पुलिस से बेखौफ दबंगों का तांडव मचाने का मामला आया सामने

Published By Shishir Patel
On
Shishir Patel Picture

महोबा। उत्तर प्रदेश के महोबा जिले में मंगलवार रात एक पेट्रोल पंप पर हुई सनसनीखेज वारदात से इलाके में हड़कंप मच गया। वाहन में पेट्रोल भरवाने पहुंचे एक युवक पर कुछ लोगों ने पुरानी रंजिश के चलते हमला कर दिया। हमले में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसके बाद उसे इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है।

जानकारी के अनुसार, सुभाष नगर निवासी जयवेंद्र सिंह उर्फ विक्की ठाकुर (28) कानपुर-सागर राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित एक पेट्रोल पंप पर अपनी गाड़ी में तेल डलवाने गया था। इसी दौरान वहां मौजूद हमलावरों ने उसे घेर लिया और धारदार हथियारों से हमला कर दिया। हमले में उसके हाथों समेत शरीर के कई हिस्सों में गंभीर चोटें आईं।

बच्चों को स्कूल छोड़ने जा रही महिला की सड़क हादसे में मौत, जुड़वां बेटे और पति बाल-बाल बचे ये खबर भी पढ़े : बच्चों को स्कूल छोड़ने जा रही महिला की सड़क हादसे में मौत, जुड़वां बेटे और पति बाल-बाल बचे

वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल युवक को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां हालत गंभीर होने पर उसे उच्च चिकित्सा केंद्र रेफर कर दिया गया। फिलहाल युवक का इलाज जारी है।

अपर पुलिस अधीक्षक वंदना सिंह ने बताया कि मामले में एक संदिग्ध व्यक्ति को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। पीड़ित पक्ष की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज करने की प्रक्रिया चल रही है। पुलिस ने घटना की जांच के लिए टीमों का गठन किया है और आरोपियों की तलाश की जा रही है।

वहीं, घायल युवक के पिता बाबूराम ने आरोप लगाया है कि उनके बेटे पर सुनियोजित तरीके से हमला किया गया। उन्होंने कुछ लोगों पर घटना में शामिल होने का आरोप लगाते हुए कड़ी कार्रवाई की मांग की है। पुलिस सभी आरोपों और घटना के कारणों की जांच कर रही है।

लेखक के बारे में

Shishir Patel Picture

पत्रकारिता में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले शिशिर पटेल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में पोर्टल इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘स्वतंत्र भारत’ से की और इसके बाद हिंदुस्तान तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में ब्यूरो चीफ के रूप में काम किया। उत्तर प्रदेश में आधारित रहते हुए उन्हें समाचार संचालन, संपादन और डिजिटल मैनेजमेंट का व्यापक अनुभव है।

नवीनतम

दिल्ली हाई कोर्ट का सोनम वांगचुक के अनशन पर केंद्र व दिल्ली सरकार को नोटिस

नई दिल्ली। दिल्ली उच्च न्यायालय ने कथित पेपर लीक और शिक्षा क्षेत्र में अनियमितताओं को लेकर केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र...
राष्ट्रीय  राज्य  दिल्ली 
 दिल्ली हाई कोर्ट का सोनम वांगचुक के अनशन पर केंद्र व दिल्ली सरकार को नोटिस

क्या आपके बिल्डर ने तय दर से अधिक ली GST? अगर हां तो अब ले सकते रिफंड

FORM GST RFD-01 के माध्यम से कर सकते आवेदन लखनऊ। उत्तर प्रदेश में घर खरीदने वालों के लिए राहत भरी...
उत्तर प्रदेश 
क्या आपके बिल्डर ने तय दर से अधिक ली GST? अगर हां तो अब ले सकते रिफंड

रायबरेली में दर्दनाक हादसा: नहर पुलिया से टकराई तेज रफ्तार कार, सिपाही समेत 3 की मौत

रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली जिले में एक तेज रफ्तार कार बुधवार को नहर पुलिया से टकरा गई। हादसे में...
राज्य  उत्तर प्रदेश 