अनुप्रिया पटेल ने 2027 चुनाव के लिए संगठन को किया सक्रिय, बूथ स्तर तक मजबूती का आह्वान

Published By Shishir Patel
On
Shishir Patel Picture

लखनऊ। अपना दल (एस) की राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल ने डॉ. सोनेलाल पटेल की जयंती पर आयोजित “जन स्वाभिमान दिवस” कार्यक्रम में 2027 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं को स्पष्ट संदेश दिया। उन्होंने कहा कि पार्टी को और अधिक मजबूत राजनीतिक ताकत बनाने के लिए अभी से गांव, वार्ड और बूथ स्तर तक संगठन को सशक्त करने की जरूरत है।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अनुप्रिया पटेल ने कहा कि कार्यकर्ताओं की मेहनत और जनता के विश्वास के बल पर अपना दल (एस) आज उत्तर प्रदेश की तीसरी सबसे बड़ी राजनीतिक शक्ति के रूप में स्थापित हो चुका है। उन्होंने कहा कि जिस दल को पहले “वोट कटवा” कहा जाता था, वह आज 13 विधायकों के साथ विधानसभा में जनता के मुद्दों को मजबूती से उठा रहा है।

दालमंडी चौड़ीकरण: सहमति के बाद पांच मस्जिदों का अतिक्रमित हिस्सा हटाने की कार्रवाई शुरू ये खबर भी पढ़े : दालमंडी चौड़ीकरण: सहमति के बाद पांच मस्जिदों का अतिक्रमित हिस्सा हटाने की कार्रवाई शुरू

उन्होंने सामाजिक न्याय को पार्टी की मूल विचारधारा बताते हुए कहा कि अपना दल (एस) लगातार पिछड़े, दलित, वंचित और शोषित वर्गों के अधिकारों की लड़ाई लड़ रहा है। इस दौरान उन्होंने जातीय जनगणना, ओबीसी आरक्षण, क्रीमी लेयर सीमा बढ़ाने और आरक्षण नियमों के सख्त पालन जैसे मुद्दों को भी दोहराया।

अनुप्रिया पटेल ने कार्यकर्ताओं से “हर घर झंडा अभियान” को जन आंदोलन का रूप देने का आह्वान किया, ताकि 2027 के विधानसभा चुनाव में पार्टी को ऐतिहासिक सफलता मिल सके।

कार्यक्रम में कई नए सदस्य भी पार्टी में शामिल हुए, जिनका नेतृत्व ने स्वागत किया। कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री आशीष पटेल, पार्टी पदाधिकारी, विधायक और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे। अंत में डॉ. सोनेलाल पटेल के जीवन और संघर्ष पर आधारित एक वृत्तचित्र भी दिखाया गया, जिसने कार्यकर्ताओं को प्रेरित किया।

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Shishir Patel Picture

पत्रकारिता में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले शिशिर पटेल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में पोर्टल इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘स्वतंत्र भारत’ से की और इसके बाद हिंदुस्तान तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में ब्यूरो चीफ के रूप में काम किया। उत्तर प्रदेश में आधारित रहते हुए उन्हें समाचार संचालन, संपादन और डिजिटल मैनेजमेंट का व्यापक अनुभव है।

नवीनतम

सांसद-विधायक निधि के लंबित कार्यों पर सीडीओ की नाराजगी, कार्यदायी संस्थाओं को लगाई फटकार,

प्रतागपढ़। मुख्य विकास अधिकरी डा0 राममोहन मीना की अध्यक्षता में मा0 सांसद/विधायक गण के प्रतिनिधियों की उपस्थिति में सम्बन्धित कार्यदायी...
सांसद-विधायक निधि के लंबित कार्यों पर सीडीओ की नाराजगी, कार्यदायी संस्थाओं को लगाई फटकार,

ऊर्जा निगमों में जॉइंट मैनेजमेंट काउंसिल के गठन की संघर्ष समिति ने की मांग

उत्पीड़नात्मक कार्यवाहियां वापस लेना आवश्यक: समिति 
उत्तर प्रदेश 
ऊर्जा निगमों में जॉइंट मैनेजमेंट काउंसिल के गठन की संघर्ष समिति ने की मांग

अजय क्रांतिकारी बने हरित सारथी एंबेसडर

प्रतापगढ़।भारत सरकार द्वारा आयोजित 76 वें वन महोत्सव और उत्तर प्रदेश सरकार वृक्षारोपण महायज्ञ 2026 में एक पेड़ मां के...
अजय क्रांतिकारी बने हरित सारथी एंबेसडर

अयोध्या राम मंदिर में चढ़ावा चोरी में एसआईटी और अयोध्या पुलिस ने किया प्रतापगढ़ के अविनाश शुक्ला को गिरफ्तार

कुंडा, प्रतापगढ़। बहुचर्चित अयोध्या राम मंदिर में चढ़ावा चोरी मामले में प्रतापगढ़ का भी नाम आ गया है। कौशलपुरी अयोध्या...
अयोध्या राम मंदिर में चढ़ावा चोरी में एसआईटी और अयोध्या पुलिस ने किया प्रतापगढ़ के अविनाश शुक्ला को गिरफ्तार

फाइबर केबल चोरी करने वाले दो शातिर चोर गिरफ्तार, कार और भारी मात्रा में केबल बरामद

लखनऊ। पुलिस कमिश्नरेट लखनऊ के थाना सुशांत गोल्फ सिटी की पुलिस टीम ने मुस्तैदी दिखाते हुए ऑप्टिकल फाइबर केबल चोरी...