एक्सीडेंट के मामले में दरोगा ने बदली बाइक,एसपी खीरी ने किया सस्पेंड
भाजपा नेता अनिल गुप्ता के धरने के बाद हुई कार्यवाही।
राजेन्द्र गौतम
खमरिया-खीरी,29 जून(तरुणमित्र)। खमरिया खीरी। थाना खमरिया में तैनात उपनिरीक्षक नरेंद्र यादव द्वारा खमरिया में हुए सड़क हादसे में दर्ज मुकदमा संख्या 128 /26 की विवेचना के दौरान हादसे में संलिप्त बाइक ही बदल डाली, दर्ज मुकदमे में वादी द्वारा हीरो कंपनी की एचएफ डीलक्स बाइक रजिस्ट्रेशन नंबर सहित दर्शाई गई थी। जिसकी मौके की फोटो भी संलग्न थी। विवेचक नरेंद्र यादव का का कारनामा तब प्रकाश में आया जब वादी द्वारा कोर्ट में जानकारी की और मुकदमे में हीरो की जगह बजाज कंपनी की प्लेटिना दाखिल पाई गई।
उक्त मामले में भंडाफोड़ होने पर पूर्व सदस्य जिला पंचायत व भाजपा नेता अनिल गुप्ता द्वारा दरोगा नरेंद्र यादव के खिलाफ कार्यवाही को लेकर धरने पर बैठ गए। धरने के बाद मामले का संज्ञान लेकर एसपी खीरी ख्याति गर्ग ने दरोगा नरेंद्र यादव को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
पिछले एक दशक से पत्रकारिता में सक्रिय विजय पाल खबरों की तेज़ समझ और ज़मीनी पकड़ के लिए जाने जाते हैं। रिपोर्टिंग और समाचार लेखन के क्षेत्र में उन्होंने निरंतर काम किया है। वर्तमान में वह ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं।
