बिजली स्मार्ट मीटर रीडरों ने सीएसईबी कार्यालय का किया घेराव, कांग्रेस ने किया समर्थन
रायपुर। बिजली स्मार्ट मीटर को लेकर प्रदेशभर में सोमवार को जोरदार विरोध प्रदर्शन किया गया। विद्युत मीटर रीडर श्रमिक संघ के बैनर तले प्रदेशभर से मीटर रीडर सीएसईबी मुख्यालय का घेराव करने के लिए पहुंचे। इस प्रदर्शन को कांग्रेस ने भी अपना समर्थन दिया है।डडसेना भवन में मीटर रीडरों के बीच पूर्व सीएम भूपेश बघेल, पूर्व विधायक विकास उपाध्याय समेत कई कांग्रेस नेता मौजूद रहे।
उल्लेखनीय है कि प्रदेशभर में स्मार्ट बिजली व्यवस्था लागू होने से वर्षों से कार्यरत मीटर रीडरों के आगे आजीविका का संकट खड़ा हो गया है। कई जिलों में महीनों से मानदेय भुगतान लंबित है। अलग-अलग दरों से भुगतान किए जाने के कारण कर्मचारियों में भारी असंतोष है।
मीटर रीडरों का कहना है कि स्मार्ट मीटर व्यवस्था से प्रभावित मीटर रीडरों के रोजगार की सुरक्षा सुनिश्चित की जाए। जब तक वैकल्पिक रोजगार उपलब्ध नहीं कराया जाता तब तक प्रीपेड (रिचार्ज) व्यवस्था लागू न की जाए, पूरे प्रदेश में मीटर रीडरों के लिए एक समान कार्य और भुगतान नीति लागू की जाए।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
पत्रकारिता में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले शिशिर पटेल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में पोर्टल इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘स्वतंत्र भारत’ से की और इसके बाद हिंदुस्तान तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में ब्यूरो चीफ के रूप में काम किया। उत्तर प्रदेश में आधारित रहते हुए उन्हें समाचार संचालन, संपादन और डिजिटल मैनेजमेंट का व्यापक अनुभव है।
