संत कबीर नगर । जिलाधिकारी आलोक कुमार की अध्यक्षता में उर्वरक समिति की बैठक कलेक्ट्रेट कक्ष में आयोजित हुई।बैठक में जिलाधिकारी द्वारा जनपद में उर्वरक की उपलब्धता एवं वितरण के संबंध में विभागीय अधिकारियों से अद्यतन जानकारी लेते हुए आवश्यक बिंदुओं पर मार्गदर्शन दिया गया।
बैठक में उपनिदेशक कृषि डॉ0 राकेश कुमार सिंह द्वारा अवगत कराया गया कि जनपद में यूरिया का स्टॉक 18260 मेट्रिक टन डीएपी 5444 मेट्रिक टन और एन पीके 3010 मेट्रिक टन उपलब्ध है जिसमें यूरिया डीएपी एनपीके क्रमशः 13416 मेट्रिक टन 1240 मेट्रिक टन एवं 711 मेट्रिक टन रिटेल पॉइंट पर उपलब्ध है। इस प्रकार फास्फेटिक उर्वरक की उपलब्धता रिटेल पॉइंट पर कुल उपलब्ध स्टॉक के सापेक्ष कम है। उर्वरक समिति द्वारा वर्तमान समय में दिनांक 30 जून 2026 को यूरिया 1867 एवं डीएपी 1046 मेट्रिक टन का समितिबार आवंटन किया गया है, जनपद में इफ़को यूरिय रेक पॉइंट पर 1341 मेट्रिक टन दिनांक 2 जुलाई 2026 को प्राप्त हो रहा है। इसके संबंध में यह पाया गया कि अभी तक समितिबार आवंटन के सापेक्ष डिमांड एवं आरटीजीएस इफको को नहीं किया गया है।
जिलाधिकारी द्वारा निर्देशित किया गया कि आवंटित उर्वरक तीन दिवस में निर्धारित समितियां को सीधे रेक पॉइंट से उपलब्ध कराया जाए, इसमें किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरती जाए।
समीक्षा में यह भी पाया गया कि पीएससी भंडार में यूरिया डीएपी एनपीके इत्यादि 7000 मेट्रिक टन भंडारित है।
जनपद में किसी भी प्रकार के उर्वरक की कोई कमी नहीं है और उर्वरक पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध है।
किसान अपनी माँग के अनुसार उर्वरक क्रय करें एवं यह भी सुनिश्चित किया जाए कि उर्वरक क्रय किए जाने हेतु फार्मर रजिस्ट्री अनिवार्य किया गया है। किसानों को फार्मर रजिस्ट्री कराए जाने की सुविधा उपलब्ध कराए जाए एवं किसान अपनी फार्मर रजिस्ट्री आवश्यकता अनुसार अपडेट भी करें।