ट्रंप ने कदम पीछे खींचे, फैसला टला

कीस्टोन एक्सएल पाइपलाइन को फिर शुरू करने के संकेत वाशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कनाडा से आयात होने...
अंतर्राष्ट्रीय 
कनाडा पर टैरिफ लगाने से ट्रंप ने कदम पीछे खींचे, फैसला टला

'मेक इन इंडिया' पहल पर भारत और जापान के बीच होगी वार्ता

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह 20 अगस्त को नई दिल्ली में जापान के रक्षा मंत्री के साथ करेंगे द्विपक्षीय बैठक नई...
अंतर्राष्ट्रीय 
'मेक इन इंडिया' पहल पर भारत और जापान के बीच होगी वार्ता

डीआरसी में इबोला का बढ़ा प्रकोप, 5,000 लोग महामारी की चपेट में आए

किंशासा। विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने कहा है कि डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ कांगो (डीआरसी) में इबोला का प्रकोप अभी भी...
अंतर्राष्ट्रीय 
डीआरसी में इबोला का बढ़ा प्रकोप, 5,000 लोग महामारी की चपेट में आए

उत्तर प्रदेश

जो सुविधाएं आगरा के मेडिकल कॉलेज में है, वह फिरोजाबाद में क्यों नहीं- जफर आलम

फिरोजाबाद, जिला स्वास्थ्य समिति सदस्य एवं चिराग सोसायटी निदेशक जफर आलम ने फिरोजाबाद के मेडिकल कॉलेज पर सवाल उठाते हुए...
उत्तर प्रदेश 
जो सुविधाएं आगरा के मेडिकल कॉलेज में है, वह फिरोजाबाद में क्यों नहीं- जफर आलम

सीडीओ की अध्यक्षता में मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना की समीक्षा बैठक

प्रेम कुमार श्रीवास्तव, मुजफ्फरनगर संवाददाता
उत्तर प्रदेश 
सीडीओ की अध्यक्षता में मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना की समीक्षा बैठक

बलरामपुर में बारिश का कहर, नदी का बढ़ता जलस्तर बना खतरा

खुरसा पुलिया जलमग्न, 25 घरों का संपर्क कटा बलरामपुर। उत्तरी छत्तीसगढ़ में पिछले दो दिनों से लगातार हो रही मूसलाधार...
उत्तर प्रदेश 
बलरामपुर में बारिश का कहर, नदी का बढ़ता जलस्तर बना खतरा

सीएम योगी ने यमुना सिटी में 5145 करोड़ के दो प्लांट का किया शिलान्यास

नोएडा। यमुना एक्सप्रेस-वे औद्योगिक विकास प्राधिकरण क्षेत्र में ट्रैक्टर निर्माण और ऑटोमोबाइल कंपनियों के लिए हार्नेस वायर बनाने के दो...
उत्तर प्रदेश 
सीएम योगी ने यमुना सिटी में 5145 करोड़ के दो प्लांट का किया शिलान्यास