Adani Ports ने केरल के विझिंजम पोर्ट में 49% हिस्सेदारी बेचने का किया फैसला
स्विट्जरलैंड की MSC Group करेगी 1.4 अरब डॉलर का निवेश
नई दिल्ली: अडानी पोर्ट्स एंड स्पेशल इकोनॉमिक ज़ोन ने केरल के विझिंजम (Vizhinjam) बंदरगाह में अपनी 49 फीसदी हिस्सेदारी स्विट्जरलैंड की MSC Group को बेचने की घोषणा की है। इस सौदे की कीमत 1.4 अरब डॉलर (करीब ₹12,000 करोड़) है। कंपनी के अनुसार, यह भारत के घरेलू बंदरगाह क्षेत्र में अब तक का सबसे बड़ा विदेशी निजी निवेश है।
MSC Group दुनिया की सबसे बड़ी कंटेनर शिपिंग कंपनी है। यह निवेश अपनी सहयोगी कंपनी Terminal Investment Limited (TiL) के जरिए करेगी। यह सौदा अभी नियामकीय मंजूरी मिलने के बाद पूरा होगा।
ये खबर भी पढ़े : जियो प्लेटफॉर्म्स लाएगा आईपीओ, मुकेश अंबानी ने बताया रिलायंस के लिए बड़ा वैल्यू क्रिएशन अवसरAdani Ports का कहना है कि इस साझेदारी से केरल स्थित विझिंजम पोर्ट पर माल ढुलाई (Cargo Handling) बढ़ाने और बंदरगाह की क्षमता को तेजी से विकसित करने में मदद मिलेगी। कंपनी के मुताबिक, विझिंजम पोर्ट उसके सबसे महत्वपूर्ण विकास परियोजनाओं में से एक है और यह निवेश उसकी विकास योजनाओं को नई गति देगा।
यह Adani Ports और MSC Group के बीच तीसरी बड़ी साझेदारी होगी। इससे पहले दोनों कंपनियां मुंद्रा (गुजरात) और एन्नोर (तमिलनाडु) बंदरगाहों पर भी संयुक्त रूप से काम कर रही हैं। कंपनी का मानना है कि वैश्विक बंदरगाह संचालकों के साथ ऐसी साझेदारियां भारत में समुद्री व्यापार और बंदरगाह ढांचे को और मजबूत बनाएंगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
गर्गी विश्वकर्मा वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़ी हैं और डिजिटल डिप्टी चीफ कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। वह डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए स्पष्ट, तथ्यपरक और पाठक-केंद्रित कंटेंट तैयार करती हैं।
