नोएडा: अलग-अलग थानाक्षेत्र में हुए सड़क हादसों में छह लोगों की मौत

Published By Shishir Patel
On
Shishir Patel Picture

नोएडा। नोएडा के अलग-अलग थानाक्षेत्र में सोमवार को हुए सड़क हादसों में छह लोगों की मौत हो गई हैं। हादसों में मरने वालों की उम्र 37 से 14 साल की है। पुलिस ने सभी शवों का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए​ भिजवाया।

पुलिस आयुक्त लक्ष्मी सिंह के मीडिया प्रभारी ने बताया कि थाना जारचा क्षेत्र में सोमवार की शाम को हुए एक सड़क हादसे में अजब सिंह (35) गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां उनकी मौत हो गई। युवक वह मूलरूप से जनपद बदायूं के रहने वाले थे।

कछार में इंडस्ट्रियल यूनिट में एलपीजी सिलेंडर विस्फोट, चार मजदूरों की मौत, कई अन्य घायल ये खबर भी पढ़े : कछार में इंडस्ट्रियल यूनिट में एलपीजी सिलेंडर विस्फोट, चार मजदूरों की मौत, कई अन्य घायल

दादरी थाना क्षेत्र में सोमवार दोपहर को हुए एक सड़क हादसे में माधव (26) गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां पर इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। इसी तरह थाना सेक्टर 142 क्षेत्र सोमवार शाम को हुए सड़क हादसे में राजकुमार (37) की मौत हो गई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

मीडिया प्रभारी ने बताया कि थाना फेस वन क्षेत्र में हुए एक सड़क हादसे में दीपांशु (25) की मौत हो गई है। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस में शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

थाना सेक्टर 20 क्षेत्र में सोमवार को हुए एक सड़क हादसे में सौरभ कुमार (31) गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां पर उनकी मौत हो गई। इसके अलावा थाना सेक्टर 113 क्षेत्र में सोमवार रात को हुए एक सड़क हादसे में अनमोल (14) गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां पर उसकी मौत हो गई। पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच कर रही है।-

लेखक के बारे में

Shishir Patel Picture

पत्रकारिता में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले शिशिर पटेल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में पोर्टल इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘स्वतंत्र भारत’ से की और इसके बाद हिंदुस्तान तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में ब्यूरो चीफ के रूप में काम किया। उत्तर प्रदेश में आधारित रहते हुए उन्हें समाचार संचालन, संपादन और डिजिटल मैनेजमेंट का व्यापक अनुभव है।

नवीनतम

भोपाल में आज से सेना भर्ती रैली शुरू, 15 जिलों के युवाओं को मिलेगा मौका

भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के नाथू बरखेड़ा स्थित अंतरराष्ट्रीय स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में आज (28 जुलाई) से सेना भर्ती...
मध्य प्रदेश 
भोपाल में आज से सेना भर्ती रैली शुरू, 15 जिलों के युवाओं को मिलेगा मौका

मध्य प्रदेश में मानसून फिर हुआ सक्रिय, 8 जिलों में आज भारी बारिश का अलर्ट

भोपाल। मध्य प्रदेश में मानसून ट्रफ सहित दो मौसम प्रणालियों के प्रभाव से कई जिलों में बारिश का दौर जारी...
मध्य प्रदेश 
मध्य प्रदेश में मानसून फिर हुआ सक्रिय, 8 जिलों में आज भारी बारिश का अलर्ट

अगामी तीन घंटे के मध्य प्रयागराज सहित 11 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी....

प्रयागराज। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जनपद सहित 11 जिलों में आगामी तीन घंटे के मध्य बारिश की संभावना है। यह...
उत्तर प्रदेश 
अगामी तीन घंटे के मध्य प्रयागराज सहित 11 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी....

हिमाचल में बारिश का कहर: 5 जिलों में ऑरेंज अलर्ट, 7 जिलों में फ्लैश फ्लड की चेतावनी

शिमला। हिमाचल प्रदेश में मानसून ने फिर रफ्तार पकड़ ली है। राजधानी शिमला समेत प्रदेश के कई हिस्सों में...
हिमाचल 
हिमाचल में बारिश का कहर: 5 जिलों में ऑरेंज अलर्ट, 7 जिलों में फ्लैश फ्लड की चेतावनी

उप्र: समय से हुईं पॉलिटेक्निक परीक्षाएं और अब परिणाम भी घोषित

लखनऊ। प्राविधिक शिक्षा परिषद, उत्तर प्रदेश ने पॉलिटेक्निक की सेमेस्टर, वार्षिक विशेष बैक पेपर परीक्षा मई और जून-2026 का परिणाम...
शिक्षा-रोजगार  राज्य  उत्तर प्रदेश 
उप्र: समय से हुईं पॉलिटेक्निक परीक्षाएं और अब परिणाम भी घोषित

उत्तर प्रदेश

अगामी तीन घंटे के मध्य प्रयागराज सहित 11 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी....

प्रयागराज। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जनपद सहित 11 जिलों में आगामी तीन घंटे के मध्य बारिश की संभावना है। यह...
उत्तर प्रदेश 
अगामी तीन घंटे के मध्य प्रयागराज सहित 11 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी....

उप्र: समय से हुईं पॉलिटेक्निक परीक्षाएं और अब परिणाम भी घोषित

लखनऊ। प्राविधिक शिक्षा परिषद, उत्तर प्रदेश ने पॉलिटेक्निक की सेमेस्टर, वार्षिक विशेष बैक पेपर परीक्षा मई और जून-2026 का परिणाम...
शिक्षा-रोजगार  राज्य  उत्तर प्रदेश 
उप्र: समय से हुईं पॉलिटेक्निक परीक्षाएं और अब परिणाम भी घोषित

उप्र: अनुसूचित जाति जनजाति के 1.39 करोड़ से अधिक छात्र-छात्राओं मिली आर्थिक सहायता

-योगी सरकार का लगातार प्रयास, आर्थिक अभाव किसी भी मेधावी विद्यार्थी की शिक्षा में न बने बाधा
राज्य  उत्तर प्रदेश 
उप्र:  अनुसूचित जाति जनजाति के 1.39 करोड़ से अधिक छात्र-छात्राओं मिली आर्थिक सहायता

यूपी में 41 पीसीएस अफसरों के तबादले, जानिये कौन कहां गया

लखनऊ। उत्तर प्रदेश शासन ने सोमवार देर रात 41 पीसीएस अफसरों का स्थानांतरित कर दिया गया। सूची के मुताबकि महेंद्र...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
यूपी में 41 पीसीएस अफसरों के तबादले, जानिये कौन कहां गया