'पति की उम्र नहीं छीन सकती मां बनने का हक' : कलकत्ता हाईकोर्ट

IVF प्रक्रिया से जुड़े मामले में बड़ा फैसला

Published By Gargi Vishwakarma
On
Gargi Vishwakarma Picture

कोलकाता : कलकत्ता हाईकोर्ट ने इन-विट्रो फर्टिलाइजेशन (IVF) गर्भधारण कराने की प्रक्रिया से जुड़े एक महत्वपूर्ण मामले में बड़ा फैसला सुनाया है। अदालत ने कहा कि यदि कोई महिला असिस्टेड रिप्रोडक्टिव टेक्नोलॉजी (ART) Act, 2021 के तहत उम्र और स्वास्थ्य की सभी शर्तें पूरी करती है, तो केवल पति की उम्र तय सीमा से अधिक होने के आधार पर उसे IVF उपचार से वंचित नहीं किया जा सकता।

यह मामला एक ऐसे दंपति से जुड़ा है, जिनकी शादी 2014 में हुई थी और वे लंबे समय से संतान प्राप्ति की कोशिश कर रहे थे। दंपति ART बैंक ( IVF ) के जरिए बच्चा चाहते थे। हालांकि, अस्पताल ने इलाज करने से इनकार कर दिया क्योंकि पति की उम्र 57 वर्ष थी। ART Act के तहत पुरुषों के लिए अधिकतम आयु 55 वर्ष (महिला की आयु 50 साल) निर्धारित है। वहीं पत्नी की उम्र 49 वर्ष है और मेडिकल रिपोर्ट के अनुसार वह उम्र और स्वास्थ्य, दोनों के आधार पर IVF के लिए पूरी तरह पात्र हैं।

मानव तस्करी रोकने और श्रमिक सुरक्षा पर जागरूकता कार्यशाला ये खबर भी पढ़े : मानव तस्करी रोकने और श्रमिक सुरक्षा पर जागरूकता कार्यशाला

मामले की सुनवाई करते हुए न्यायमूर्ति कृष्णा राव ने कहा कि महिला ही गर्भधारण करती है और बच्चे को जन्म देती है। यदि वह कानून के तहत IVF के लिए पात्र है, तो सिर्फ पति की अधिक उम्र उसके उपचार में बाधा नहीं बन सकती। अदालत ने अपने आदेश में यह भी कहा कि पति की भूमिका एक सहयोगी की होती है और इस मामले में वह बच्चे के जन्म की चिकित्सा प्रक्रिया का हिस्सा नहीं है।

कोर्ट ने यह भी स्पष्ट किया कि ART Act में तय आयु सीमा का उद्देश्य इस तकनीक के दुरुपयोग को रोकना है, लेकिन कानून की ऐसी व्याख्या नहीं की जानी चाहिए जिससे किसी पात्र महिला को उपचार से वंचित होना पड़े। अदालत ने अपने 2024 के एक पुराने फैसले का भी हवाला दिया, जिसमें इसी तरह की परिस्थितियों में IVF की अनुमति दी गई थी।

हाईकोर्ट ने यह भी कहा कि ART Act किसी महिला को अकेले ART सेवाएं लेने से नहीं रोकता। यदि महिला कानून के तहत सभी शर्तें पूरी करती है, तो ART क्लिनिक केवल पति की उम्र का हवाला देकर इलाज से इनकार नहीं कर सकता। हालांकि, अदालत ने यह भी माना कि आयु सीमा का पालन जरूरी है और हर मामले का फैसला उसके तथ्यों और कानून के अनुसार किया जाएगा।

इन सभी पहलुओं को देखते हुए कलकत्ता हाईकोर्ट ने संबंधित अस्पताल को निर्देश दिया कि वह दंपति को कानून के प्रावधानों के अनुसार IVF उपचार उपलब्ध कराए।

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Gargi Vishwakarma Picture

गर्गी विश्वकर्मा वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़ी हैं और डिजिटल डिप्टी चीफ कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। वह डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए स्पष्ट, तथ्यपरक और पाठक-केंद्रित कंटेंट तैयार करती हैं।

