महिला की नहर में डूबकर हुई मौत के मामले में ससुरालियाें पर दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज
नोएडा । जिले के थाना दनकौर क्षेत्र स्थित भट्ठा गांव के पास साेमवार सुबह नहर में थार जीप गिरने से उसमे सवार एक महिला की पानी में डूबकर माैत हाे गई थी। इस मामले में परिजनाें ने देर शाम काे बेटी की पति, सास, ससुर के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज करवाया है। घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
थाना प्रभारी मनोज कुमार सिंह ने बताया कि ग्राम भट्टा के रहने वाला मोहित अपनी पत्नी रीना के साथ सोमवार सुबह को मथुरा से दनकौर आ रहा था। भट्ठा गांव के पास उसकी थार अनियंत्रित होकर नहर में गिर गई। इस घटना में नहर के पानी में डूबने से रीना की मौत हो गई। उन्होंने बताया कि इस मामले में रीना के मायके वालों ने सोमवार की रात को थाना दनकौर में दहेज हत्या का रिपोर्ट दर्ज करवाई है।
ये खबर भी पढ़े : राष्ट्रीय गीतकार डॉ. उर्मिलेश शंखधार के नाम पर हो बदायूं के नवनिर्मित ऑडिटोरियम का नामकरण परिवार ने आरोप लगाया है कि रीना के पति मोहित और उसके सास, ससुर ने दहेज की खातिर साजिश के तहत बेटी की हत्या की है। उनका आरोप है कि शादी के समय से ही मृतका के ससुराल वाले दहेज के अतिरिक्त मांग कर रहे थे।थाना प्रभारी ने बताया कि परिजनाें की तहरीर पर पुलिस मुकदमा दर्ज कर जांच कर रही है।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
पत्रकारिता में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले शिशिर पटेल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में पोर्टल इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘स्वतंत्र भारत’ से की और इसके बाद हिंदुस्तान तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में ब्यूरो चीफ के रूप में काम किया। उत्तर प्रदेश में आधारित रहते हुए उन्हें समाचार संचालन, संपादन और डिजिटल मैनेजमेंट का व्यापक अनुभव है।
