18 साल बाद 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' में तृप्ति विरानी बनकर लौटीं सुवर्णा झा
बोलीं, "इस बार नए रूप में तृप्ति क्या करेगी, इसका मुझे भी इंतज़ार है"
- सुवर्णा झा की एंट्री से मचेगा धमाल, तृप्ति और तुलसी की जंग फिर होगी शुरू
जब विरानी परिवार दो शादियों की तैयारियों में जुटा है, तभी एक ऐसा चेहरा वापस लौटने वाला है, जो सब कुछ बदल सकता है। स्टार प्लस के शो क्योंकि सास भी कभी बहू थी में सुवर्णा झा पूरे 18 साल बाद एक बार फिर तृप्ति विरानी बनकर लौट रही हैं। तृप्ति वही किरदार है, जिसने कभी अपने अंदाज़, चालाकी और फैसलों से पूरे विरानी परिवार की जिंदगी बदल दी थी। अब उनकी वापसी के साथ एक बार फिर दर्शकों को तृप्ति और तुलसी की सबसे यादगार टक्कर देखने को मिलेगी। ऐसे में, परिवार के पुराने रिश्ते फिर से कसौटी पर होंगे और कहानी एक नए मोड़ की ओर बढ़ेगी।
सुवर्णा झा ने कहा, "18 साल बाद एक बार फिर तृप्ति का किरदार निभाना मेरे लिए किसी सपने जैसा है। इस वापसी के साथ जितनी खुशी है, उतनी ही घबराहट भी, क्योंकि दर्शक आज भी मुझे तृप्ति के रूप में याद करते हैं, न कि आज की सुवर्णा के रूप में। तृप्ति हमेशा से एक बहुत यादगार किरदार रही है और मुझे पता है कि लोगों के दिलों में उसकी अपनी एक खास जगह है। मेरी बस यही उम्मीद है कि दर्शक तृप्ति के इस नए और पहले से ज्यादा परिपक्व रूप को भी उतना ही प्यार देंगे।"
इतने सालों बाद सेट पर लौटना बहुत खास एहसास था। अपने पुराने दोस्तों और साथ काम करने वाले लोगों से फिर मिलकर ऐसा लगा जैसे मैं अपने ही परिवार के बीच वापस आ गई हूँ। मैं खुद भी यह देखने के लिए बहुत उत्साहित हूँ कि इस बार तृप्ति क्या नया करने वाली है और सबसे ज़्यादा इंतज़ार उस पल का है, जब उसका आमना-सामना फिर से तुलसी से होगा।" देखिए क्योंकि सास भी कभी बहू थी, रोज़ रात 10:30 बजे, सिर्फ स्टार प्लस पर, और कभी भी स्ट्रीम करें जियोहॉटस्टार पर।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
हर्षित साहू पिछले करीब दो वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।