नवीनतम

युवाओं के लिए नौकरी का मौका, प्रयागराज में 800 पदों पर भर्ती

प्रयागराज। उत्तर प्रदेश रोजगार मिशन के अंतर्गत क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय, 29-ए थॉर्नहिल रोड, सिविल लाइंस परिसर में 24 अगस्त को...
उत्तर प्रदेश 
युवाओं के लिए नौकरी का मौका, प्रयागराज में 800 पदों पर भर्ती

एसआरएन में सड़क हादसे के घायलों को 1.5 लाख तक कैशलेस इलाज

प्रयागराज। प्रधानमंत्री राहत योजना के तहत सड़क दुर्घटना में घायल लोगों के लिए स्वरूप रानी नेहरू चिकित्सालय (एसआरएन) में 1.5...
राष्ट्रीय  उत्तर प्रदेश 
एसआरएन में सड़क हादसे के घायलों को 1.5 लाख तक कैशलेस इलाज

ग्लोबल मार्केट से मिले-जुले संकेत, एशिया में भी मिला-जुला कारोबार

नई दिल्ली। ग्लोबल मार्केट से आज मिले-जुले संकेत मिल रहे हैं। अमेरिकी बाजार पिछले सत्र के दौरान गिरावट के साथ...
कारोबार 
ग्लोबल मार्केट से मिले-जुले संकेत, एशिया में भी मिला-जुला कारोबार

झारखंड विधानसभा को बम से उड़ाने की धमकी, ई-मेल मिलने के बाद सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

रांची। झारखंड विधानसभा को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद शुक्रवार को सुरक्षा एजेंसियों में विधानसभा परिसर में...
राष्ट्रीय  राज्य  झारखंड 
झारखंड विधानसभा को बम से उड़ाने की धमकी, ई-मेल मिलने के बाद सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

यूपी में अगले 12 घंटे बारिश का अलर्ट, कई जिलों में बिजली चमकेगी

प्रयागराज। आगामी बारह घंटे के मध्य प्रयागराज सहित उत्तर प्रदेश के कई जिलों में बारिश की संभावना है। उत्तर प्रदेश...
उत्तर प्रदेश 
यूपी में अगले 12 घंटे बारिश का अलर्ट, कई जिलों में बिजली चमकेगी

उत्तर प्रदेश

युवाओं के लिए नौकरी का मौका, प्रयागराज में 800 पदों पर भर्ती

प्रयागराज। उत्तर प्रदेश रोजगार मिशन के अंतर्गत क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय, 29-ए थॉर्नहिल रोड, सिविल लाइंस परिसर में 24 अगस्त को...
उत्तर प्रदेश 
युवाओं के लिए नौकरी का मौका, प्रयागराज में 800 पदों पर भर्ती

एसआरएन में सड़क हादसे के घायलों को 1.5 लाख तक कैशलेस इलाज

प्रयागराज। प्रधानमंत्री राहत योजना के तहत सड़क दुर्घटना में घायल लोगों के लिए स्वरूप रानी नेहरू चिकित्सालय (एसआरएन) में 1.5...
राष्ट्रीय  उत्तर प्रदेश 
एसआरएन में सड़क हादसे के घायलों को 1.5 लाख तक कैशलेस इलाज

यूपी में अगले 12 घंटे बारिश का अलर्ट, कई जिलों में बिजली चमकेगी

प्रयागराज। आगामी बारह घंटे के मध्य प्रयागराज सहित उत्तर प्रदेश के कई जिलों में बारिश की संभावना है। उत्तर प्रदेश...
उत्तर प्रदेश 
यूपी में अगले 12 घंटे बारिश का अलर्ट, कई जिलों में बिजली चमकेगी

बाघागाड़ा में ट्रक से भिड़ी काशी डिपो की बस, चालक की मौत, 15 यात्री घायल

गोरखपुर। गोरखपुर-वाराणसी हाईवे पर बाघागाड़ा के पास गुरुवार देर रात एक भीषण सड़क हादसा हो गया। वाराणसी से गोरखपुर आ...
उत्तर प्रदेश 
बाघागाड़ा में ट्रक से भिड़ी काशी डिपो की बस, चालक की मौत, 15 यात्री घायल