उर्वरकों की दुकानों का निरीक्षण कर दिये 05 बिक्रेताओं को नोटिस, 03 लाइसेंस निलम्बित

Published By Ravindra
On
Ravindra Picture

फिरोजाबाद, सुमित कुमार चौहान जिला कृषि अधिकारी द्वारा तहसील सिरसागंज क्षेत्र अंतर्गत  उर्वरक की दुकानों का सघन  निरीक्षण किया गया 
निरीक्षण के दौरान उर्वरकों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए प्रताप खाद भंडार काठफोरी एवं श्री राधा कृष्ण खाद एवं बीज भंडार सिरसागंज से 2 उर्वरक नमूने एकत्रित किये गये,एवं रेट स्टॉक बोर्ड प्रदर्शित न करने, स्टॉक एवं विक्रय पंजिका  एवं  सही प्रकार से सूचनायें न भरने  के कारण कृषक सेवा केन्द्र कठफोरी एवं प्रशांत ट्रेडर्स सराय मुरलीधर, राधा कृष्णा बीज एवं खाद भंडार सिरसागंज, करिश्मा खाद भंडार सिरसागंज, आर. ऐस. खाद भंडार काठफोरी को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।
साथ ही प्रताप खाद भंडार काठफोरी पर बिना पॉस मशीन से विक्रय करने पर, प्रबल खाद भंडार सिरसागंज का स्टॉक दूसरी दुकान मे रखने और स्टॉक विक्रय पंजिका न पाये जाने पर उर्वरक लाइसेंस तत्काल प्रभाव से निलंबित किये गये। तथा बघेल खाद बीज भंडार काठफोरी  द्वारा जाँच टीम को मौके पर देख कर दुकान बंद कर दी गयी, जिसके कारण निरीक्षण नहीं किया जा सका।उसकी बजह से दुकान के लाइसेंस  को अग्रिम आदेश तक निलंबित किया गया है।
 कृषि अधिकारी ने बताया कि जनपद मे उर्वरकों की पर्याप्त उपलब्धता है। विक्रताओं को  किसानों को यूरिया एवं डीएपी के वैकल्पिक उर्वरकों के बारे मे किसानों को जागरूक करने हेतु निर्देशित किया गया है। विक्रेताओं को  रेटबोर्ड स्टॉक बोर्ड स्टॉक बिक्री पंजिका पूर्ण रखने हेतु निर्देशित किया गया।
सभी विक्रेताओं को शत प्रतिशत पॉश मशीन के माध्यम से जोत वही और फसल की संस्तुत मात्रा के अनुसार वितरण हेतु निर्देशित किया गया है।  उन्होंने कहा उर्वरकों का वितरण निर्धारित दरों पर किया जाये और टैगिंग ना की जाये।
जिला कृषि अधिकारी सुमित चौहान  ने स्पष्ट चेतावनी दी है। कि किसी भी प्रकार की कालाबाजारी, जमाखोरी, टैगिंग, ओवररेटिंग अथवा बिना अभिलेख बिक्री जैसी अनियमितता पाये जाने पर संबंधित के विरुद्ध उर्वरक (नियंत्रण) आदेश-1985, आवश्यक वस्तु अधिनियम एवं अन्य प्रासंगिक अधिनियमों के अंतर्गत कठोर वैधानिक एवं दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन द्वारा उर्वरक एवं बीज विक्रेताओं की सतत निगरानी की जा रही है। तथा भविष्य में भी औचक निरीक्षण की कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी।
जिला कृषि अधिकारी ने बताया कि वर्तमान में जनपद में उर्वरकों की पर्याप्त उपलब्धता है। जनपद में यूरिया  17685 मीट्रिक टन, डीएपी 6886 मीट्रिक टन, एनपीके 3421 मीट्रिक टन, एम् ओ पी 5361 मीट्रिक टन  तथा एसएसपी 1951 मीट्रिक टन उपलब्ध है। उर्वरकों की रैक लगातार जनपद में प्राप्त हो रही हैं , तथा किसी भी प्रकार की कमी नहीं है।
शिकोहाबाद  पर एच यू आर एल कंपनी की यूरिया की रेक प्राप्त हुयी जिसे समितियों और निजी विक्रेताओं को आपूर्ति कराई गयी।
उन्होंने जनपद के समस्त कृषक भाइयों से अपील की है। कि खरीफ फसलों की  आवश्यकता के अनुसार ही उर्वरक क्रय करें तथा भविष्य के लिए अनावश्यक भंडारण न करें। उर्वरक खरीदते समय विक्रेता से रसीद अवश्य प्राप्त करें। खरीफ मौसम हेतु उर्वरक प्राप्त करने में किसी प्रकार की समस्या होने पर किसान जिला कृषि अधिकारी कार्यालय के कण्ट्रोल रूम नंबर 9084557126 पर संपर्क कर सकते हैं।

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Ravindra Picture

रविंद्र वर्मा वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ के फिरोज़ाबाद ब्यूरो चीफ के रूप में कार्यरत हैं। क्षेत्रीय मुद्दों पर ज़मीनी पकड़ के साथ वह समाचार कवरेज और रिपोर्टिंग का कार्य कर रहे हैं।

