घास-फूस से घिरा आंगनबाड़ी केंद्र, पढ़ने को मजबूर नौनिहाल, फर्श पूरी तरह जर्जर

बारिश के मौसम में जहरीले जीव-जंतुओं का बढ़ जाता है खतरा

Published By Harshit
On
Harshit Picture
By Harshit

मोहनलालगंज। मोहनलालगंज के आंगनबाड़ी केन्द्र अयोध्या खेड़ा की बदहाल स्थिति बच्चों की सुरक्षा पर सवाल खड़े कर रही है। केंद्र परिसर में चारों ओर ऊंची घास उगी हुई है, जबकि भवन का फर्श कई जगह से टूटकर जर्जर हो चुका है। ऐसे हालात में नौनिहाल रोजाना शिक्षा और पोषण सम्बन्धी गतिविधियों के लिए केंद्र पहुंचने को मजबूर हैं। 

ग्रामीणों के मुताबिक बरसात के मौसम में परिसर में फैली घनी घास के बीच सांप, बिच्छू समेत जहरीले जीव-जंतुओं के निकलने का खतरा बना रहता है। केंद्र परिसर में आने-जाने में भी दिक्कत होती है, जिससे बच्चों और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की सुरक्षा को लेकर अभिभावकों की चिंता बढ़ गई है।

चोरी का खुलासा,तीन आरोपी गिरफ्तार ये खबर भी पढ़े : चोरी का खुलासा,तीन आरोपी गिरफ्तार

स्थानीय लोगों का आरोप है कि केंद्र की सफाई और मरम्मत की मांग को लेकर कई बार जिम्मेदार अधिकारियों को अवगत कराया गया, लेकिन अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। परिणामस्वरूप केंद्र की स्थिति लगातार खराब होती जा रही है। ग्रामीणों ने बताया कि प्रदेश स्तर पर आंगनबाड़ी केंद्रों की व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने के दावे किए जा रहे हैं, लेकिन अयोध्या खेड़ा केंद्र की तस्वीर इन दावों की हकीकत बयां कर रही है। उनका कहना है कि छोटे बच्चों की शिक्षा, पोषण और स्वास्थ्य से जुड़े इस केंद्र की अनदेखी गंभीर चिंता का विषय है। 

ग्रामीणों ने जिला प्रशासन और महिला एवं बाल विकास विभाग से केंद्र परिसर की तत्काल सफाई कराने, टूटी फर्श की मरम्मत कराने तथा बच्चों के लिए सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराने की मांग की है। लोगों का कहना है कि समय रहते सुधारात्मक कदम नहीं उठाए गए तो किसी अप्रिय घटना से इंकार नहीं किया जा सकता। सीडीपीओ दिलीप सिंह ने बताया आंगनबाड़ी केन्द्र की सफाई और मरम्मत के लिए बीडीओ को अवगत कराया गया था। पंचायत सचिव को भी कई बार जानकारी दी जा चुकी है। शेष कार्रवाई उन्ही के स्तर पर संभव है। 

लेखक के बारे में

Harshit Picture

हर्षित साहू पिछले करीब दो वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।

नवीनतम

मुंशी प्रेमचंद जयंती पर भाषण प्रतियोगिता का आयोजन

लखनऊ। खुन-खुन जी गर्ल्स पीजी. कॉलेज के हिंदी विभाग द्वारा महान साहित्यकार मुंशी प्रेमचंद की जयंती के शुभ अवसर पर...
उत्तर प्रदेश 
मुंशी प्रेमचंद जयंती पर भाषण प्रतियोगिता का आयोजन

जिलाधिकारी ने कांवड़ यात्रा के सम्बन्ध में अधिकारियांें के साथ की बैठक

प्रतापगढ़। पवित्र श्रावण मास में कांवड़ यात्रा, शिवालयों में जलाभिषेक तथा प्रमुख नदी घाटों पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को...
जिलाधिकारी ने कांवड़ यात्रा के सम्बन्ध में अधिकारियांें के साथ की बैठक

हैंडबॉल प्रतियोगिता का आयोजन पी0वी0 गर्ल्स इंटर कॉलेज में संपन्न हुआ

संत कबीर नगर, ।*  जिला विद्यालय निरीक्षक उपेंद्र कुमार के आदेशानुसार जनपद संत कबीर नगर की हैंडबॉल प्रतियोगिता का आयोजन...
उत्तर प्रदेश 
हैंडबॉल प्रतियोगिता का आयोजन पी0वी0 गर्ल्स इंटर कॉलेज में संपन्न हुआ

राजकीय ऑप्टोमेट्रिस्ट की हुई बैठक  

लखनऊ। स्टेट एलाइड एंड हेल्थकेयर काउंसिल के अध्यक्ष डॉ.कमल पंत से राजकीय ऑप्टोमेट्रिस्ट एसोसिएशन के प्रतिनिधिमंडल ने शिष्टाचार भेंट कर...