यमुना एक्सप्रेस-वे पर ट्रेलर में घुसी प्राइवेट बस, चार की मौत

वोल्वो बस लखनऊ से 65 यात्रियों को लेकर जा रही थी दिल्ली

Published By Shishir Patel
On
Shishir Patel Picture

दुर्घटना का कारण तेज रफ्तार या चालक की लापरवाही को माना जा रहा

मथुरा । उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले में यमुना एक्सप्रेस-वे पर आज तड़के करीब साढ़े तीन बजे हुए हादसे में चार लोगों की मौत हो गई। इस हादसे में 19 लोग घायल भी हुए हैं, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने शवों की शिनाख्त कर ली है। सूचना पाकर पहुंचे जिलाधिकारी (डीएम) चंद्र प्रकाश सिंह और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) श्लोक कुमार ने जिला अस्पताल पहुंचकर घायलों का हालचाल लिया।

पुलिस अधीक्षक (देहात) सुरेश चन्द्र रावत ने बताया कि, गोला बस सर्विस की एक तेज रफ्तार वोल्वो बस लखनऊ से 65 यात्रियों को लेकर दिल्ली जा रही थी। मंगलवार सुबह करीब 3:41 बजे थाना राया क्षेत्र के राया कट के पास यमुना एक्सप्रेस-वे के माइलस्टोन 112-113 के बीच मैनपुरी के रहने वाले चालक उपदेश यादव को झपकी आने से बस अनियंत्रित होकर आगे चल रहे एक ट्रेलर से टकरा गई। टक्कर इतनी तेज थी कि बस में चीख-पुकार मच गई। सूचना पर पुलिस बल के साथ एसडीआरएफ और फायर सर्विस की टीमों ने पहुंचकर संयुक्त रूप से रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया। बस में फंसे घायलों को निकालकर तुरंत एंबुलेंस के जरिए जिला अस्पताल मथुरा भेजा, जहां कई लोगों की हालत गंभीर है। चार लोगों की मौत हो गई है।

रामेश्वरम मंदिर में मातृशक्ति ने किया रुद्राभिषेक, लोककल्याण की कामना ये खबर भी पढ़े : रामेश्वरम मंदिर में मातृशक्ति ने किया रुद्राभिषेक, लोककल्याण की कामना

हादसे में जान गंवाने वालों की शिनाख्त चालक मैनपुरी निवासी उपदेश यादव, उन्नाव के खुर्शीद व कासिमपुर के मुबारिक और अमेठी निवासी हरिओम के तौर पर हुई। हादसे के बाद हाइड्रा की मदद से क्षतिग्रस्त बस को हटाकर यातायात सुचारु कराया गया । शुरुआती जांच में सामने आया है कि हादसे के समय नियमित ड्राइवर नहीं, बल्कि कंडक्टर बस चला रहा था।

पुलिस अधीक्षक देहात ने आश्वस्त किया कि शुरुआती तौर पर दुर्घटना का कारण तेज रफ्तार या चालक की लापरवाही को माना जा रहा है। हालांकि, पुलिस मामले की वास्तविक वजहों की जांच कर रही है। फिलहाल एक्सप्रेस-वे पर यातायात को सुचारु रूप से बहाल कर दिया गया है और कानून-व्यवस्था पूरी तरह नियंत्रण में है। 19 लोगों का उपचार जिला अस्पताल में चल रहा है।-

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Shishir Patel Picture

पत्रकारिता में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले शिशिर पटेल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में पोर्टल इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘स्वतंत्र भारत’ से की और इसके बाद हिंदुस्तान तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में ब्यूरो चीफ के रूप में काम किया। उत्तर प्रदेश में आधारित रहते हुए उन्हें समाचार संचालन, संपादन और डिजिटल मैनेजमेंट का व्यापक अनुभव है।