नवीनतम

भाजपा में बड़ा सियासी झटका, शहजाद पूनावाला के इस्तीफे की चर्चा तेज, X प्रोफाइल से हटाया BJP का नाम

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय प्रवक्ता रहे शहजाद पूनावाला के पार्टी से इस्तीफा देने की खबरों ने...
राष्ट्रीय  राज्य 
भाजपा में बड़ा सियासी झटका,  शहजाद पूनावाला के इस्तीफे की चर्चा तेज, X प्रोफाइल से हटाया BJP का नाम

महाराष्ट्र: भिवंडी में गिरी इमारत , नौ की मौत, कुछ लोगों के मलबे में फंसे होने की आशंका

मुंबई। महाराष्ट्र के ठाणे जिले में स्थित भिवंडी के बालाजी नगर-गंगारामवाड़ी स्थित चारमंजिला इमारत (कोहिनूर अपार्टमेंट) बीती रात अचानक अचानक...
राष्ट्रीय  महाराष्ट्र 
महाराष्ट्र: भिवंडी में गिरी इमारत , नौ की मौत, कुछ लोगों के मलबे में फंसे होने की आशंका

मानगो में मकान तोड़ने के नोटिस से मचा दहशत, लोगों ने भाजपा नेता से लगाई गुहार

पूर्वी सिंहभूम। मानगो के गुरुद्वारा रोड और बैकुंठनगर के अंतिम छोर पर रहने वाले 12 से अधिक परिवारों को अंचल...
झारखंड 
मानगो में मकान तोड़ने के नोटिस से मचा दहशत, लोगों ने भाजपा नेता से लगाई गुहार

घरेलू सर्राफा बाजार में तेजी का रुख, सोने की कीमतों में उछाल दर्ज...

नई दिल्ली। घरेलू सर्राफा बाजार में आज शुरुआती कारोबार के दौरान सोने की कीमत में तेजी का रुख बना हुआ...
कारोबार 
घरेलू सर्राफा बाजार में तेजी का रुख, सोने की कीमतों में उछाल दर्ज...

पीएम मोदी के कथित AI फर्जी वीडियो पर बड़ा एक्शन, मेटा इंडिया प्रमुख समेत कई के खिलाफ एफआईआर

नोएडा की महिला पर आपत्तिजनक टिप्पणी के आरोप में जीरो एफआईआर भी दर्ज
राष्ट्रीय  राज्य 
पीएम मोदी के कथित AI फर्जी वीडियो पर बड़ा एक्शन, मेटा इंडिया प्रमुख समेत कई के खिलाफ एफआईआर

उत्तर प्रदेश

उर्वरकों की दुकानों का निरीक्षण कर दिये 05 बिक्रेताओं को नोटिस, 03 लाइसेंस निलम्बित

फिरोजाबाद, सुमित कुमार चौहान जिला कृषि अधिकारी द्वारा तहसील सिरसागंज क्षेत्र अंतर्गत  उर्वरक की दुकानों का सघन  निरीक्षण किया गया...
उत्तर प्रदेश 
उर्वरकों की दुकानों का निरीक्षण कर दिये 05 बिक्रेताओं को नोटिस, 03 लाइसेंस निलम्बित

टूरिस्ट क्रूजर हादसा: टायर फटने से बिजली के खंभे से टकराई गाड़ी; 12 यात्री घायल

सुलतानपुर। उत्तर प्रदेश के जिला सुलतानपुर में शुक्रवार सुबह लंभुआ कोतवाली क्षेत्र के मदनपुर पनियार के पास एक टूरिस्ट क्रूजर...
उत्तर प्रदेश 
टूरिस्ट क्रूजर हादसा: टायर फटने से बिजली के खंभे से टकराई गाड़ी; 12 यात्री घायल

संभल के पुष्पेंद्र ने रचा इतिहास, IFTM विश्वविद्यालय से जूलॉजी में पहली पीएचडी हासिल

संभल । जनपद के ग्राम रीठ तहसील चन्दौसी निवासी पुष्पेन्द्र कुमार मौर्य (पूर्व छात्रसंघ उपाध्यक्ष व प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य अखिल...
उत्तर प्रदेश 
संभल के पुष्पेंद्र ने रचा इतिहास, IFTM विश्वविद्यालय से जूलॉजी में पहली पीएचडी हासिल

व्यापारी कल्याण दिवस कार्यक्रम के दौरान गिरी लिफ्ट, बैंक्विट हॉल संचालक समेत तीन पर केस

नोएडा। उत्तर प्रदेश युवा व्यापार मंडल द्वारा पांचवा व्यापारी कल्याण दिवस नोएडा के सेक्टर 51 स्थित वेडिंग विला बैंक्विट हॉल...
उत्तर प्रदेश 
व्यापारी कल्याण दिवस कार्यक्रम के दौरान गिरी लिफ्ट, बैंक्विट हॉल संचालक समेत तीन पर केस