डीसीपी मुश्ताक ने काशीश्वर महादेव की पूजा-अर्चना कर किया जलाभिषेक

अमरनाथ बाबा के विशाल भंडारे में हुए शामिल 

Published By Harshit
On
Harshit Picture
By Harshit

मोहनलालगंज, लखनऊ। सावन के पावन सोमवार पर मोहनलालगंज का प्राचीन श्री काशीश्वर महादेव मंदिर परिसर सोमवार को न केवल हर-हर महादेव के जयकारों से गुंजायमान रहा, बल्कि यहाँ सामाजिक सौहार्द और समरसता की एक अनूठी नज़ीर भी देखने को मिली। 

डीसीपी दक्षिणी मो. मुश्ताक ने मंदिर में शास्त्रीय विधि-विधान के साथ भगवान भोलेनाथ का आरती कर जलाभिषेक किया और समूचे क्षेत्र की खुशहाली व अमन-चैन की प्रार्थना की। जलाभिषेक के बाद डीसीपी मो. मुश्ताक अमरनाथ बाबा के विशाल भंडारे में शामिल हुए। उन्होंने बिना किसी भेदभाव और प्रशासनिक आभामंडल के आम जनता और श्रद्धालुओं के साथ ज़मीन (पंगत) पर बैठकर प्रसाद ग्रहण किया। 

कांवड़ यात्रा-2026: पीडब्ल्यूडी ने 193 किमी मार्ग किए गड्ढामुक्त ये खबर भी पढ़े : कांवड़ यात्रा-2026: पीडब्ल्यूडी ने 193 किमी मार्ग किए गड्ढामुक्त

1001014587
डीसीपी मुश्ताक ने मोहनलालगंज भंडारे में वितरण किया प्रसाद

तत्पश्चात उन्होंने स्वयं श्रद्धालुओं को प्रसाद बांटकर 'सेवा ही सबसे बड़ा धर्म है' का संदेश दिया। उन्होंने मंदिर परिसर में ही पुलिस बल की आपात बैठक ली। सावन और आगामी त्योहारों को देखते हुए उन्होंने सुरक्षा, भीड़ नियंत्रण और यातायात व्यवस्था को दुरुस्त करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि बाजारों में व्यापारियों और आम जनता को जाम की समस्या न झेलनी पड़े और अराजक तत्वों पर कड़ी निगरानी रखी जाए।

लेखक के बारे में

Harshit Picture

हर्षित साहू पिछले करीब दो वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।

नवीनतम

खुन खुन जी गर्ल्स पीजी. कॉलेज में ओपन जिम का उद्घाटन

लखनऊ। खुन खुन जी गर्ल्स पीजी. कॉलेज में छात्राओं के शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य को मजबूत बनाने के उद्देश्य से...
उत्तर प्रदेश 
खुन खुन जी गर्ल्स पीजी. कॉलेज में ओपन जिम का उद्घाटन

शिक्षाविद प्रो0 शिवाकांत ओझा का समारोहपूर्वक मनाया गया जन्मदिन, हुए सम्मानित

लालगंज, प्रतापगढ़। स्थानीय सरस्वती विज्ञान एवं प्रौद्यौगिकी महाविद्यालय सभागार मे सोमवार को महाविद्यालय के संस्थापक एवं वरिष्ठ राजनीतिज्ञ प्रो0 शिवाकांत...
शिक्षाविद प्रो0 शिवाकांत ओझा का समारोहपूर्वक मनाया गया जन्मदिन, हुए सम्मानित

विद्युत कर्मियों का धरना छठे दिन भी जारी

लखनऊ। पावर कारपोरेशन प्रबंधन द्वारा लगभग 25000 बिजली आउटसोर्स कर्मचारियों को कार्य से हटाने समेत अन्य मांगों को लेकर छठे...
उत्तर प्रदेश 
विद्युत कर्मियों का धरना छठे दिन भी जारी

जयन्ती पर याद किये गये शिक्षाविद पं. मुनीश्वर दत्त उपाध्याय, अर्पित हुई श्रद्धांजलि

लालगंज, प्रतापगढ़। स्वतंत्रता संग्राम सेनानी एवं जिले में कई शिक्षण संस्थाओ के संस्थापक रहे पं0 मुनीश्वर दत्त उपाध्याय की जयंती...
जयन्ती पर याद किये गये शिक्षाविद पं. मुनीश्वर दत्त उपाध्याय, अर्पित हुई श्रद्धांजलि

उत्तर प्रदेश

खुन खुन जी गर्ल्स पीजी. कॉलेज में ओपन जिम का उद्घाटन

लखनऊ। खुन खुन जी गर्ल्स पीजी. कॉलेज में छात्राओं के शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य को मजबूत बनाने के उद्देश्य से...
उत्तर प्रदेश 
खुन खुन जी गर्ल्स पीजी. कॉलेज में ओपन जिम का उद्घाटन

विद्युत कर्मियों का धरना छठे दिन भी जारी

लखनऊ। पावर कारपोरेशन प्रबंधन द्वारा लगभग 25000 बिजली आउटसोर्स कर्मचारियों को कार्य से हटाने समेत अन्य मांगों को लेकर छठे...
उत्तर प्रदेश 
विद्युत कर्मियों का धरना छठे दिन भी जारी

कुछ मांगों पर सहमति बनी कुछ पर नहीं :पाण्डेय 

लखनऊ। उत्तर प्रदेश पावर कॉरपोरेशन निविदा संविदा कर्मचारी संघ के प्रदेश महामंत्री देवेन्द्र कुमार पाण्डेय ने सोमवार को बताया कि...
उत्तर प्रदेश 
कुछ मांगों पर सहमति बनी कुछ पर नहीं :पाण्डेय