राम मंदिर चढ़ावा विवाद में कांग्रेस की मांग, सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में हो जांच

कांग्रेस महासचिव वेणुगोपाल ने पीएम को लिखा पत्र, जांच का दायरा ट्रस्ट तक बढ़ाने और पारदर्शिता की मांग

Published By Harshit
On
Harshit Picture
By Harshit

नई दिल्ली। कांग्रेस ने अयोध्या के राम मंदिर में चढ़ावा राशि की कथित चोरी और गबन के मामले की उच्चतम न्यायालय की निगरानी में स्वतंत्र एवं निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है। पार्टी महासचिव के.सी. वेणुगोपाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर कहा कि करोड़ों श्रद्धालुओं की आस्था से जुड़े इस मामले में पारदर्शी जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए। साथ ही जांच का दायरा श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट तथा उससे जुड़े सभी जिम्मेदार पदाधिकारियों तक बढ़ाया जाना चाहिए।

वेणुगोपाल ने पत्र में कहा कि राम मंदिर का निर्माण उच्चतम न्यायालय के निर्णय के बाद केंद्र सरकार द्वारा गठित सार्वजनिक ट्रस्ट के माध्यम से हुआ है। ऐसे में मंदिर के प्रशासन और उसकी कार्यप्रणाली की जवाबदेही भी सुनिश्चित की जानी चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया कि दान राशि में कथित अनियमितताओं को लेकर समय-समय पर चेतावनियां मिलने के बावजूद उन्हें नजरअंदाज किया गया, जिससे करोड़ों रुपये की कथित हेराफेरी संभव हो सकी।

दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, 7 की मौत, 20 से ज्यादा घायल ये खबर भी पढ़े : दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, 7 की मौत, 20 से ज्यादा घायल

कांग्रेस नेता का दावा है कि प्रारंभिक जांच से मामला केवल कुछ कर्मचारियों तक सीमित नहीं लगता, बल्कि इसके पीछे एक संगठित नेटवर्क होने की आशंका है। उन्होंने नकदी और आभूषणों की कथित हेराफेरी, सात से आठ महीने की सीसीटीवी फुटेज के गायब होने, पूर्व मुख्य लेखा अधिकारी की शिकायतों की अनदेखी तथा दान की गणना में कथित अनियमितताओं का उल्लेख करते हुए पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की।

उन्होंने उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा गठित विशेष जांच दल (एसआईटी) की कार्रवाई पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि जांच अब तक निचले स्तर के कर्मचारियों तक सीमित दिखाई देती है। कांग्रेस ने प्रधानमंत्री से मांग की कि पूरे मामले की सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में जांच कराई जाए, दोषियों को कानून के दायरे में लाया जाए तथा मंदिर ट्रस्ट में दान संग्रह, लेखा-जोखा और प्रशासनिक व्यवस्था में व्यापक सुधार लागू कर पूर्ण पारदर्शिता एवं जवाबदेही सुनिश्चित की जाए।

लेखक के बारे में

Harshit Picture

हर्षित साहू पिछले करीब दो वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।

नवीनतम

ऊर्जा निगमों में जॉइंट मैनेजमेंट काउंसिल के गठन की संघर्ष समिति ने की मांग

उत्पीड़नात्मक कार्यवाहियां वापस लेना आवश्यक: समिति 
उत्तर प्रदेश 
ऊर्जा निगमों में जॉइंट मैनेजमेंट काउंसिल के गठन की संघर्ष समिति ने की मांग

अजय क्रांतिकारी बने हरित सारथी एंबेसडर

प्रतापगढ़।भारत सरकार द्वारा आयोजित 76 वें वन महोत्सव और उत्तर प्रदेश सरकार वृक्षारोपण महायज्ञ 2026 में एक पेड़ मां के...
अजय क्रांतिकारी बने हरित सारथी एंबेसडर

अयोध्या राम मंदिर में चढ़ावा चोरी में एसआईटी और अयोध्या पुलिस ने किया प्रतापगढ़ के अविनाश शुक्ला को गिरफ्तार

कुंडा, प्रतापगढ़। बहुचर्चित अयोध्या राम मंदिर में चढ़ावा चोरी मामले में प्रतापगढ़ का भी नाम आ गया है। कौशलपुरी अयोध्या...
अयोध्या राम मंदिर में चढ़ावा चोरी में एसआईटी और अयोध्या पुलिस ने किया प्रतापगढ़ के अविनाश शुक्ला को गिरफ्तार

फाइबर केबल चोरी करने वाले दो शातिर चोर गिरफ्तार, कार और भारी मात्रा में केबल बरामद

लखनऊ। पुलिस कमिश्नरेट लखनऊ के थाना सुशांत गोल्फ सिटी की पुलिस टीम ने मुस्तैदी दिखाते हुए ऑप्टिकल फाइबर केबल चोरी...