नवीनतम

कुकू टीवी पर मनोरंजन का नया डोज, मिलेंगे अलग-अलग जॉनर

डिजिटल एंटरटेनमेंट की दुनिया में माइक्रोड्रामा तेजी से दर्शकों के बीच अपनी जगह बना रहे हैं। इसी कड़ी में कुकू...
मनोरंजन 
कुकू टीवी पर मनोरंजन का नया डोज, मिलेंगे अलग-अलग जॉनर

बूथ से संगठन मजबूत करने में जुटी कांग्रेस, चायल के तीनों ब्लाकों में हुआ मंथन

कौशाम्बी। जिले में कांग्रेस के संगठन सृजन अभियान के तहत चायल विधानसभा क्षेत्र के मूरतगंज, नेवादा और चायल ब्लाक...
उत्तर प्रदेश 
बूथ से संगठन मजबूत करने में जुटी कांग्रेस, चायल के तीनों ब्लाकों में हुआ मंथन

वाराणसी : कैंट विजयानगरम में अवैध रूप से संचालित दो होटल एवं गेस्ट हाउस सील

वाराणसी। उत्तर प्रदेश के वाराणसी में गुरूवार को नगर निगम ने सिगरा थाना क्षेत्र स्थित विजयानगरम मार्केट (कैंट) में अवैध...
उत्तर प्रदेश 
वाराणसी : कैंट विजयानगरम में अवैध रूप से संचालित दो होटल एवं गेस्ट हाउस सील

धमतरी में हाईवे सर्विलेंस टीम सक्रिय, ब्लैक स्पॉट पर रहेगी नजर

धमतरी। धमतरी में सड़क सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने और सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए हाईवे सर्विलेंस टीम...
छत्तीसगढ़ 
धमतरी में हाईवे सर्विलेंस टीम सक्रिय, ब्लैक स्पॉट पर रहेगी नजर

स्कूली बसों की भिड़ंत में सात छात्र-छात्राएं घायल, मुख्यमंत्री ने लिया संज्ञान

हमीरपुर। उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले के राठ कोतवाली क्षेत्र के सैना रोड पर गुरुवार को दो स्कूली बसों की...
उत्तर प्रदेश 
स्कूली बसों की भिड़ंत में सात छात्र-छात्राएं घायल, मुख्यमंत्री ने लिया संज्ञान

उत्तर प्रदेश

बूथ से संगठन मजबूत करने में जुटी कांग्रेस, चायल के तीनों ब्लाकों में हुआ मंथन

कौशाम्बी। जिले में कांग्रेस के संगठन सृजन अभियान के तहत चायल विधानसभा क्षेत्र के मूरतगंज, नेवादा और चायल ब्लाक...
उत्तर प्रदेश 
बूथ से संगठन मजबूत करने में जुटी कांग्रेस, चायल के तीनों ब्लाकों में हुआ मंथन

वाराणसी : कैंट विजयानगरम में अवैध रूप से संचालित दो होटल एवं गेस्ट हाउस सील

वाराणसी। उत्तर प्रदेश के वाराणसी में गुरूवार को नगर निगम ने सिगरा थाना क्षेत्र स्थित विजयानगरम मार्केट (कैंट) में अवैध...
उत्तर प्रदेश 
वाराणसी : कैंट विजयानगरम में अवैध रूप से संचालित दो होटल एवं गेस्ट हाउस सील

स्कूली बसों की भिड़ंत में सात छात्र-छात्राएं घायल, मुख्यमंत्री ने लिया संज्ञान

हमीरपुर। उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले के राठ कोतवाली क्षेत्र के सैना रोड पर गुरुवार को दो स्कूली बसों की...
उत्तर प्रदेश 
स्कूली बसों की भिड़ंत में सात छात्र-छात्राएं घायल, मुख्यमंत्री ने लिया संज्ञान

सिविल अस्पताल: चोकिंग की शिकार महिला की बची जान

लखनऊ। डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी सिविल चिकित्सालय में आज शाम चिकित्सकीय तत्परता, त्वरित निर्णय और टीमवर्क का एक चमत्कारिक सराहनीय...
उत्तर प्रदेश 
सिविल अस्पताल: चोकिंग की शिकार महिला की बची जान