कम्युनिटी पुलिसिंग यूनिट दुधारा द्वारा सरकारी योजनाओं की दी गई जानकारी

Published By Dayanidhi Tripathi
On
Dayanidhi Tripathi Picture

संत कबीर नगर, उत्तर प्रदेश पुलिस की जनसेवा, संवेदनशीलता एवं विश्वास निर्माण की नीति के अंतर्गत आज दिनांक 02.07.2026 को थाना दुधारा की कम्युनिटी पुलिसिंग यूनिट टीम द्वारा क्षेत्र के विभिन्न गांवों एवं मोहल्लों में भ्रमण कर वृद्धजनों से मुलाकात की गई। इस दौरान टीम ने उनके घर पहुंचकर कुशलक्षेम जानी तथा उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुनकर आवश्यक सहायता एवं मार्गदर्शन प्रदान किया।

कम्युनिटी पुलिसिंग यूनिट के पुलिसकर्मियों ने वृद्ध  नागरिकों को सरकार द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं, पेंशन योजनाओं, स्वास्थ्य सुविधाओं, सहायता कार्यक्रमों तथा सुरक्षा संबंधी उपायों की जानकारी दी। साथ ही उन्हें किसी भी प्रकार की समस्या, उत्पीड़न अथवा आपात स्थिति में तत्काल पुलिस से संपर्क करने हेतु प्रेरित किया गया।

कॉमेडी रील्स से लोगों के चेहरों पर बिखेर रहे मुस्कान  ये खबर भी पढ़े : कॉमेडी रील्स से लोगों के चेहरों पर बिखेर रहे मुस्कान 

इस अवसर पर लोगों ने पुलिस की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि पुलिस का इस प्रकार उनके बीच पहुंचना न केवल सुरक्षा का एहसास कराता है, बल्कि समाज के कमजोर एवं जरूरतमंद वर्गों में विश्वास और आत्मबल भी बढ़ाता है।

थाना दुधारा पुलिस का मानना है कि पुलिसिंग केवल कानून व्यवस्था तक सीमित नहीं है, बल्कि समाज के प्रत्येक वर्ग के साथ संवेदनशील संवाद स्थापित कर उनकी समस्याओं के समाधान का प्रयास करना भी पुलिस की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। कम्युनिटी पुलिसिंग का उद्देश्य पुलिस और जनता के मध्य विश्वास, सहयोग एवं आत्मीयता को मजबूत करना है, जिससे एक सुरक्षित, जागरूक एवं  सशक्त समाज का निर्माण हो सके।थाना दुधारा पुलिस सदैव जनता की सेवा, सुरक्षा एवं सहायता के लिए प्रतिबद्ध है।

लेखक के बारे में

Dayanidhi Tripathi Picture

पत्रकारिता में पाँच वर्षों का अनुभव रखने वाले दयानिधि त्रिपाठी वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ के संत कबीर नगर ब्यूरो चीफ के रूप में कार्यरत हैं। क्षेत्रीय मुद्दों पर ज़मीनी पकड़ और तथ्यपरक कवरेज के साथ वह लगातार रिपोर्टिंग कर रहे हैं।

नवीनतम

डीएम , जेसीपी ने कई परीक्षा केन्द्रों का किया निरीक्षण 

   लखनऊ। जिलाधिकारी विशाख जी0 एवं संयुक्त पुलिस आयुक्त बबलू कुमार ने  शिक्षक पात्रता परीक्षा -2026 के दौरान कई परीक्षा केन्द्रों...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
डीएम , जेसीपी ने कई परीक्षा केन्द्रों का किया निरीक्षण 

पत्रकारों के आयुष्मान कार्ड बनाने में विलंब पर चिंता

लखनऊ । यूपी वर्किंग जर्नलिस्ट यूनियन के एक प्रतिनिधिमंडल ने गुरुवार को सूचना निदेशक विशाल सिंह से भेंट कर पत्रकारों...
उत्तर प्रदेश 
पत्रकारों के आयुष्मान कार्ड बनाने में विलंब पर चिंता

जॉइंट मैनेजमेंट काउंसिल का गठन किया जाए : संघर्ष समिति

लखनऊ। विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति के केंद्रीय पदाधिकारियों ने कहा है कि ऊर्जा निगमों में पावर कॉरपोरेशन प्रबंधन और...
उत्तर प्रदेश 
जॉइंट मैनेजमेंट काउंसिल का गठन किया जाए : संघर्ष समिति

पावर कॉरपोरेशन व निविदा संविदा कर्मचारी संघ हुई वार्ता

लखनऊ। प्रबन्ध निदेशक उत्तर प्रदेश पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड शक्ति भवन की अध्यक्षता में पावर कार्पोरेशन प्रबंधन व संगठन पदाधिकारियों के...