नोएडा में विभिन्न जगहों पर एक युवती समेत चार लोगों ने की आत्महत्या
नोएडा। नाेएडा के अलग-अलग थानाक्षेत्राें में साेमवार काे एक युवती समेत चार लाेगाें ने आत्महत्या कर ली है। पुलिस ने प्रारंभिक जांच में पाया कि इन लाेगाें ने मानसिक तनाव के चलते खुदकुशी की हैं। फिलहाल पुलिस मामलाें में जांच कर रही है।
पुलिस आयुक्त के मीडिया प्रभारी ने बताया कि पंचायतन गांव निवासी पंकज (35) शराब पीने के आदि थे। उन्होंने सोमवार की रात को घर पर पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर लिया। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इसी तरह बिसरख थाना क्षेत्र में रहने वाले चिपियाना बुजुर्ग निवासी आशीष (47) ने सोमवार की देर शाम को अज्ञात कारण से अपने घर पर पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर लिया। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
ये खबर भी पढ़े : तीसरे भारत सीपीएसई परामर्श सम्मेलन 2026 का सफल समापन, क्षमता विकास और सार्वजनिक क्षेत्र सुधार पर मंथनथाना नॉलेज पार्क क्षेत्र में रहने वाली रामपाल की 19 वर्षीय पुत्री साेनम ने मानसिक तनाव के चलते अपने घर पर सोमवार की शाम को पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर लिया। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
खोड़ा कॉलोनी में रहने वाले अभिषेक सिंह (24) ने सोमवार सुबह को अपने घर पर जहरीला पदार्थ खा लिया। उन्हें उपचार के लिए नोएडा के मेट्रो अस्पताल में भर्ती करवाया गया। सोमवार की रात को उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई है। युवक वह मूल रूप से जनपद वाराणसी के रहने वाला था। मौजूदा समय मे वह बेरोजगार था। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची थाना सेक्टर 24 पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामलेे की जांच शुरू कर दी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
पत्रकारिता में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले शिशिर पटेल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में पोर्टल इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘स्वतंत्र भारत’ से की और इसके बाद हिंदुस्तान तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में ब्यूरो चीफ के रूप में काम किया। उत्तर प्रदेश में आधारित रहते हुए उन्हें समाचार संचालन, संपादन और डिजिटल मैनेजमेंट का व्यापक अनुभव है।
